Breaking News
50 हजार रुपये का कर्ज चुकाने के लिए कॉलेज छात्र बना बैंक लुटेरा, दूसरी बार वारदात करने पहुंचा तो पुलिस ने दबोचा
50 हजार रुपये का कर्ज चुकाने के लिए कॉलेज छात्र बना बैंक लुटेरा, दूसरी बार वारदात करने पहुंचा तो पुलिस ने दबोचा
कोहली की तूफानी पारी से भारत की शानदार जीत, न्यूजीलैंड को पहले वनडे में 5 विकेट से हराया
कोहली की तूफानी पारी से भारत की शानदार जीत, न्यूजीलैंड को पहले वनडे में 5 विकेट से हराया
उत्कृष्ट पुलिस विवेचना के लिए लोकेन्द्र बहुगुणा को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक
उत्कृष्ट पुलिस विवेचना के लिए लोकेन्द्र बहुगुणा को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक
कानपुर में जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप, दो पक्षों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग; पिता-पुत्र समेत चार घायल
कानपुर में जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप, दो पक्षों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग; पिता-पुत्र समेत चार घायल
मुख्यमंत्री ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित
मुख्यमंत्री ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित
महिला की चेन छीनने के 48 घंटे में पुलिस ने पकड़े तीन आरोपी, लूट का सोना खरीदने वाला कारोबारी भी गिरफ्तार
महिला की चेन छीनने के 48 घंटे में पुलिस ने पकड़े तीन आरोपी, लूट का सोना खरीदने वाला कारोबारी भी गिरफ्तार
प्रयागराज में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर 40 लाख की ठगी, लखनऊ के दंपती पर मुकदमा दर्ज
प्रयागराज में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर 40 लाख की ठगी, लखनऊ के दंपती पर मुकदमा दर्ज
पेंशनरों की सुविधा और समस्याओं के समाधान के लिए नवंबर में होंगे विभिन्न कार्यक्रम
पेंशनरों की सुविधा और समस्याओं के समाधान के लिए नवंबर में होंगे विभिन्न कार्यक्रम
केदारताल ट्रेक रेस्क्यू अभियान: तीन शव बरामद, बाकी लापता लोगों की तलाश जारी
केदारताल ट्रेक रेस्क्यू अभियान: तीन शव बरामद, बाकी लापता लोगों की तलाश जारी
उच्च शिक्षा विभाग को मिलेंगे आठ सहायक लेखाकार

मुख्य सेवक सदन में सीएम शनिवार को बांटेंगे नियुक्ति पत्र

देहरादून। प्रदेश के उच्च शिक्षा विभाग को आठ सहायक लेखाकार मिलेंगे। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग से चयनित इन सहायक लेखाकारों को मुख्य सेवक सदन में शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हाथों नियुक्ति पत्र सौंपे जायेंगे। सहायक लेखाकारों की नियुक्ति से जहां विभागीय कार्यों में तेजी आयेगी वहीं उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को भी इसका लाभ मिलेगा। नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम के लिये विभाग द्वारा सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।

उत्तराखंड सरकार युवाओं को रोजगार मुहैया कराने की मुहिम में जुटी है। राज्य सरकार एक ओर जहां विभागों में लम्बे समय से रिक्त पदों पर भर्ती निकाल रही है तो वहीं दूसरी ओर विभिन्न आयोगों व बोर्डों से चयनित युवाओं को सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र बांट रही है। इसी क्रम में राज्य लोक सेवा आयोग से चयनित आठ सहायक लेखाकारों को उच्च शिक्षा विभाग में नियुक्ति दी जायेगी। इन सभी चयनित सहायक लेखाकरों को सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित एक कार्यक्रम में अपने हाथों से नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। जिसमें शिवानी शाह, दीपा बिष्ट, शशि रावत, हिमांशु जोशी, नितांशु भट्ट, आशीष कश्यप, मनवीर एवं तरूण कुमार आर्य शामिल हैं। इन सभी सहायक लेखाकरों की नियुक्ति से उच्च शिक्षा विभाग में जहां लेखाकारों की कमी दूर होगी वहीं विभाग में वित्तीय, लेखा व अन्य विभागीय कार्यों में तेजी आयेगी। जिसका लाभ विभागान्तर्गत महाविद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को भी मिलेगा।

बयान
उच्च शिक्षा विभाग में लेखा संवर्ग के तहत राज्य लोक सेवा आयोग से चयनित आठ सहायक लेखाकारों की तैनाती से विभागीय कार्यों में तेजी आयेगी साथ ही इसका लाभ विभिन्न राजकीय महाविद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को भी मिलेगा। उम्मीद है कि नव नियुक्त अभ्यर्थी अपना काम पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ करेंगे और प्रदेश के विकास में सहायोगी बनेंगे। सभी चयनित अभ्यर्थियों को बेहतर भविष्य हेतु बधाई और शुभकामनाएं।– डॉ. धन सिंह रावत, उच्च शिक्षा मंत्री, उत्तराखंड सरकार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top