Breaking News
SDRF उत्तराखण्ड को ISO 9001:2015 प्रमाणपत्र, यह उपलब्धि हासिल करने वाला बना देश का पहला आपदा प्रतिवादन बल
SDRF उत्तराखण्ड को ISO 9001:2015 प्रमाणपत्र, यह उपलब्धि हासिल करने वाला बना देश का पहला आपदा प्रतिवादन बल
बीमारी के इलाज में मदद का झांसा देकर खुलवाए बैंक खाते, साइबर ठगी में इस्तेमाल करने वाला आरोपी गिरफ्तार
बीमारी के इलाज में मदद का झांसा देकर खुलवाए बैंक खाते, साइबर ठगी में इस्तेमाल करने वाला आरोपी गिरफ्तार
चार साल से फरार 50 हजार का इनामी आरोपी पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
चार साल से फरार 50 हजार का इनामी आरोपी पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
चार साल से फरार 50 हजार का इनामी गिरफ्तार, पश्चिम बंगाल से दबोचा
चार साल से फरार 50 हजार का इनामी गिरफ्तार, पश्चिम बंगाल से दबोचा
अपर निदेशक ने किया श्रीनगर पशु चिकित्सालय का आकस्मिक निरीक्षण, टीकाकरण एवं विभागीय लक्ष्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश

खेल प्रतिभा, जुनून, उमंग और प्रतिस्पर्धा का संगम बना पौड़ी, 24वीं विद्यालयी राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का शानदार आगाज
खेल प्रतिभा, जुनून, उमंग और प्रतिस्पर्धा का संगम बना पौड़ी, 24वीं विद्यालयी राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का शानदार आगाज
रायवाला में आबकारी विभाग की कार्रवाई, स्कूटी से 48 क्वार्टर शराब और 24 बीयर कैन बरामद
रायवाला में आबकारी विभाग की कार्रवाई, स्कूटी से 48 क्वार्टर शराब और 24 बीयर कैन बरामद
दिव्यांगजनों को मतदान प्रक्रिया से जोड़ने के लिए स्वीप टीम ने चलाया जागरूकता अभियान
दिव्यांगजनों को मतदान प्रक्रिया से जोड़ने के लिए स्वीप टीम ने चलाया जागरूकता अभियान
खेल प्रतिभा, जुनून, उमंग और प्रतिस्पर्धा का संगम बना पौड़ी, 24वीं विद्यालयी राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का शानदार आगाज

11 जनपदों के खिलाड़ी कोर्ट पर दिखाएंगे प्रतिभा और दमखम, 24 अक्टूबर तक कंडोलिया इंडोर स्टेडियम में होंगे मुकाबले

पौड़ी- जनपद मुख्यालय के कंडोलिया स्थित इंडोर स्टेडियम में गुरुवार को उत्साह, उमंग और जोश के बीच 24वीं विद्यालयी राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ। स्थानीय विधायक राजकुमार पोरी एवं मुख्य विकास अधिकारी अशोक जोशी ने दीप प्रज्ज्वलित कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। 22 से 24 अक्टूबर तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में प्रदेश के 11 जनपदों के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का प्रदर्शन करेंगे। देहरादून स्पोर्ट्स हॉस्टल के खिलाड़ी भी मुकाबलों में हिस्सा ले रहे हैं। प्रतियोगिता के दौरान अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 बालक वर्ग में रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे।

प्रतियोगिता के शुभारंभ पर स्थानीय विधायक ने ध्वजारोहण कर खिलाड़ियों को खेल शपथ दिलायी। इसके बाद विधायक एवं मुख्य विकास अधिकारी ने बैडमिंटन खेलकर प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया। अतिथियों के कोर्ट में उतरने के साथ ही खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ा और आयोजन में खेल भावना का जीवंत रंग देखने को मिला। इस दौरान जीआईसी पौड़ी एवं हिल्स इंटरनेशनल स्कूल पौड़ी के छात्र-छात्राओं ने आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर समारोह में चार चांद लगाए। प्रभारी जिला शिक्षाधिकारी (माध्यमिक) अंशुल बिष्ट ने अतिथियों का स्वागत किया।

स्थानीय विधायक ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल जीवन में अनुशासन, आत्मविश्वास, धैर्य और संघर्ष करने की क्षमता विकसित करते हैं। विद्यालयी स्तर पर आयोजित ऐसी प्रतियोगिताएं युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने, अनुभव हासिल करने और राज्य स्तर पर अपनी पहचान बनाने का महत्वपूर्ण मंच प्रदान करती हैं। उन्होंने कहा कि सरकार बच्चों और युवाओं को खेलों से जोड़ने, उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित करने तथा उन्हें आगे बढ़ने के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने खिलाड़ियों से पूरे उत्साह, मेहनत और खेल भावना के साथ मुकाबलों में उतरने तथा अपने प्रदर्शन से जनपद और प्रदेश का गौरव बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं भी दीं।

मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि पढ़ाई के साथ खेलों में सक्रिय भागीदारी विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक है। खेल बच्चों को टीम भावना, अनुशासन, आत्मविश्वास और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिताओं में जीत हासिल करना महत्वपूर्ण है, लेकिन खेल भावना के साथ खेलना, प्रतिद्वंद्वी का सम्मान करना और हर मुकाबले से कुछ नया सीखना भी उतना ही मायने रखता है। उन्होंने खिलाड़ियों से पूरे समर्पण और सकारात्मक सोच के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने तथा खेलों में निरंतर आगे बढ़ने का आह्वान किया।

इस अवसर पर राज्य किसान आयोग के सदस्य ओम प्रकाश जुगरान, अपर शिक्षा निदेशक प्रमेंद्र सिंह बिष्ट, प्रभारी जिला शिक्षाधिकारी (माध्यमिक) अंशुल बिष्ट, जिला खेल अधिकारी प्रदीप कुमार, राज्य खेल समन्वयक डॉ. हीरा सिंह बिष्ट, जिला खेल समन्वयक योगंबर सिंह नेगी, डीएवी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य बालेश्वर प्रसाद, जिला स्काउट सचिव केसर सिंह असवाल, जिला क्रीड़ा सह समन्वयक राजीव रावत, मृदुला जुगरान, वर्षा कंडारी, जयकृत भंडारी, मनोहर चमोली ‘मनु’ एवं जयदीप रावत सहित विभिन्न जनपदों से आए खिलाड़ी, शिक्षक, कोच तथा मीडियाकर्मी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top