Breaking News
सस्पेंस और मर्डर मिस्ट्री से भरपूर ‘रहूं मैं तेरे रूबरू’ का ट्रेलर हुआ रिलीज
सस्पेंस और मर्डर मिस्ट्री से भरपूर ‘रहूं मैं तेरे रूबरू’ का ट्रेलर हुआ रिलीज
मेसी के लिए नियम अलग? VAR फैसले पर बवाल, मिस्र बोला- अर्जेंटीना को बाहर नहीं होने देना चाहता था FIFA
मेसी के लिए नियम अलग? VAR फैसले पर बवाल, मिस्र बोला- अर्जेंटीना को बाहर नहीं होने देना चाहता था FIFA
सप्तक्रांति एक्सप्रेस में महिला से बदसलूकी: सहयात्री की गंदी हरकत पर पीड़िता ने मिलाई रेलवे हेल्पलाइन, RPF ने ट्रेन से ही दबोचा
सप्तक्रांति एक्सप्रेस में महिला से बदसलूकी: सहयात्री की गंदी हरकत पर पीड़िता ने मिलाई रेलवे हेल्पलाइन, RPF ने ट्रेन से ही दबोचा
मंदिर के बाहर खड़ी स्कॉर्पियो का शीशा तोड़ बैग चोरी, आयकर विभाग का गोपनीय डाटा भी गायब
मंदिर के बाहर खड़ी स्कॉर्पियो का शीशा तोड़ बैग चोरी, आयकर विभाग का गोपनीय डाटा भी गायब
बंद मकान पर ताबड़तोड़ फायरिंग, गेट और कार को बनाया निशाना; पुलिस जांच में जुटी
बंद मकान पर ताबड़तोड़ फायरिंग, गेट और कार को बनाया निशाना; पुलिस जांच में जुटी
मकान विवाद बना बेटे की मौत की वजह, पिता और सौतेली मां समेत कई आरोपी गिरफ्तार
मकान विवाद बना बेटे की मौत की वजह, पिता और सौतेली मां समेत कई आरोपी गिरफ्तार
देहरादून महायोजना-2041 पर बढ़ा जनसंवाद, दूसरे दिन सेक्टर-02 के लोगों ने रखी अपनी बात
देहरादून महायोजना-2041 पर बढ़ा जनसंवाद, दूसरे दिन सेक्टर-02 के लोगों ने रखी अपनी बात
छह साल की बच्ची से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल की कैद और पीड़िता को 10.5 लाख मुआवजा
छह साल की बच्ची से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल की कैद और पीड़िता को 10.5 लाख मुआवजा
योगी सरकार बड़े पैमाने पर स्थापित करेगी बायोगैस संयंत्र, आईआईटी दिल्ली का लेगी सहयोग
योगी सरकार बड़े पैमाने पर स्थापित करेगी बायोगैस संयंत्र, आईआईटी दिल्ली का लेगी सहयोग
मकान विवाद बना बेटे की मौत की वजह, पिता और सौतेली मां समेत कई आरोपी गिरफ्तार

मजीठा: पंजाब के मजीठा क्षेत्र के एक गांव से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां मकान के मामूली विवाद में एक कलयुगी पिता और सौतेली मां ने मिलकर अपने ही जवान बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी। मृतक की पहचान आकाशदीप सिंह के रूप में हुई है। मजीठा थाना पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए मुख्य आरोपी पिता मलकीत सिंह और सौतेली मां मंजीत कौर समेत अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस जांच में यह बात खुलकर सामने आई है कि इस परिवार में मकान को लेकर काफी लंबे समय से मनमुटाव और झगड़ा चल रहा था। इसी विवाद ने उस वक्त खूनी रूप ले लिया जब आरोपियों ने मिलकर आकाशदीप सिंह के साथ बुरी तरह मारपीट की। गंभीर चोटें लगने के कारण आकाशदीप ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी घबरा गए और हत्या को हादसे का रूप देने के लिए शव को पास ही की एक नहर में फेंककर फरार हो गए।

इस खौफनाक साजिश का खुलासा तब हुआ जब मृतक की पत्नी ने हिम्मत दिखाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। उसने बताया कि उसके पति की जान के दुश्मन कोई और नहीं बल्कि उनके अपने पिता, सौतेली मां और सौतेले भाई ही थे। इन सबने मिलकर पहले आकाशदीप को बेरहमी से पीटा और फिर शव को खुर्द-बुर्द करने के लिए नहर में बहा दिया।

शिकायत मिलते ही जब पुलिस टीम जांच के लिए आरोपियों के घर पहुंची, तो वहां का नजारा देखकर चौंक गई। घर की दीवारों पर खून के छींटे मौजूद थे, जिन्हें छिपाने के लिए आरोपियों ने जल्दबाजी में दीवारों पर नया पेंट तक करवा दिया था। पुलिस ने तुरंत फोरेंसिक टीम को बुलाकर मौके से खून के सैंपल और अन्य जरूरी साक्ष्य जुटाए।

जांच अधिकारी ने बताया कि फॉरेंसिक इनपुट और पत्नी के बयानों के आधार पर पिता मलकीत सिंह और सौतेली मां मंजीत कौर को दबोच लिया गया है। पुलिस अब आरोपियों को रिमांड पर लेकर यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस हत्याकांड में और कौन-कौन शामिल था तथा शव को ठिकाने लगाने के लिए किस गाड़ी का इस्तेमाल किया गया था। पुलिस के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले में और भी सख्त धाराएं जोड़ी जाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top