Breaking News
देहरादून के नकरौंदा स्थित होटल/होमस्टे में आबकारी विभाग की छापेमारी, शराब की बड़ी खेप बरामद
देहरादून के नकरौंदा स्थित होटल/होमस्टे में आबकारी विभाग की छापेमारी, शराब की बड़ी खेप बरामद
पौड़ी में विकसित किया जा रहा इको एडवेंचर पार्क, साहसिक पर्यटन और रोमांच का बनेगा नया केंद्र
पौड़ी में विकसित किया जा रहा इको एडवेंचर पार्क, साहसिक पर्यटन और रोमांच का बनेगा नया केंद्र
लोनी में 50 लाख की चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिल्ली से चोरी की गई स्कूटी भी बरामद
लोनी में 50 लाख की चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिल्ली से चोरी की गई स्कूटी भी बरामद
बांग्लादेश से सोना तस्करी के आरोप में पांच गिरफ्तार, 5.84 करोड़ रुपये का सोना और विदेशी मुद्रा जब्त
बांग्लादेश से सोना तस्करी के आरोप में पांच गिरफ्तार, 5.84 करोड़ रुपये का सोना और विदेशी मुद्रा जब्त
एशियाई पैरा गेम्स में आयुष वर्मा का कमाल, शॉटपुट में जीता गोल्ड मेडल
एशियाई पैरा गेम्स में आयुष वर्मा का कमाल, शॉटपुट में जीता गोल्ड मेडल
देहरादून के पटेलनगर बाजार में विवाद के बाद पुलिस की कार्रवाई, शांति भंग करने के आरोप में 3 गिरफ्तार
देहरादून के पटेलनगर बाजार में विवाद के बाद पुलिस की कार्रवाई, शांति भंग करने के आरोप में 3 गिरफ्तार
गला सूखने की समस्या को न करें नजरअंदाज, पानी पीने के बाद भी मुंह सूखने के हो सकते हैं ये 6 कारण
गला सूखने की समस्या को न करें नजरअंदाज, पानी पीने के बाद भी मुंह सूखने के हो सकते हैं ये 6 कारण
दुमका में मेला घूमने आई महिला चार साल के बेटे और भतीजे के साथ लापता, पुलिस तलाश में जुटी
दुमका में मेला घूमने आई महिला चार साल के बेटे और भतीजे के साथ लापता, पुलिस तलाश में जुटी
23 अक्टूबर से शुरू होगी ईवीएम, वीवीपैट एवं कंट्रोल यूनिट की प्रथम स्तरीय जांच
23 अक्टूबर से शुरू होगी ईवीएम, वीवीपैट एवं कंट्रोल यूनिट की प्रथम स्तरीय जांच
STF मुठभेड़ में बरामद टर्किश पिस्टल से खुली अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी की परतें

कुरुक्षेत्र।  गांव रतनगढ़ के पास एसटीएफ मुठभेड़ में गिरफ्तार किए गए दो शूटरों से बरामद टर्किश पिस्टलों ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी नेटवर्क की सक्रियता को उजागर कर दिया है। आरोपियों के पास से पीएक्स-5 टर्किश पिस्टल बरामद हुई हैं, जिन्हें आधुनिक और हाई-रिलायबिलिटी हथियार माना जाता है।

सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार हाल के वर्षों में भारत में सक्रिय गैंगस्टर नेटवर्क के बीच टर्किश हथियारों का इस्तेमाल तेजी से बढ़ा है। जिगाना, जोराकी और रेटे जैसी विदेशी पिस्टलें अब कई राज्यों में अपराधियों के पास लगातार बरामद हो रही हैं। इन हथियारों का उपयोग संगठित अपराध और गैंगवार की घटनाओं में बढ़ता दिखाई दे रहा है।

सूत्रों के मुताबिक ये हथियार तुर्किये में स्पोर्ट्स शूटिंग और सेल्फ-डिफेंस के लिए वैध रूप से बनाए जाते हैं, लेकिन बाद में अंतरराष्ट्रीय तस्करी चैनलों के जरिए अवैध बाजार तक पहुंच जाते हैं। यूरोप, पश्चिम एशिया और बाल्कन देशों के रास्ते इन हथियारों को दक्षिण एशिया तक पहुंचाया जाता है।

जांच एजेंसियों का कहना है कि भारत में इन विदेशी हथियारों की सप्लाई के लिए संगठित नेटवर्क काम कर रहा है। हथियारों को छोटे-छोटे हिस्सों में भेजकर बाद में असेंबल करने और फर्जी बिलिंग व कोरियर चैनलों का इस्तेमाल करने जैसी तकनीकें अपनाई जा रही हैं। सुरक्षा एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि इन आधुनिक हथियारों की सप्लाई किन अंतरराष्ट्रीय और स्थानीय संपर्कों के जरिए गैंगस्टरों तक हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top