Breaking News
कांवड़ यात्रा के दौरान SDRF की त्वरित कार्रवाई, कांगड़ा घाट पर गंगा में डूब रहे कांवड़िये को सकुशल बचाया
कांवड़ यात्रा के दौरान SDRF की त्वरित कार्रवाई, कांगड़ा घाट पर गंगा में डूब रहे कांवड़िये को सकुशल बचाया
सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध जनभागीदारी से चलाना होगा प्रभावी अभियान- मुख्यमंत्री
सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध जनभागीदारी से चलाना होगा प्रभावी अभियान- मुख्यमंत्री
सेलाकुई में चोरी और वाहन चोरी का खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार
सेलाकुई में चोरी और वाहन चोरी का खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार
मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने अधिकारियों को दिए हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश
मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने अधिकारियों को दिए हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश
देहरादून में 2 से 4 अगस्त तक कांग्रेस की ‘परिवर्तन संकल्प यात्रा’, 
देहरादून में 2 से 4 अगस्त तक कांग्रेस की ‘परिवर्तन संकल्प यात्रा’, 
सिर्फ हेल्दी खाना नहीं, सही समय पर खाना भी है जरूरी, जानिए पूरे दिन का परफेक्ट डाइट शेड्यूल
सिर्फ हेल्दी खाना नहीं, सही समय पर खाना भी है जरूरी, जानिए पूरे दिन का परफेक्ट डाइट शेड्यूल
प्रेमनगर में 2 लाख की स्मैक के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार, छात्रों को बेचने की थी तैयारी
प्रेमनगर में 2 लाख की स्मैक के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार, छात्रों को बेचने की थी तैयारी
आपदा राहत कार्यों में तेजी लाएं, अवरुद्ध मार्गों को प्राथमिकता से खोलें- आयुक्त आनंद स्वरूप
आपदा राहत कार्यों में तेजी लाएं, अवरुद्ध मार्गों को प्राथमिकता से खोलें- आयुक्त आनंद स्वरूप
‘जुमानजी: ओपन वर्ल्ड’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, गेम के किरदार पहुंचे अब असली दुनिया में
‘जुमानजी: ओपन वर्ल्ड’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, गेम के किरदार पहुंचे अब असली दुनिया में
जिला पंचायत चुनाव प्रचार में उतरी कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या

अल्मोड़ा और नैनीताल जनपद में पार्टी समर्थित उम्मीदवारों के पक्ष में किया प्रचार

अल्मोड़ा/नैनीताल। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने शुक्रवार को नैनीताल और अल्मोड़ा जनपदों में पार्टी समर्थित जिला पंचायत सदस्य उम्मीदवारों के समर्थन में चुनाव प्रचार किया। इस दौरान वे दो जनसभाओं और रोड शो में शामिल हुई।

नैनीताल जनपद के गरम पानी मंडल के अंतर्गत खैरना में भवाली गांव सीट से जिला पंचायत सदस्य पद के लिए पार्टी समर्थित उम्मीदवार रोहित कुमार आर्या के समर्थन में रोड शो और जनसभा में हिस्सा लिया।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने जनता से पंचायत चुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी को अधिक से अधिक समर्थन देकर प्रदेश में डबल इंजन सरकार के बाद अब ट्रिपल इंजन भी जोड़ने की अपील की।

इसके बाद रेखा आर्या काकडी घाट स्थित गेस्ट हाउस में अल्मोड़ा जनपद की गडस्यारी सीट से जिला पंचायत सदस्य पद के लिए भाजपा समर्थित प्रत्याशी ममता देवी के समर्थन में कार्यकर्ताओं की बैठक में शामिल हुई।

उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि पार्टी के समर्थित प्रत्याशियों की जीत के लिए पूरी की जान से जुटना है। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि पंचायत चुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशियों को जिताने से क्षेत्र के विकास का मार्ग प्रशस्त होगा।

इस अवसर पर विधायक सरिता आर्या, राज्य मंत्री शांति मेहरा, मंडल अध्यक्ष नीरज बिष्ट, चुनाव संयोजक मदन मोहन कैड़ा, योगेश ढौंडियाल, हरेंद्र बिष्ट, सोबन सिंह बिष्ट, दामोदर जोशी, पंकज पंत, आनंद बिष्ट, प्रेमनाथ गोस्वामी, कन्नू गोस्वामी, हरीश परिहार, निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य धन सिंह रावत, मंडल महामंत्री प्रताप बिष्ट, पूर्व मंडल अध्यक्ष भोपाल सिंह, रमेश कांडपाल, निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य भूपेंद्र देव, आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top