Breaking News
देहरादून के नकरौंदा स्थित होटल/होमस्टे में आबकारी विभाग की छापेमारी, शराब की बड़ी खेप बरामद
देहरादून के नकरौंदा स्थित होटल/होमस्टे में आबकारी विभाग की छापेमारी, शराब की बड़ी खेप बरामद
पौड़ी में विकसित किया जा रहा इको एडवेंचर पार्क, साहसिक पर्यटन और रोमांच का बनेगा नया केंद्र
पौड़ी में विकसित किया जा रहा इको एडवेंचर पार्क, साहसिक पर्यटन और रोमांच का बनेगा नया केंद्र
लोनी में 50 लाख की चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिल्ली से चोरी की गई स्कूटी भी बरामद
लोनी में 50 लाख की चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिल्ली से चोरी की गई स्कूटी भी बरामद
बांग्लादेश से सोना तस्करी के आरोप में पांच गिरफ्तार, 5.84 करोड़ रुपये का सोना और विदेशी मुद्रा जब्त
बांग्लादेश से सोना तस्करी के आरोप में पांच गिरफ्तार, 5.84 करोड़ रुपये का सोना और विदेशी मुद्रा जब्त
एशियाई पैरा गेम्स में आयुष वर्मा का कमाल, शॉटपुट में जीता गोल्ड मेडल
एशियाई पैरा गेम्स में आयुष वर्मा का कमाल, शॉटपुट में जीता गोल्ड मेडल
देहरादून के पटेलनगर बाजार में विवाद के बाद पुलिस की कार्रवाई, शांति भंग करने के आरोप में 3 गिरफ्तार
देहरादून के पटेलनगर बाजार में विवाद के बाद पुलिस की कार्रवाई, शांति भंग करने के आरोप में 3 गिरफ्तार
गला सूखने की समस्या को न करें नजरअंदाज, पानी पीने के बाद भी मुंह सूखने के हो सकते हैं ये 6 कारण
गला सूखने की समस्या को न करें नजरअंदाज, पानी पीने के बाद भी मुंह सूखने के हो सकते हैं ये 6 कारण
दुमका में मेला घूमने आई महिला चार साल के बेटे और भतीजे के साथ लापता, पुलिस तलाश में जुटी
दुमका में मेला घूमने आई महिला चार साल के बेटे और भतीजे के साथ लापता, पुलिस तलाश में जुटी
23 अक्टूबर से शुरू होगी ईवीएम, वीवीपैट एवं कंट्रोल यूनिट की प्रथम स्तरीय जांच
23 अक्टूबर से शुरू होगी ईवीएम, वीवीपैट एवं कंट्रोल यूनिट की प्रथम स्तरीय जांच
बंद कमरे में गूंजती रहीं बेटी की चीखें, मां दरवाजा पीटती रही और आरोपी ने कर दी हत्या

शामली। गांव में शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाली वारदात ने रिश्तों और इंसानियत दोनों को झकझोर कर रख दिया। बंद कमरे के भीतर युवती की चीखें गूंजती रहीं, जबकि बाहर खड़ी मां और बहन उसे बचाने के लिए दरवाजा पीटती रहीं। इसके बावजूद आरोपी ने बेरहमी से हत्या की वारदात को अंजाम दे दिया।

मृतका रेशमा की मां नाजमा ने बताया कि उन्हें इस बात का अंदाजा भी नहीं था कि कमरे के अंदर मौजूद अली मोहम्मद उनकी बेटी की जान ले लेगा। जैसे ही आरोपी ने खुद को घिरता देखा, उसने रेशमा पर हमला कर दिया। अंदर से युवती लगातार अपनी मां को आवाज देकर बचाने की गुहार लगाती रही, लेकिन बंद दरवाजे के कारण कोई उसकी मदद नहीं कर सका।

परिजनों के मुताबिक कमरे के बाहर खड़ी मां और बहन लगातार आरोपी से दरवाजा खोलने और रेशमा को छोड़ देने की विनती करती रहीं। आसपास के ग्रामीण भी शोर सुनकर मौके पर पहुंच गए, लेकिन आरोपी ने दरवाजा नहीं खोला और वारदात को अंजाम दे दिया।

मृतका की बहन इमराना ने दावा किया कि घटना के समय घर में मुख्य आरोपी के साथ एक अन्य युवक भी मौजूद था। शोर-शराबा बढ़ने पर दूसरा आरोपी तमंचा दिखाते हुए मौके से फरार हो गया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top