Breaking News
10 लाख रुपये दो, वरना दुष्कर्म के केस में फंसाऊंगी… सोनभद्र में महिला पर रंगदारी मांगने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर FIR

सोनभद्र में डीजल चोरी करने वाले गिरोह पर पुलिस का शिकंजा, पांच आरोपी गिरफ्तार, 70 लीटर डीजल और बोलेरो बरामद

चंडीगढ़ में पुलिस मुख्यालय के पास महिला की हत्या से सनसनी, पत्थर से हमला कर उतारा मौत के घाट

सोनभद्र: डोडा और अफीम तस्करी के मामले में दो आरोपी फरार, पुलिस ने घोषित किया 20-20 हजार रुपये का इनाम

यूएई में भीषण सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर के बाद कई वाहनों में लगी आग, 14 की मौत, 30 घायल

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में बारिश-बर्फबारी का दौर शुरू होने के आसार, 7 जिलों में बदलेगा मौसम, गिरेगा तापमान

उतरौला में पानी के विवाद ने लिया खूनी संघर्ष का रूप, बुजुर्ग की मौत; सात महिलाएं घायल

‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन, 8 दिन में पार किया 1000 करोड़ का आंकडा

आईटी पार्क में जलभराव से मिलेगी राहत, 38 करोड़ से तैयार होगा ड्रेनेज सिस्टम

मुख्यमंत्री धामी ने आतंकी हमले में मारे गए निर्दोष पर्यटकों को अर्पित की श्रद्धांजलि

दो मिनट का मौन रखकर मृतकों की आत्मा की शांति के लिए की प्रार्थना 

यह हमारी संस्कृति, शांति और मानवता के मूल्यों पर भी सीधा हमला है – सीएम धामी 

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में बुधवार सुबह मुख्यमंत्री आवास में आयोजित प्रातःकालीन बैठक की शुरुआत जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए निर्दोष पर्यटकों को श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई। बैठक में दो मिनट का मौन रखकर मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।

मुख्यमंत्री धामी ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा, “यह कायराना हमला केवल निर्दोष लोगों पर ही नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, शांति और मानवता के मूल्यों पर भी सीधा हमला है। उत्तराखंडवासियों की ओर से मैं शोकसंतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूँ।”

उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर को अशांत करने की आतंकी कोशिशें कभी सफल नहीं होंगी। “इस नृशंस कृत्य का मुँहतोड़ जवाब दिया जाएगा और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। देश की एकता और अखंडता पर कोई आँच नहीं आने दी जाएगी।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top