Breaking News
आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार
आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार
हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार
हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार
03 कुमाऊं रेजीमेंट के रेजिंग-डे समारोह में शामिल हुए मंत्री गणेश जोशी
03 कुमाऊं रेजीमेंट के रेजिंग-डे समारोह में शामिल हुए मंत्री गणेश जोशी
रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद
रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद
अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज
अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज
पौड़ी में घेरबाड़ नीति के प्रभावी क्रियान्वयन पर मंथन, डीएम ने दिए निर्देश
पौड़ी में घेरबाड़ नीति के प्रभावी क्रियान्वयन पर मंथन, डीएम ने दिए निर्देश
जिलाधिकारी ने विकास भवन के विभिन्न कार्यालयों का किया विस्तृत निरीक्षण
जिलाधिकारी ने विकास भवन के विभिन्न कार्यालयों का किया विस्तृत निरीक्षण
30 मिनट की वॉक से कम होगा वजन या नहीं? आइये जानते हैं क्या है पूरा सच
30 मिनट की वॉक से कम होगा वजन या नहीं? आइये जानते हैं क्या है पूरा सच
पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार
पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार
आईपीएल 2026- दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबला आज

यह मुकाबला जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाएगा

नई दिल्ली। आईपीएल 2026 में आज दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबला खेला जाना है। इस मैच में एक ओर जहां दिल्ली अपनी लय तलाशने उतरेगी, वहीं आत्मविश्वास से भरी राजस्थान की टीम जीत का सिलसिला जारी रखने के इरादे से मैदान में उतरेगी।

दिल्ली की टीम इस सीजन में लगातार उतार-चढ़ाव से जूझती नजर आई है। अक्षर पटेल की कप्तानी में टीम ने एक मैच में 250 से ज्यादा रन बनाकर दम दिखाया, लेकिन अगले ही मुकाबले में महज 75 रन पर सिमट गई। ऐसे में टीम के सामने संतुलन और निरंतरता सबसे बड़ी चुनौती बनी हुई है।

हालांकि गेंदबाजी विभाग में टीम को मजबूती मिलने की उम्मीद है। तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क को एक मई से खेलने की मंजूरी मिल गई है और उनकी वापसी से दिल्ली के आक्रमण को धार मिलने की संभावना है।

वहीं राजस्थान की टीम इस समय शानदार फॉर्म में दिख रही है। यशस्वी जायसवाल और युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने शीर्ष क्रम में आक्रामक बल्लेबाजी कर टीम को मजबूत शुरुआत दी है। साथ ही मध्यक्रम भी अब लय में लौटता नजर आ रहा है, जिससे टीम का संतुलन और बेहतर हुआ है।

यह मुकाबला सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस 7:00 बजे होगा।

दर्शक इस मुकाबले का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स के चैनलों पर देख सकेंगे, जबकि लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार पर उपलब्ध रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top