Breaking News
उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, केदारनाथ और गंगोत्री धाम में हुई बर्फबारी
उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, केदारनाथ और गंगोत्री धाम में हुई बर्फबारी
बोकारो में 14 वर्षीय किशोरी के अपहरण और दुष्कर्म का आरोप, आरोपी गिरफ्तार
बोकारो में 14 वर्षीय किशोरी के अपहरण और दुष्कर्म का आरोप, आरोपी गिरफ्तार
ईरान पर हमले की आहट के बीच अमेरिका में बड़ा फेरबदल, 32 साल सेवा देने वाले सैन्य अधिकारी को पद से हटाया
ईरान पर हमले की आहट के बीच अमेरिका में बड़ा फेरबदल, 32 साल सेवा देने वाले सैन्य अधिकारी को पद से हटाया
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का दबदबा कायम, जानिए ‘उड़ता तीर’ और ‘दृश्यम 3’ की कमाई
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का दबदबा कायम, जानिए ‘उड़ता तीर’ और ‘दृश्यम 3’ की कमाई
मथुरा में नौ साल पुराने हत्याकांड में छह दोषियों को उम्रकैद, तीन सगे भाई भी शामिल
मथुरा में नौ साल पुराने हत्याकांड में छह दोषियों को उम्रकैद, तीन सगे भाई भी शामिल
डोईवाला के बुल्लावाला में अवैध शराब बिक्री का खुलासा, एक पुरुष और महिला गिरफ्तार
डोईवाला के बुल्लावाला में अवैध शराब बिक्री का खुलासा, एक पुरुष और महिला गिरफ्तार
एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, मसूरी से देहरादून तक सात निर्माण सील
एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, मसूरी से देहरादून तक सात निर्माण सील
गैरसैंण विधानसभा सत्र कुछ ही घंटों में स्थगित करना जनता के पैसे की बर्बादी: गणेश गोदियाल
गैरसैंण विधानसभा सत्र कुछ ही घंटों में स्थगित करना जनता के पैसे की बर्बादी: गणेश गोदियाल
पशु हेल्पलाइन 1962 पर रिस्पॉन्स नहीं मिलने से डीएम नाराज, संबंधित कर्मचारियों का वेतन रोकने के निर्देश
पशु हेल्पलाइन 1962 पर रिस्पॉन्स नहीं मिलने से डीएम नाराज, संबंधित कर्मचारियों का वेतन रोकने के निर्देश
अवैध संबंध का विरोध करने पर पति ने दुपट्टे से गला घोंटकर की पत्नी की निर्मम हत्या

सहरसा (बिहार): बिहार के सहरसा जिले के पंचवटी चौक के पास से एक बेहद दर्दनाक और सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहाँ एक किराए के मकान में रह रही 35 वर्षीय महिला सोनी कुमारी की उसके ही पति सोनू शर्मा ने कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मृतका की मां की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी है।

अवैध संबंध के विरोध पर उपजा था विवाद

जानकारी के अनुसार, खगड़िया जिले की रहने वाली सोनी कुमारी की शादी करीब सात साल पहले सोनू शर्मा से हुई थी, जो पेशे से प्लंबर का काम करता है। दोनों के दो छोटे बेटे हैं। परिजनों के मुताबिक, दिल्ली में काम करने के दौरान सोनू का अपनी एक रिश्तेदार (चचेरी भाभी) के साथ कथित तौर पर अवैध संबंध हो गया था। जब पत्नी सोनी को इसकी भनक लगी, तो उसने इसका कड़ा विरोध किया। विवाद बढ़ने के बाद वह अपने बच्चों को लेकर सहरसा आ गई और पंचवटी चौक के पास एक मकान में किराए पर रहकर, दूसरों के घरों में काम करके बच्चों का भरण-पोषण करने लगी।

तीन दिन पहले ही आया था पति, बहस के बाद की हत्या

बताया गया है कि आरोपी सोनू शर्मा तीन दिन पहले ही अपनी पत्नी और बच्चों के पास सहरसा आया था। गुरुवार की देर रात दोनों के बीच पुराने विवाद को लेकर एक बार फिर तीखी बहस शुरू हो गई। आरोप है कि गुस्साए सोनू ने अपनी पत्नी का दुपट्टे से गला घोंट दिया और उसके साथ बेरहमी से मारपीट की, जिससे सोनी की मौके पर ही मौत हो गई।

मासूम बच्चा बना गवाह: इस पूरी खौफनाक वारदात का गवाह दंपति का चार साल का मासूम बेटा विवान बना। बच्चे ने रोते हुए परिजनों को बताया कि उसके पापा ने ही उसकी मां के साथ मारपीट की और फिर उन्हें मार डाला।

FSL की टीम जांच में जुटी, आरोपी की तलाश तेज

घटना की सूचना मिलते ही सहरसा सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए हैं।

सदर एसडीपीओ (SDPO) आलोक कुमार ने बताया कि प्राथमिक जांच में मामला पति-पत्नी के आपसी विवाद और हत्या का है। एफएसएल की टीम हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है। फिलहाल आरोपी पति फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपी को दबोच लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top