Breaking News
पौधे नहीं, भविष्य की हरियाली तैयार कर रहा एमडीडीए
पौधे नहीं, भविष्य की हरियाली तैयार कर रहा एमडीडीए
नशा तस्करी के खिलाफ दून पुलिस की कार्रवाई, एनडीपीएस एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार
नशा तस्करी के खिलाफ दून पुलिस की कार्रवाई, एनडीपीएस एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार
नेपाल जा रही नाबालिग समेत दो लड़कियां बरामद, दो युवक गिरफ्तार
नेपाल जा रही नाबालिग समेत दो लड़कियां बरामद, दो युवक गिरफ्तार
घरेलू विवाद में पति ने दूसरी पत्नी की पीटकर हत्या की, आरोपी हिरासत में
घरेलू विवाद में पति ने दूसरी पत्नी की पीटकर हत्या की, आरोपी हिरासत में
दिनदहाड़े सूने मकान में चोरी, 50 हजार नकदी समेत साढ़े छह लाख के जेवर ले गए चोर
दिनदहाड़े सूने मकान में चोरी, 50 हजार नकदी समेत साढ़े छह लाख के जेवर ले गए चोर
निखार सबलोक हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता, कुख्यात अपराधी अभिमन्यु सिंह गिरफ्तार
निखार सबलोक हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता, कुख्यात अपराधी अभिमन्यु सिंह गिरफ्तार
शिक्षक केवल विद्यार्थी का नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र के भविष्य का निर्माण करता है- मुख्यमंत्री
शिक्षक केवल विद्यार्थी का नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र के भविष्य का निर्माण करता है- मुख्यमंत्री
विदेश भेजने के नाम पर 90 लोगों से 78 लाख की ठगी का आरोप, चार सऊदी में फंसे
विदेश भेजने के नाम पर 90 लोगों से 78 लाख की ठगी का आरोप, चार सऊदी में फंसे
दिव्यांगजनों की प्रतिभा और उपलब्धियों को मिलेगा सम्मान
दिव्यांगजनों की प्रतिभा और उपलब्धियों को मिलेगा सम्मान
उत्तर भारत में कोहरे की मार- आईजीआई हवाई अड्डे पर 80 उड़ानों में देरी

कई ट्रेनें भी 11 घंटे तक लेट

नई दिल्ली। उत्तर भारत में पड़ रहे घने कोहरे का असर सडक़, रेल और फ्लाइट सेवाओं पर शनिवार को भी पड़ रहा है। दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशल एयरपोर्ट पर घने कोहरे के कारण कई उड़ानें लेट हैं। दिल्ली के सभी रेलवे स्टेशनों से आने और जाने वाली कई ट्रेने देरी से चल रही हैं। रेलवे की तरफ से बताया गया है कि राष्ट्रीय राजधानी में कोहरे और कम दृश्यता के कारण कुछ ट्रेन विलंब से चल रही हैं। ट्रेन का इंतजार कर रहे एक यात्री बताया कि वह माता वैष्णो देवी जा रहा है और उसकी ट्रेन दो घंटे से ज्यादा लेट है। ट्रेन 5.30 बजे आने वाली थी लेकिन अभी तक नहीं आई।

मिली जानकारी के अनुसार, तेलंगाना एक्सप्रेस 3.40 घंटे, पंजाब मेल 6.07, गोरखधाम एक्सप्रेस, श्रमशक्ति एक्सप्रेस, लखनऊ मेल, दादर एक्सप्रेस, बांद्रा-श्रीमाता वैष्णादेवी समेत कई ट्रनें काफी देरी से चल रही हैं। दिल्ली एयरपोर्ट के सूत्रों ने बताया कि आज सुबह 8.30 बजे तक आईजीआई एयरपोर्ट से जाने वाली करीब 80 फ्लाइट लेट हैं। एयरपोर्ट के एक अधिकारी ने बताया कि खराब मौसम की वजह से उड़ान सेवाओं पर भारी असर पड़ा है। इसकी वजह से कई फ्लाइट निर्धारित समय से काफी लेट हैं।

एयरपोर्ट पर एक यात्री ने कहा कि हम नए साल का जश्न मनाने के लिए गंगटोक सिक्किम जा रहे हैं लेकिन हमारी उड़ान में 2 घंटे की देरी हो गई है। अगर इसमें और देरी हुई तो हम शिकायत करेंगे। बता दें कि घने कोहरे के कारण दिल्ली में परिवहन सेवाएं प्रभावित हैं। दिल्ली आने वाली 11 ट्रेनें कोहरे के कारण देरी से चलीं। इसके अलावा कई फ्लाइट भी लेट हुई थी। वहीं कुछ के रूट भी डायवर्ट किए गए थे। 25 दिसंबर की मध्यरात्रि से 28 दिसंबर को सुबह छह बजे के बीच खराब मौसम के कारण कुल 58 उड़ानों के मार्ग परिवर्तित किए जा चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top