Breaking News
नेपाल में दो हेलीकॉप्टरों की टक्कर, भारतीय नागरिक की मौत, एक घायल
नेपाल में दो हेलीकॉप्टरों की टक्कर, भारतीय नागरिक की मौत, एक घायल
डंकी रूट से विदेश भेजने के नाम पर युवक को फंसाने वाले आरोपी को पांच साल की जेल, 32 हजार रुपये का जुर्माना
डंकी रूट से विदेश भेजने के नाम पर युवक को फंसाने वाले आरोपी को पांच साल की जेल, 32 हजार रुपये का जुर्माना
ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को कहा अलविदा
ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को कहा अलविदा
त्रिपुरा में BSF जवानों पर हमला, तस्करों के समूह ने की मारपीट और वाहन में तोड़फोड़; 8 आरोपी गिरफ्तार
त्रिपुरा में BSF जवानों पर हमला, तस्करों के समूह ने की मारपीट और वाहन में तोड़फोड़; 8 आरोपी गिरफ्तार
राइज एंड फॉल 2 को मिला पहला फाइनलिस्ट, शहजाद पूनावाला ने मारी बाजी
राइज एंड फॉल 2 को मिला पहला फाइनलिस्ट, शहजाद पूनावाला ने मारी बाजी
अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का बुलडोजर, दो प्रतिष्ठान सील
अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का बुलडोजर, दो प्रतिष्ठान सील
बद्रीनाथ हाईवे पर नरकोटा में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, चालक घायल
बद्रीनाथ हाईवे पर नरकोटा में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, चालक घायल
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम, हुनर और मेहनत से घर बैठे बना रहीं आत्मनिर्भर पहचान
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम, हुनर और मेहनत से घर बैठे बना रहीं आत्मनिर्भर पहचान
दहेज में पांच लाख रुपये और कार की मांग का आरोप, पति समेत नौ लोगों पर मुकदमा दर्ज
दहेज में पांच लाख रुपये और कार की मांग का आरोप, पति समेत नौ लोगों पर मुकदमा दर्ज
स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी- मुख्यमंत्री धामी

मां पूर्णागिरि मंदिर में सीएम धामी ने की सफाई

खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा स्थित मां पूर्णागिरि को समर्पित स्थानीय मंदिर में स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सफाई की। यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया।

मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में सफाई कार्य में सहभागिता करते हुए स्वच्छता का संदेश दिया। इसके साथ ही उन्होंने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण भी किया और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। धार्मिक स्थलों की पवित्रता और प्राकृतिक सौंदर्य को बनाए रखने के लिए जनभागीदारी से ऐसे प्रयास लगातार जारी रहने चाहिए।

उन्होंने कहा कि पौधारोपण जैसे अभियान न केवल पर्यावरण संरक्षण में सहायक हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और हरित भविष्य सुनिश्चित करने की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम हैं। मुख्यमंत्री ने मां पूर्णागिरि से प्रदेश और देशवासियों के सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए सभी से स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top