Breaking News
रोहतक में नाबालिग छात्रा के अपहरण और यौन शोषण मामले में 8 दोषियों को उम्रकैद
रोहतक में नाबालिग छात्रा के अपहरण और यौन शोषण मामले में 8 दोषियों को उम्रकैद
कोटद्वार में नवंबर के अंतिम सप्ताह में वृहद रोजगार मेला प्रस्तावित
कोटद्वार में नवंबर के अंतिम सप्ताह में वृहद रोजगार मेला प्रस्तावित
उरई में डेढ़ साल के मासूम की मौत, मां पर हत्या का आरोप; पुलिस ने हिरासत में लिया
उरई में डेढ़ साल के मासूम की मौत, मां पर हत्या का आरोप; पुलिस ने हिरासत में लिया
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को 2 करोड़ 84 लाख रुपए की धनराशि हस्तांतरित
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को 2 करोड़ 84 लाख रुपए की धनराशि हस्तांतरित
हरिद्वार के होटल में देह व्यापार की सूचना पर छापा, एक महिला समेत तीन गिरफ्तार; दो महिलाएं बरामद
हरिद्वार के होटल में देह व्यापार की सूचना पर छापा, एक महिला समेत तीन गिरफ्तार; दो महिलाएं बरामद
04 एवं 05 दिसम्बर को जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से गुजरेगी हिमालयन कार रैली
04 एवं 05 दिसम्बर को जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से गुजरेगी हिमालयन कार रैली
दीपावली पर अग्नि सुरक्षा को लेकर देहरादून अलर्ट, 41 स्थानों पर पानी के टैंकर तैयार
दीपावली पर अग्नि सुरक्षा को लेकर देहरादून अलर्ट, 41 स्थानों पर पानी के टैंकर तैयार
हर मौसम में ठंडे रहते हैं पैर? ब्लड सर्कुलेशन से लेकर थायरॉयड तक, इन 5 बीमारियों का हो सकता है संकेत
हर मौसम में ठंडे रहते हैं पैर? ब्लड सर्कुलेशन से लेकर थायरॉयड तक, इन 5 बीमारियों का हो सकता है संकेत
28 किसानों का दल सेब की अति सघन बागवानी का प्रशिक्षण लेने हिमाचल रवाना
28 किसानों का दल सेब की अति सघन बागवानी का प्रशिक्षण लेने हिमाचल रवाना
अमृतसर में ड्रग्स तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, 6 किलो हेरोइन के साथ आरोपी गिरफ्तार

अमृतसर– अमृतसर में काउंटर इंटेलिजेंस और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए नशा तस्करी के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने अमृतसर-जालंधर हाईवे पर अड्डा मानावाला के पास से एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब 6 किलो हेरोइन बरामद की है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी दुबई में बैठे हैंडलर अंतरप्रीत सिंह के इशारे पर काम कर रहा था, जो सुल्तानविंड का रहने वाला है और पहले से ही कई आपराधिक मामलों में वांछित है। इस मामले में पंजाब पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इसी कार्रवाई के तहत पुलिस ने सीमापार तस्करी से जुड़े एक अन्य नेटवर्क का भी भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 4.108 किलोग्राम हेरोइन, 4 अत्याधुनिक पिस्तौल और 5 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तान में बैठे तस्करों के संपर्क में थे और उनके माध्यम से ड्रग्स व हथियारों की सप्लाई पंजाब के विभिन्न इलाकों में की जानी थी।

पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि थाना कैंट में एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब पूरे नेटवर्क की गहन जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top