Breaking News
पटना में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, 11.50 लाख की नकदी-जेवरात चोरी
पटना में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, 11.50 लाख की नकदी-जेवरात चोरी
ट्रंप की जेलेंस्की को दो टूक चेतावनी, बोले- समझौता नहीं किया तो भुगतने होंगे गंभीर परिणाम
ट्रंप की जेलेंस्की को दो टूक चेतावनी, बोले- समझौता नहीं किया तो भुगतने होंगे गंभीर परिणाम
उत्तराखंड की बेटी IPS तृप्ति भट्ट को CBI में SP की जिम्मेदारी, देवभूमि का बढ़ाया मान
उत्तराखंड की बेटी IPS तृप्ति भट्ट को CBI में SP की जिम्मेदारी, देवभूमि का बढ़ाया मान
ड्यूटी पर जाते समय सड़क हादसे में पुलिसकर्मी प्रमोद कुमार का निधन, तीन बेटियों के सिर से उठा पिता का साया

सलमान खान की फिल्म ‘मातृभूमि’ का नया गाना ‘जय हिंद’ हुआ रिलीज
सलमान खान की फिल्म ‘मातृभूमि’ का नया गाना ‘जय हिंद’ हुआ रिलीज
राजस्थान के डीग में जुड़वां भाइयों की हत्या से सनसनी, मां समेत तीन हिरासत में
राजस्थान के डीग में जुड़वां भाइयों की हत्या से सनसनी, मां समेत तीन हिरासत में
चारधाम यात्रा में टूटा रिकॉर्ड, 60 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या
चारधाम यात्रा में टूटा रिकॉर्ड, 60 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या
22 से 26 अक्टूबर तक गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में न्याय यात्रा निकाली कांग्रेस
22 से 26 अक्टूबर तक गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में न्याय यात्रा निकाली कांग्रेस
नालंदा में घर के बाहर बाइक खड़ी करने पर विवाद, ट्रांसपोर्टर की गोली मारकर हत्या

हरनौत (नालंदा)। बिहार के नालंदा जिले के हरनौत में घर के सामने बाइक खड़ी करने को लेकर शुरू हुआ विवाद हत्या तक पहुंच गया। पोरई मोहल्ले में मंगलवार रात करीब 11:15 बजे 48 वर्षीय ट्रांसपोर्टर सुनील कुमार की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक के परिजनों ने उनके गोतिया घर के भतीजे गौरव उर्फ छोटू और उसके भाई सौरभ उर्फ मंगला पर वारदात में शामिल होने का आरोप लगाया है। घटना के बाद से आरोपी पक्ष के लोग फरार बताए जा रहे हैं।

स्थानीय लोगों के अनुसार, सुनील कुमार के घर के दरवाजे के सामने दो संदिग्ध बाइक खड़ी की गई थीं। सुनील ने इसका विरोध करते हुए बाइक हटाने को कहा। विवाद बढ़ने पर नगर पंचायत के एक पार्षद को इसकी जानकारी दी गई। बताया जाता है कि दोनों भाइयों ने बाइक हटाने की बात मान ली थी, जिसके बाद लोगों को लगा कि मामला शांत हो गया है।

हालांकि, कुछ समय बाद दोनों पक्षों के बीच फिर से कहासुनी शुरू हो गई। मौके पर मौजूद पड़ोसी विवाद सुलझाने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान स्थिति बिगड़ गई और सुनील कुमार के सिर में गोली मार दी गई। गोली लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।

मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि इस वारदात में गौरव उर्फ छोटू और सौरभ उर्फ मंगला की भूमिका है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि दोनों की मां ने कट्टा निकालकर दिया और गोली चलाने के लिए कहा। हालांकि, इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।

सुनील कुमार गाजियाबाद में रहकर ट्रांसपोर्टिंग एजेंसी से जुड़े हुए थे और अपना ट्रेलर चलवाते थे। वह बिहार में भी ट्रांसपोर्ट का कारोबार शुरू करने की तैयारी कर रहे थे। दुर्गापूजा के अवसर पर वह अपनी मां से मिलने गांव आए थे। उनके परिवार में दो संतानें हैं और बेटी की शादी को लेकर बातचीत चल रही थी। घटना के बाद से परिवार में शोक का माहौल है।

वारदात की सूचना मिलने पर डीएसपी राकेश रंजन घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। एफएसएल की टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। बताया गया कि दुर्गापूजा की छुट्टी के कारण टीम के पहुंचने में देरी हुई।

पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। साथ ही, घटना के पीछे की वजह, विवाद के पूरे घटनाक्रम और वारदात में इस्तेमाल हथियार का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, आरोपियों के खिलाफ पहले भी थाने में कई प्राथमिकी दर्ज होने की बात कही जा रही है। हालांकि, इस संबंध में आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top