Breaking News
प्रेमनगर क्षेत्र में आबकारी विभाग की छापेमारी, 19 पेटी शराब बरामद
प्रेमनगर क्षेत्र में आबकारी विभाग की छापेमारी, 19 पेटी शराब बरामद
मुजफ्फरपुर में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, एनटीपीसी के प्रतिबंधित क्षेत्र में झाड़ियों में मिला शव
मुजफ्फरपुर में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, एनटीपीसी के प्रतिबंधित क्षेत्र में झाड़ियों में मिला शव
‘जीवन भीमा योजना’ का ट्रेलर रिलीज, डबल रोल में नजर आएंगे अरशद वारसी
‘जीवन भीमा योजना’ का ट्रेलर रिलीज, डबल रोल में नजर आएंगे अरशद वारसी
बांदा के भुजरख गांव में एक ही दिन दो मौतें, पत्नी से विवाद के बाद युवक ने दी जान; किशोरी ने भी उठाया कदम
बांदा के भुजरख गांव में एक ही दिन दो मौतें, पत्नी से विवाद के बाद युवक ने दी जान; किशोरी ने भी उठाया कदम
घरेलू विवाद में पिता ने छह माह के बेटे को पटक दिया, मासूम की मौत; आरोपी गिरफ्तार
घरेलू विवाद में पिता ने छह माह के बेटे को पटक दिया, मासूम की मौत; आरोपी गिरफ्तार
मनोज झा और विमल पुरवाल की माताओं के निधन पर सीएम धामी ने जताया शोक
मनोज झा और विमल पुरवाल की माताओं के निधन पर सीएम धामी ने जताया शोक
मानसून में बढ़ा ‘स्वाइन फ्लू’ का खतरा, IMA ने जारी की एडवाइजरी; बिना सलाह दवा न लेने की अपील
मानसून में बढ़ा ‘स्वाइन फ्लू’ का खतरा, IMA ने जारी की एडवाइजरी; बिना सलाह दवा न लेने की अपील
रक्षाबंधन पर घर जाने को लेकर विवाद, युवक की गला कटने से मौत; युवती ने भी काटा अपना गला
रक्षाबंधन पर घर जाने को लेकर विवाद, युवक की गला कटने से मौत; युवती ने भी काटा अपना गला
दहेज हत्या के मुकदमे में वांछित युवक की हत्या, यमुना में फेंका शव; दो आरोपी गिरफ्तार
दहेज हत्या के मुकदमे में वांछित युवक की हत्या, यमुना में फेंका शव; दो आरोपी गिरफ्तार
ऑनलाइन निवेश के नाम पर करोड़ों की ठगी, दिल्ली पुलिस ने 8 साइबर ठग दबोचे

 नई दिल्ली- दिल्ली पुलिस की साइबर टीम ने ऑनलाइन निवेश के नाम पर लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। दक्षिण-पश्चिम जिले के साइबर पुलिस स्टेशन ने कार्रवाई करते हुए इस मामले में 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। चौंकाने वाली बात यह है कि गिरफ्तार आरोपियों में कई उच्च शिक्षित युवक शामिल हैं, जिनके पास बी.टेक, एमबीए और साइबर सिक्योरिटी जैसी डिग्रियां हैं।

पुलिस जांच के अनुसार, आरोपी फर्जी ऑनलाइन स्टॉक निवेश प्लेटफॉर्म बनाकर लोगों को ज्यादा मुनाफे का लालच देते थे। इसी तरीके से एक शिकायतकर्ता से करीब 24 लाख रुपये की ठगी की गई। जांच में पता चला कि बीते 14 दिनों में इस गिरोह से जुड़े बैंक खातों में 4.5 करोड़ रुपये के लेन-देन से संबंधित 60 से अधिक शिकायतें सामने आई हैं।

पुलिस को जांच के दौरान इस नेटवर्क के तार कंबोडिया से जुड़े होने की जानकारी भी मिली है। इसके बाद दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और मध्य प्रदेश में कई जगहों पर छापेमारी की गई। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 8 मोबाइल फोन, बैंकिंग दस्तावेज और अन्य डिजिटल साक्ष्य बरामद किए हैं।

गिरफ्तार आरोपियों में मोहाली निवासी हरमनजोत सिंह और कैसर मसूदी, पानीपत का अभिषेक, दिल्ली के जाफराबाद निवासी मो. जाहिद और आमिर मलिक, जबकि मध्य प्रदेश के जबलपुर और रीवा से अमरजीत अहिरवार, आलोक शर्मा और अनंत पांडे शामिल हैं। पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों और विदेशी कनेक्शन की जांच में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top