Breaking News
करावल नगर में छेड़छाड़ के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या
करावल नगर में छेड़छाड़ के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या
करावल नगर में छेड़छाड़ के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या
करावल नगर में छेड़छाड़ के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या
सेवा संकल्प अभियान मोदी के विकसित भारत-2047 का संकल्प- महाराज
सेवा संकल्प अभियान मोदी के विकसित भारत-2047 का संकल्प- महाराज
भारत को बड़ा झटका- एशियाई गेम्स से बाहर हुए वेटलिफ्टर ऋषिकांत सिंह
भारत को बड़ा झटका- एशियाई गेम्स से बाहर हुए वेटलिफ्टर ऋषिकांत सिंह
बांग्लादेश के अखबार के न्यूजरूम में वरिष्ठ हिंदू पत्रकार का शव मिला, जांच की मांग
बांग्लादेश के अखबार के न्यूजरूम में वरिष्ठ हिंदू पत्रकार का शव मिला, जांच की मांग
प्रेमिका ने 5 लाख रुपये में दी बैंककर्मी की हत्या की सुपारी, दून पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़ा
प्रेमिका ने 5 लाख रुपये में दी बैंककर्मी की हत्या की सुपारी, दून पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़ा
पुलिस का निशान लगी पल्सर से करते थे लूट, तीन बदमाश गिरफ्तार; सोने की चेन, कैश और हथियार बरामद
पुलिस का निशान लगी पल्सर से करते थे लूट, तीन बदमाश गिरफ्तार; सोने की चेन, कैश और हथियार बरामद
तरनतारन में पुलिस और वांछित आरोपित के बीच मुठभेड़, पैर में लगी दो गोलियां
तरनतारन में पुलिस और वांछित आरोपित के बीच मुठभेड़, पैर में लगी दो गोलियां
डोडा में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, ऑपरेशन अशदर में ढेर आतंकी का शव बरामद
डोडा में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, ऑपरेशन अशदर में ढेर आतंकी का शव बरामद
पुलिस का निशान लगी पल्सर से करते थे लूट, तीन बदमाश गिरफ्तार; सोने की चेन, कैश और हथियार बरामद

मोकामा। मोकामा-बख्तियारपुर फोरलेन पर बाइक की नंबर प्लेट पर पुलिस का निशान लगाकर लूटपाट करने वाले गिरोह का पुलिस ने उद्भेदन किया है। सादे लिबास में पुलिस ने गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तीनों आरोपी मोकामा प्रखंड के मोर गांव के रहने वाले हैं। पुलिस ने इनके पास से सोने की चेन, कैश, मोबाइल और अन्य सामान बरामद किया है।

मोकामा थानाध्यक्ष कुणाल कुमार ने बताया कि फोरलेन पर अकेले बाइक सवारों को निशाना बनाने वाले तीन लुटेरों को गुरुवार की रात गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने शिवनार-मोर के बीच फोरलेन से खदेड़कर तीनों को पकड़ा। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सत्यम कुमार, निराला कुमार और शिवगंगा कुमार के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, लोगों को दिग्भ्रमित करने के उद्देश्य से तीनों आरोपियों ने पल्सर बाइक की नंबर प्लेट पर पुलिस का निशान लगा रखा था। वे फोरलेन पर करीब तीन किलोमीटर पहले अपने शिकार की रेकी करते थे। इसके बाद बाइक से पीछा कर शिवनार और मोर के बीच खंजर, रॉड और लाठी का खौफ दिखाकर कैश लूटकर फरार हो जाते थे।

पुलिस के मुताबिक, तीनों आरोपियों ने पिछले एक महीने में लूट की करीब एक दर्जन वारदातों को अंजाम दिया था। मोकामा पुलिस पिछले कुछ दिनों से गिरोह की तलाश में जुटी थी।

थानाध्यक्ष कुणाल कुमार ने बताया कि एक पीड़ित बाइक सवार ने लुटेरों की पहचान लंबी टीक और पल्सर बाइक के आधार पर की थी। गुरुवार रात थानाध्यक्ष और अन्य पुलिस अधिकारियों ने सादे लिबास में कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को एक बाइक सवार को लूटने की कोशिश के दौरान पकड़ लिया।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों ने लूट की कई वारदातों में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। उनके पास से तीन हजार रुपये कैश, सोने की एक चेन, एक पल्सर बाइक, लोहे की एक रॉड, एक लाठी, दो मोबाइल और एक धारदार खंजर बरामद किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top