Breaking News
पुलिस का निशान लगी पल्सर से करते थे लूट, तीन बदमाश गिरफ्तार; सोने की चेन, कैश और हथियार बरामद
पुलिस का निशान लगी पल्सर से करते थे लूट, तीन बदमाश गिरफ्तार; सोने की चेन, कैश और हथियार बरामद
तरनतारन में पुलिस और वांछित आरोपित के बीच मुठभेड़, पैर में लगी दो गोलियां
तरनतारन में पुलिस और वांछित आरोपित के बीच मुठभेड़, पैर में लगी दो गोलियां
डोडा में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, ऑपरेशन अशदर में ढेर आतंकी का शव बरामद
डोडा में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, ऑपरेशन अशदर में ढेर आतंकी का शव बरामद
साड़ी खरीदने के बहाने दुकान में घुसीं चार महिलाएं, दुकानदार को बातों में उलझाकर 20 साड़ियां चुराईं
साड़ी खरीदने के बहाने दुकान में घुसीं चार महिलाएं, दुकानदार को बातों में उलझाकर 20 साड़ियां चुराईं
अक्षय-सैफ की ‘हैवान’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये
अक्षय-सैफ की ‘हैवान’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये
ब्रिक्स सम्मेलन से पहले दिल्ली में SFJ के समर्थन में नारे, तीन आरोपी गिरफ्तार
ब्रिक्स सम्मेलन से पहले दिल्ली में SFJ के समर्थन में नारे, तीन आरोपी गिरफ्तार
एसजीआरआरयू में तंबाकू के खिलाफ गूंजी हुंकार, सैकड़ों युवाओं ने लिया संकल्प
एसजीआरआरयू में तंबाकू के खिलाफ गूंजी हुंकार, सैकड़ों युवाओं ने लिया संकल्प
आशा कार्यकर्ताओं एवं आशा फैसिलिटेटर्स के मानदेय की धनराशि अवमुक्त : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल
आशा कार्यकर्ताओं एवं आशा फैसिलिटेटर्स के मानदेय की धनराशि अवमुक्त : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल
बड़ी खबर : नैनीताल में दो आरोपियों पर जिला बदर की कार्रवाई, छह माह के लिए जिले से निष्कासन
बड़ी खबर : नैनीताल में दो आरोपियों पर जिला बदर की कार्रवाई, छह माह के लिए जिले से निष्कासन
तरनतारन में पुलिस और वांछित आरोपित के बीच मुठभेड़, पैर में लगी दो गोलियां

तरनतारन। तरनतारन जिले के मुरादपुर इलाके में शनिवार को पुलिस और एक वांछित आरोपित के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस के अनुसार, जवाबी कार्रवाई में आरोपित की टांग में दो गोलियां लगीं। घायल आरोपित को गिरफ्तार कर इलाज के लिए सिविल अस्पताल तरनतारन में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मौके से एक पिस्तौल और मोटरसाइकिल बरामद की है।

पुलिस अधीक्षक रिपूतपन सिंह ने बताया कि थाना सिटी तरनतारन पुलिस को सूचना मिली थी कि मामले में वांछित आरोपित मुरादपुर इलाके में मौजूद है। सूचना के आधार पर थाना सिटी तरनतारन के प्रभारी निरीक्षक परमजीत सिंह विरदी ने पुलिस टीम गठित कर आरोपित की तलाश शुरू की।

पुलिस के मुताबिक, पीछा किए जाने पर आरोपित मुरादपुर स्थित एक बंद पड़े पेट्रोल पंप में जाकर छिप गया। पुलिस टीम ने इलाके की घेराबंदी कर उसे पकड़ने का प्रयास किया। आरोपित के करीब पहुंचने पर उसने कथित तौर पर पुलिस टीम पर गोलियां चला दीं।

पुलिस अधीक्षक के अनुसार, पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी गोलीबारी की, जिसमें आरोपित की टांग में दो गोलियां लगीं। इसके बाद पुलिस ने उसे काबू कर अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि घायल आरोपित पहले भी अपने भाई के साथ मिलकर पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर चुका है। इस मामले में दोनों पुलिस को वांछित थे। शनिवार की मुठभेड़ के बाद आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि उसके भाई की गिरफ्तारी के लिए पुलिस कार्रवाई कर रही है।

मुठभेड़ की सूचना मिलने पर नगर उपाधीक्षक सुखबीर सिंह और उपाधीक्षक डी शिवदर्शन सिंह भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने मौके से एक मोटरसाइकिल और पिस्तौल बरामद की है। मामले की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top