Breaking News
आपदा प्रभावित क्षेत्र मसंदावाला के लिए जारी हुए 43 लाख, ग्रामीणों ने जताया मंत्री गणेश जोशी का आभार
आपदा प्रभावित क्षेत्र मसंदावाला के लिए जारी हुए 43 लाख, ग्रामीणों ने जताया मंत्री गणेश जोशी का आभार
देहरादून में जाम से मिलेगी निजात? डीएम ने तैयार करने के दिए मास्टर प्लान के निर्देश
देहरादून में जाम से मिलेगी निजात? डीएम ने तैयार करने के दिए मास्टर प्लान के निर्देश
SSC परीक्षा में हाईटेक नकल कराने वाले गिरोह का एक और सदस्य दिल्ली से गिरफ्तार
SSC परीक्षा में हाईटेक नकल कराने वाले गिरोह का एक और सदस्य दिल्ली से गिरफ्तार
गैरसैंण में दो विधानसभा सत्र आयोजित करना सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतीक: सीएम धामी
गैरसैंण में दो विधानसभा सत्र आयोजित करना सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतीक: सीएम धामी
नैनीताल में पर्यटन स्वरोजगार और होमस्टे योजनाओं को बढ़ावा, 31 आवेदन स्वीकृत
नैनीताल में पर्यटन स्वरोजगार और होमस्टे योजनाओं को बढ़ावा, 31 आवेदन स्वीकृत
हल्द्वानी में फार्मर रजिस्ट्री को लेकर डीएम ने किसानों से की अपील
हल्द्वानी में फार्मर रजिस्ट्री को लेकर डीएम ने किसानों से की अपील
नशा तस्करों पर पुलिस का शिकंजा, गैंगस्टर समेत 4 गिरफ्तार
नशा तस्करों पर पुलिस का शिकंजा, गैंगस्टर समेत 4 गिरफ्तार
श्रीनगर से सड़क मार्ग से देहरादून लौटते हुए मुख्यमंत्री धामी ने किया राष्ट्रीय राजमार्ग का स्थलीय निरीक्षण
श्रीनगर से सड़क मार्ग से देहरादून लौटते हुए मुख्यमंत्री धामी ने किया राष्ट्रीय राजमार्ग का स्थलीय निरीक्षण
ठाणे में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल की सजा, पॉक्सो कोर्ट ने सुनाया फैसला
ठाणे में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल की सजा, पॉक्सो कोर्ट ने सुनाया फैसला
1 जनवरी से बंद हो जाएगी आपकी यूपीआई आईडी, जानें क्या है वजह

नई दिल्ली। नोटबंदी के बाद से यूपीआई पेंमेंट का चलन काफी बढ़ गया है, यूपीआई पेमेंट के आने से रोजमर्रा के सामान खरीदने और बिल पेमेंट करने में काफी आसानी हो गई है। लेकिन अब भी ऐसे कई लोग हैं जिन्होंने यूपीआई आईडी तो बनाई है लेकिन कभी यूपीआई पेमेंट नहीं किया। अब 1 जनवरी से नए नियम लागू होने वाले हैं, नए नियमों के तहत जिन लोगों ने पिछले एक साल से कोई भी यूपीआई ट्रांजैक्शन नहीं किया, एनपीसीआई ऐसी यूपीआई आईडी को ब्लॉक कर देगा।

नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के दिशानिर्देशों के बाद अब थर्ड-पार्टी ऐप्स उन यूपीआई आईडी को इनएक्टिव कर देंगे जिनमें पिछले 1 साल से कोई भी लेनदेन नहीं हुआ है। आपकी यूपीआई आईडी इनएक्टिव या कह लीजिए ब्लॉक करने से पहले आपको रजिस्टर ईमेल आईडी या फिर आपके मोबाइल नंबर पर मैसेज के जरिए आपको सूचित किया जाएगा। मैसेज के जरिए बताया जा रहा है कि आखिर किस तारीख से आपकी यूपीआई आईडी को ब्लॉक कर दिया जाएगा।

इस मैसेज को भेजने के पीछे का मकसद उन लोगों को अपडेट करना है जिन्होंने यूपीआई आईडी तो क्रिएट कर ली लेकिन पिछले एक साल से कोई भी लेनदेन नहीं किया है। अगर आपको भी मैसेज या फिर ईमेल के जरिए ऐसा कोई मैसेज आया है कि आपकी यूपीआई आईडी बंद होने वाली है तो आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं है। आप लोगों को बस एक छोटा सा काम करना होगा, आप अगर बस यूपीआई पेमेंट भी कर लेंगे तो आपकी यूपीआई आईडी बंद नहीं होगी। अगर आप यूपीआई पेमेंट नहीं करते हैं और अगर आपकी यूपीआई आईडी ब्लॉक हो गई है तो ऐसे में आप लोगों को बाद में काफी परेशानी हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top