Breaking News
मराठी फिल्म ‘गोंधल’ का ट्रेलर रिलीज, सात भाषाओं में दुनियाभर के सिनेमाघरों में देगी दस्तक
मराठी फिल्म ‘गोंधल’ का ट्रेलर रिलीज, सात भाषाओं में दुनियाभर के सिनेमाघरों में देगी दस्तक
मुख्यमंत्री ने गैरसैंण में 231.91 करोड़ रुपये की 12 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास
मुख्यमंत्री ने गैरसैंण में 231.91 करोड़ रुपये की 12 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास
प्ले ब्वॉय की नौकरी का झांसा देकर 89 हजार की ठगी, महिला समेत तीन आरोपी गिरफ्तार
प्ले ब्वॉय की नौकरी का झांसा देकर 89 हजार की ठगी, महिला समेत तीन आरोपी गिरफ्तार
अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, तीन जगह ध्वस्तीकरण और दो निर्माण सील
अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, तीन जगह ध्वस्तीकरण और दो निर्माण सील
पश्चिमी सिंहभूम में पत्नी की हत्या का आरोप, पति गिरफ्तार; गैता से सिर पर किए कई वार
पश्चिमी सिंहभूम में पत्नी की हत्या का आरोप, पति गिरफ्तार; गैता से सिर पर किए कई वार
त्योहारी सीजन में मिठाइयों की गुणवत्ता पर खाद्य सुरक्षा विभाग सख्त, छह नमूने जांच को भेजे
त्योहारी सीजन में मिठाइयों की गुणवत्ता पर खाद्य सुरक्षा विभाग सख्त, छह नमूने जांच को भेजे
भाजपा प्रदेश सह-प्रभारी बांसुरी स्वराज का कोटद्वार एवं सतपुली में कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
भाजपा प्रदेश सह-प्रभारी बांसुरी स्वराज का कोटद्वार एवं सतपुली में कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
बर्मिंघम में रह रहे प्रवासी उत्तराखण्डवासी खूब झूमे उत्तराखण्ड के लोक गीतों पर
बर्मिंघम में रह रहे प्रवासी उत्तराखण्डवासी खूब झूमे उत्तराखण्ड के लोक गीतों पर
क्रिप्टो करेंसी में निवेश और मोटे मुनाफे का झांसा देकर 6 महिलाओं से 70 लाख की ठगी, साहा पुलिस ने दर्ज किया केस
क्रिप्टो करेंसी में निवेश और मोटे मुनाफे का झांसा देकर 6 महिलाओं से 70 लाख की ठगी, साहा पुलिस ने दर्ज किया केस
फरीदाबाद में पुलिस-हिस्ट्रीशीटर के बीच मुठभेड़, 28 मामलों का आरोपी सोनू गिरफ्तार

फरीदाबाद: फरीदाबाद पुलिस को आज सुबह एक बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। अपराध शाखा (क्राइम ब्रांच) सेक्टर-85 और सेंट्रल की संयुक्त टीम ने एक मुठभेड़ के बाद इलाके के कुख्यात हिस्ट्रीशीटर और वांछित अपराधी सोनू को गिरफ्तार कर लिया है। यह मुठभेड़ आज 11 जून की अल सुबह आईएमटी (IMT) से मच्छगर जाने वाले रास्ते पर हुई।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कई मामलों में वांछित सोनू इस इलाके से गुजरने वाला है। सूचना के आधार पर जब अपराध शाखा की टीमों ने मौके पर पहुंचकर सोनू को घेरने का प्रयास किया, तो उसने खुद को घिरा देख पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ चार गोलियां चला दीं। पुलिस ने भी आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक गोली सोनू के दाहिने पैर में लगी और वह वहीं गिर गया। इसके बाद पुलिस टीम ने उसे मौके पर ही दबोच लिया।

28 संगीन मामलों में दर्ज है नाम

पकड़ा गया आरोपी सोनू पुलिस रिकॉर्ड में एक शातिर हिस्ट्रीशीटर है। वह फरीदाबाद के थाना पल्ला क्षेत्र में घरों में चोरी की कई वारदातों में लंबे समय से वांछित चल रहा था। पुलिस के अनुसार, सोनू का आपराधिक इतिहास काफी पुराना और लंबा है। उस पर उत्तर प्रदेश के नोएडा में गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। इसके अलावा, हत्या के प्रयास जैसे बेहद गंभीर और संगीन अपराधों समेत उसके खिलाफ कुल 28 आपराधिक मामले दर्ज हैं। फिलहाल घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है और पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top