Breaking News
जेसीबी मशीन के नाम पर 98 लाख रुपये की धोखाधड़ी, देहरादून पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी होने के बाद मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक, सौंपी सॉफ्ट कॉपी

प्रवासी उत्तराखण्डियों के सम्मान में मुख्यमंत्री आवास पर हुआ भव्य रात्रिभोज, लोकसंस्कृति की झलकियों ने मोहा मन

विरासत के संरक्षण से लेकर यातायात सुधार तक, पौड़ी में दो महत्वपूर्ण पहलों का किया गया शुभारंभ

कन्नौज में 18 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, बहन और उसके प्रेमी पर हत्या का आरोप, पुलिस हिरासत में दोनों

सिद्धार्थनगर में कबाड़ की दुकान में चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, दुकानदार ने गाड़ी में छिपकर पकड़ा चोरों का सुराग

झज्जर में ऑनलाइन डिलीवरी का काम दिलाने के नाम पर 2 लाख की ठगी, दिल्ली से एक आरोपी गिरफ्तार

मुख्यमंत्री ने प्रवासी उत्तराखण्डियों से अपनी संस्कृति और जड़ों से जुड़े रहने का किया आह्वान

लगातार तनाव में रहना सेहत के लिए खतरनाक, दिमाग से लेकर दिल और पेट तक पर पड़ता है असर, जानें बचाव के तरीके

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मिले कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल

उत्तराखंड के विकास से जुड़े विषयों पर हुई बातचीत

देहरादून/नई दिल्ली। उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने नई दिल्ली में देश के केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर दोनों नेताओं के मध्य विभिन्न सामयिक एवं जनहित से जुड़े विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई।

कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि शौर्य एवं पराक्रम की वीर भूमि उत्तराखंड के प्रति आदरणीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का विशेष स्नेह एवं आत्मीय लगाव सदैव रहा है, जिसका प्रत्यक्ष लाभ राज्य को निरंतर प्राप्त होता रहा है। उन्होंने उत्तराखंड के विकास, सामरिक महत्व तथा सीमांत क्षेत्रों के सशक्तीकरण के प्रति केंद्रीय रक्षा मंत्री की प्रतिबद्धता की सराहना की।

मंत्री उनियाल ने कहा कि उत्तराखंड की प्रगति एवं सुरक्षा से जुड़े विषयों पर केंद्र सरकार का निरंतर सहयोग राज्य के विकास को नई दिशा प्रदान कर रहा है। उन्होंने उत्तराखंड के प्रति केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के सहयोग, मार्गदर्शन एवं समर्थन के लिए उनका आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top