Breaking News
बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो प्लेटफार्म सील
बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो प्लेटफार्म सील
राखी लेकर एसएसपी दून से मिलने पहुंचीं नन्हीं बालिकाएं, बांधी राखी और लिया सुरक्षा का भरोसा
राखी लेकर एसएसपी दून से मिलने पहुंचीं नन्हीं बालिकाएं, बांधी राखी और लिया सुरक्षा का भरोसा
राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी
राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में रक्षाबंधन व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में रक्षाबंधन व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान
गुरुग्राम में 33 वर्षीय युवक की नुकीली चीज से हत्या, दोस्तों पर आरोप; जांच तेज
गुरुग्राम में 33 वर्षीय युवक की नुकीली चीज से हत्या, दोस्तों पर आरोप; जांच तेज
हरदोई में शाम से लापता सात वर्षीय बालक का तालाब में मिला शव, डूबने से मौत
हरदोई में शाम से लापता सात वर्षीय बालक का तालाब में मिला शव, डूबने से मौत
आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और बाजार मूल्यों की नियमित निगरानी करें अधिकारी- मुख्यमंत्री
आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और बाजार मूल्यों की नियमित निगरानी करें अधिकारी- मुख्यमंत्री
मानसून समाप्त होते ही प्रदेशभर में सड़क मरम्मत और सुधार कार्य युद्धस्तर पर शुरू किए जाएं- मुख्यमंत्री
मानसून समाप्त होते ही प्रदेशभर में सड़क मरम्मत और सुधार कार्य युद्धस्तर पर शुरू किए जाएं- मुख्यमंत्री
ऊखीमठ पुलिस ने अवैध शराब के साथ दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, 31 बोतल बरामद
ऊखीमठ पुलिस ने अवैध शराब के साथ दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, 31 बोतल बरामद
27 घंटे बाद खुला कैलास मानसरोवर यात्रा मार्ग, पहले जत्थे ने तिब्बत में किया प्रवेश

पिथौरागढ़: उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले से कैलास मानसरोवर यात्रा पर गए श्रद्धालुओं के लिए एक बेहद अच्छी और राहत भरी खबर सामने आई है। यात्रा के पहले आधिकारिक दल ने शुक्रवार सुबह सफलतापूर्वक तिब्बत (चीन) की सीमा में प्रवेश कर लिया है। इसके साथ ही, बीते 27 घंटों से पहाड़ी दरकने के कारण बंद पड़ा कैलास मानसरोवर यात्रा मार्ग भी कड़ी मशक्कत के बाद छोटे वाहनों की आवाजाही के लिए दोबारा खोल दिया गया है।

 कैलास मानसरोवर यात्रा मार्ग पर मालपा से लमारी के बीच गुरुवार सुबह करीब 9:30 बजे एक विशाल चट्टान टूटकर सड़क पर आ गिरी थी, जिसके चलते पूरा मार्ग पूरी तरह ठप हो गया था। सीमा सड़क संगठन (BRO) की टीमों ने तुरंत मोर्चा संभाला और मलबे को हटाने का काम युद्धस्तर पर शुरू किया। लगातार 27 घंटे के अथक प्रयास के बाद शुक्रवार दोपहर लगभग 12:30 बजे इस मार्ग को साफ किया जा सका। हालांकि, सुरक्षा के लिहाज से अभी इस मार्ग पर केवल छोटे वाहनों को ही आने-जाने की अनुमति दी गई है।

 दूसरी ओर, कैलास मानसरोवर यात्रा का पहला जत्था अपनी मंजिल की तरफ तेजी से आगे बढ़ रहा है। शुक्रवार सुबह ठीक नौ बजे इस दल के 52 सदस्यों ने लिपूदर्रा (लिपूपास) पार कर तिब्बत की सीमा में प्रवेश किया। इस पहले दल में देश के विभिन्न हिस्सों से आए 48 तीर्थयात्री, उनकी सुरक्षा और स्वास्थ्य के लिए एक चिकित्सा कर्मी (मेडिकल स्टाफ) और तीन कुक शामिल हैं।

 इससे पहले, शुक्रवार सुबह सात बजे सभी यात्री नावीढांग से 9 किलोमीटर दूर कठिन चढ़ाई वाले लिपू पास के लिए रवाना हुए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top