Breaking News
फिल्म अभिनेता अमन वर्मा ने की फिल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी से भेंट
फिल्म अभिनेता अमन वर्मा ने की फिल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी से भेंट
टिहरी मेडिकल कॉलेज के निर्माण से स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई दिशा : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल
टिहरी मेडिकल कॉलेज के निर्माण से स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई दिशा : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल
देहरादून में मंदिर से घंटियां चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
देहरादून में मंदिर से घंटियां चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
लोनिवि मंत्री महाराज ने किया मसूरी, कोल्हूखेत, पानी वाले बैंड सड़क का औचक निरीक्षण
लोनिवि मंत्री महाराज ने किया मसूरी, कोल्हूखेत, पानी वाले बैंड सड़क का औचक निरीक्षण
वन्य जीव आधारित पयर्टन से बढ़ाई जाए स्थानीय लोगों की आर्थिकी- मुख्यमंत्री धामी
वन्य जीव आधारित पयर्टन से बढ़ाई जाए स्थानीय लोगों की आर्थिकी- मुख्यमंत्री धामी
पेपर लीक आंदोलन में पहुंचे उत्तराखंड पुलिस के सिपाही , पुलिस महकमे में मची हलचल
पेपर लीक आंदोलन में पहुंचे उत्तराखंड पुलिस के सिपाही , पुलिस महकमे में मची हलचल
STF, उत्तराखण्ड की बड़ी कार्यवाही – अन्तर्राज्यीय साइबर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार
STF, उत्तराखण्ड की बड़ी कार्यवाही – अन्तर्राज्यीय साइबर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार
पौड़ी में वन्यजीव तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, गुलदार की खाल के साथ आरोपी गिरफ्तार
पौड़ी में वन्यजीव तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, गुलदार की खाल के साथ आरोपी गिरफ्तार
मुख्यमंत्री ने जन समस्याओं के त्वरित एवं समयबद्ध समाधान के दिए निर्देश
मुख्यमंत्री ने जन समस्याओं के त्वरित एवं समयबद्ध समाधान के दिए निर्देश
भाजपा ने कांग्रेस की केदारनाथ प्रतिष्ठा यात्रा को दिया राजनैतिक ढोंग करार 

कांग्रेसी सिर्फ अपनी प्रतिष्ठा को बचाने के लिए यात्रा निकाल रहे

कांग्रेस केदारनाथ उपचुनाव को लेकर रच रही यात्रा का पूरा स्वांग

देहरादून। भाजपा ने कांग्रेस की केदारनाथ प्रतिष्ठा यात्रा को राजनैतिक ढोंग करार दिया। पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने तंज किया कि कांग्रेसी सिर्फ अपनी प्रतिष्ठा को बचाने के लिए यात्रा निकाल रहे हैं। लेकिन बाबा केदार के नाम पर राजनीति करने वालों की प्रतिष्ठा इस बार केदार घाटी की जनता पूरी तरह समाप्त करने वाली है। उन्होंने आरोप लगाया कि यात्रा का पूरा स्वांग कांग्रेस केदारनाथ उपचुनाव को लेकर रच रही है। जब सरकार और भाजपा संगठन स्थानीय लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आपदा प्रभावितों की मदद कर रहा था, उस समय कांग्रेस नेता गाड़ियों में पैदल यात्रा निकाल रहे थे।

उन्होंने दोबारा केदारनाथ प्रतिष्ठा यात्रा निकालने वाले कांग्रेस नेताओं से सवाल किया कि रुद्रप्रयाग एवं पहाड़ में लोग अपने गांवों की प्रतिष्ठा बचाने के लिए प्रयास कर रहे हैं तो कांग्रेस पार्टी क्यों विरोध कर रही है? ग्रामीण बोर्डों पर कांग्रेस की आपत्ति बताती है कि वे पहाड़ की शांत फिजा को दूषित करने वाले अपराधी तत्वों के पक्ष में हैं। ये सनातन और देवभूमि के साथ पहाड़ के विरोधी हैं और उन्हें पर्वतीय क्षेत्रों और बाबा केदार घाटी के लोगों की प्रतिष्ठा से भी कोई मतलब नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top