Breaking News
SDRF उत्तराखण्ड को ISO 9001:2015 प्रमाणपत्र, यह उपलब्धि हासिल करने वाला बना देश का पहला आपदा प्रतिवादन बल
SDRF उत्तराखण्ड को ISO 9001:2015 प्रमाणपत्र, यह उपलब्धि हासिल करने वाला बना देश का पहला आपदा प्रतिवादन बल
बीमारी के इलाज में मदद का झांसा देकर खुलवाए बैंक खाते, साइबर ठगी में इस्तेमाल करने वाला आरोपी गिरफ्तार
बीमारी के इलाज में मदद का झांसा देकर खुलवाए बैंक खाते, साइबर ठगी में इस्तेमाल करने वाला आरोपी गिरफ्तार
चार साल से फरार 50 हजार का इनामी आरोपी पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
चार साल से फरार 50 हजार का इनामी आरोपी पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
चार साल से फरार 50 हजार का इनामी गिरफ्तार, पश्चिम बंगाल से दबोचा
चार साल से फरार 50 हजार का इनामी गिरफ्तार, पश्चिम बंगाल से दबोचा
अपर निदेशक ने किया श्रीनगर पशु चिकित्सालय का आकस्मिक निरीक्षण, टीकाकरण एवं विभागीय लक्ष्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश

खेल प्रतिभा, जुनून, उमंग और प्रतिस्पर्धा का संगम बना पौड़ी, 24वीं विद्यालयी राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का शानदार आगाज
खेल प्रतिभा, जुनून, उमंग और प्रतिस्पर्धा का संगम बना पौड़ी, 24वीं विद्यालयी राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का शानदार आगाज
रायवाला में आबकारी विभाग की कार्रवाई, स्कूटी से 48 क्वार्टर शराब और 24 बीयर कैन बरामद
रायवाला में आबकारी विभाग की कार्रवाई, स्कूटी से 48 क्वार्टर शराब और 24 बीयर कैन बरामद
दिव्यांगजनों को मतदान प्रक्रिया से जोड़ने के लिए स्वीप टीम ने चलाया जागरूकता अभियान
दिव्यांगजनों को मतदान प्रक्रिया से जोड़ने के लिए स्वीप टीम ने चलाया जागरूकता अभियान
चार साल से फरार 50 हजार का इनामी गिरफ्तार, पश्चिम बंगाल से दबोचा

डोईवाला में बैंक से निकाले पांच लाख रुपये की चोरी का मामला, आरोपी का भाई पहले ही हो चुका है गिरफ्तार

देहरादून। देहरादून पुलिस ने चार साल से फरार चल रहे 50 हजार रुपये के इनामी आरोपी को पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान रवि ग्वाला (46) पुत्र सदानंद ग्वाला निवासी फाटापुकर, झांझीपुरा, थाना राजगंज, जिला जलपाईगुड़ी, पश्चिम बंगाल के रूप में हुई है। आरोपी वर्ष 2022 में डोईवाला क्षेत्र में बैंक से पांच लाख रुपये निकालकर घर जा रहे एक व्यक्ति का रुपयों से भरा बैग चोरी करने के मामले में वांछित था।

पुलिस के अनुसार, 12 सितंबर 2022 को लाखन सिंह निवासी नव ज्योति विहार, डोईवाला ने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई थी कि बैंक से पांच लाख रुपये निकालकर घर जाते समय वह सब्जी खरीदने के लिए रुके थे। इसी दौरान अज्ञात चोर उनका रुपयों से भरा बैग चोरी कर ले गए। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

जांच के दौरान पुलिस ने घटना में शामिल मंजीत ग्वाला को चोरी की गई धनराशि के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पूछताछ और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उसके भाई रवि ग्वाला की संलिप्तता भी सामने आई। हालांकि, आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदलता रहा और चार साल तक पुलिस की पकड़ से बाहर रहा।

50 हजार रुपये का घोषित था इनाम

लगातार फरार रहने के चलते आरोपी की गिरफ्तारी के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने 25 हजार रुपये और पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र ने 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।

एसएसपी देहरादून के निर्देश पर कोतवाली डोईवाला और एसओजी ग्रामीण की संयुक्त टीम गठित की गई। पुलिस ने सुरागरसी, सर्विलांस और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपी की तलाश तेज की। इस दौरान उसके पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले में छिपे होने की जानकारी मिली।

इसके बाद पुलिस टीम पश्चिम बंगाल पहुंची और 18 अक्टूबर 2026 को आरोपी रवि ग्वाला को ग्राम फाटापुकर, झांझीपुरा, थाना राजगंज से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को स्थानीय न्यायालय में पेश करने के बाद ट्रांजिट रिमांड पर देहरादून लाया गया।

इन पुलिसकर्मियों की रही अहम भूमिका

कार्रवाई में एसओजी ग्रामीण के प्रभारी निरीक्षक खुशी राम पांडेय, उपनिरीक्षक विनोद राणा, कोतवाली डोईवाला के वरिष्ठ उपनिरीक्षक सचिन पुंडीर, अपर उपनिरीक्षक मनोज कुमार तथा कांस्टेबल विपिन कुमार, कुलदीप सिंह और सोनी कुमार शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top