Breaking News
सरकार ने अनुपूरक बजट में हर वर्ग के कल्याण पर फ़ोकस किया है: महाराज
सरकार ने अनुपूरक बजट में हर वर्ग के कल्याण पर फ़ोकस किया है: महाराज
फर्जी दस्तावेजों से MBBS में दाखिले का मामला: एसआईटी ने तीन और आरोपियों को किया गिरफ्तार
फर्जी दस्तावेजों से MBBS में दाखिले का मामला: एसआईटी ने तीन और आरोपियों को किया गिरफ्तार
एसजीआरआर विश्वविद्यालय में बीपीटी और एमपीटी के नवप्रवेशित विद्यार्थियों का भव्य स्वागत
एसजीआरआर विश्वविद्यालय में बीपीटी और एमपीटी के नवप्रवेशित विद्यार्थियों का भव्य स्वागत
जिलाधिकारी ने छतरीधार स्थित ईवीएम गोदाम में चल रही एफएलसी प्रक्रिया का किया निरीक्षण
जिलाधिकारी ने छतरीधार स्थित ईवीएम गोदाम में चल रही एफएलसी प्रक्रिया का किया निरीक्षण
ईरान से समझौते पर ट्रंप का बड़ा बयान, बोले- युद्ध खत्म करने का फैसला मैं करूंगा
ईरान से समझौते पर ट्रंप का बड़ा बयान, बोले- युद्ध खत्म करने का फैसला मैं करूंगा
देहरादून में 4.20 लाख रुपये की स्मैक के साथ महिला गिरफ्तार, 78,800 रुपये नकद बरामद
देहरादून में 4.20 लाख रुपये की स्मैक के साथ महिला गिरफ्तार, 78,800 रुपये नकद बरामद
गाजीपुर में वाहन चोर गिरोह पर पुलिस का शिकंजा, 16 दोपहिया वाहन बरामद
गाजीपुर में वाहन चोर गिरोह पर पुलिस का शिकंजा, 16 दोपहिया वाहन बरामद
कानपुर में लग्जरी कार से चल रहा था बिजली के तार और ट्रांसफार्मर चोरी करने वाला गिरोह, सात गिरफ्तार
कानपुर में लग्जरी कार से चल रहा था बिजली के तार और ट्रांसफार्मर चोरी करने वाला गिरोह, सात गिरफ्तार
गुरुग्राम में फाइनेंस कंपनी के दफ्तर में चोरी, गणेश प्रतिमा के सामने हाथ जोड़कर लॉकर तोड़ने लगा चोर
गुरुग्राम में फाइनेंस कंपनी के दफ्तर में चोरी, गणेश प्रतिमा के सामने हाथ जोड़कर लॉकर तोड़ने लगा चोर
कनीना के चेलावास में खूनी खेल: देवर ने लाठी से पीट-पीटकर की भाभी की बेरहमी से हत्या, आरोपी पुलिस हिरासत में

कनीना (चेलावास): हरियाणा के कनीना अंतर्गत आने वाले गांव चेलावास में बुधवार शाम करीब 6:30 बजे पारिवारिक कलह ने एक खौफनाक रूप ले लिया। यहां पैसों के मामूली विवाद में एक देवर ने अपनी ही भाभी की लाठी से पीट-पीटकर कथित रूप से हत्या कर दी। वारदात की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी देवर को हिरासत में ले लिया है। इस खौफनाक वारदात के बाद से पूरे गांव में दहशत और तनाव का माहौल है।

शहर थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर राकेश कुमार ने बताया कि आरोपी की पहचान अमित के रूप में हुई है, जिस पर अपने भाई मनोज की पत्नी अंजली (मूल निवासी, उत्तर प्रदेश) की हत्या का आरोप है। ग्रामीणों के अनुसार, अमित और उसके भाई मनोज के बीच पिछले कुछ समय से पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा था। बुधवार शाम को भी इसी बात को लेकर परिवार में कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई और अमित ने तैश में आकर अंजली पर लाठियों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उप नागरिक अस्पताल कनीना के शवदाह गृह में सुरक्षित रखवा दिया है। थाना प्रभारी का कहना है कि पुलिस सभी तथ्यों और साक्ष्यों की गहनता से जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

एक हफ्ते में दूसरी वारदात से सहमा गांव

चेलावास गांव में सुरक्षा और कानून व्यवस्था को लेकर ग्रामीण बेहद डरे हुए हैं, क्योंकि महज एक सप्ताह के भीतर गांव में हत्या की यह दूसरी बड़ी घटना है। इससे पहले बीते 4 जून की रात को भी इसी गांव में जमीनी विवाद के चलते 55 वर्षीय महिला ओमपती की हत्या कर दी गई थी, जिसमें पुलिस अब तक छह आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। एक ही महीने के अंदर हुई दो हत्याओं के बाद से गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top