Breaking News
उत्तराखंड में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए 461.87 करोड़ की जरूरत: सतपाल महाराज
उत्तराखंड में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए 461.87 करोड़ की जरूरत: सतपाल महाराज
पर्यटन और तीर्थ स्थलों से जुड़ेंगे आदर्श संस्कृत ग्राम, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश
पर्यटन और तीर्थ स्थलों से जुड़ेंगे आदर्श संस्कृत ग्राम, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश
जिलाधिकारी द्वारा पांच करोड़ से अधिक लागत वाली योजनाओं, नवाचारी प्रोजेक्ट, जिला योजना एवं 20 सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा
जिलाधिकारी द्वारा पांच करोड़ से अधिक लागत वाली योजनाओं, नवाचारी प्रोजेक्ट, जिला योजना एवं 20 सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा
देहरादून में सड़क पर हुड़दंग करना पड़ा भारी, पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया
देहरादून में सड़क पर हुड़दंग करना पड़ा भारी, पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया
तेंदुए के लिए लगाए पिंजरे में बंधी बकरी ही ले उड़े चोर, टूटा मिला ताला
तेंदुए के लिए लगाए पिंजरे में बंधी बकरी ही ले उड़े चोर, टूटा मिला ताला
खन्ना में बैंक के बाहर दिनदहाड़े 15 लाख की लूट, गन प्वाइंट पर आढ़ती से छीनी नकदी और कार
खन्ना में बैंक के बाहर दिनदहाड़े 15 लाख की लूट, गन प्वाइंट पर आढ़ती से छीनी नकदी और कार
हापुड़ में छेड़छाड़ से परेशान 10वीं की छात्रा ने खाया जहर, पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ दर्ज किया केस
हापुड़ में छेड़छाड़ से परेशान 10वीं की छात्रा ने खाया जहर, पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ दर्ज किया केस
रोज की दाल-सब्जी से हो गए हैं बोर? महाराष्ट्र के इस तीखे टमाटर ठेचे से बढ़ाएं खाने का स्वाद
रोज की दाल-सब्जी से हो गए हैं बोर? महाराष्ट्र के इस तीखे टमाटर ठेचे से बढ़ाएं खाने का स्वाद
उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी और सहभागी की भूमिका निभा रही राज्य सरकार- मुख्यमंत्री
उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी और सहभागी की भूमिका निभा रही राज्य सरकार- मुख्यमंत्री
महाराज ने मुख्यमंत्री धामी को सौंपा 3,67,995 की धनराशि का चैक

भगदड़ और दुर्घटना जैसी घटनाओं पर श्रद्धालुओं को मिलेगा बीमा लाभ- सतपाल महाराज

देहरादून। प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व, संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने चारधाम यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं का अपनी संस्था मानव उत्थान सेवा समिति के माध्यम से यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड से 10 करोड़ की धनराशि का बीमा करवाकर सेवाकर सहित बीमा प्रीमियम की धनराशि 3 लाख 67 हजार 995 का चेक प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सौंपा। इस अवसर पर उनके साथ श्री बद्रीनाथ श्री केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी एवं भाजपा युवा नेता सुयश रावत भी मौजूद रहे।

प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व, संस्कृति, लोक निर्माण, सिंचाई एवं ग्रामीण निर्माण मंत्री एवं आध्यात्मिक गुरु सतपाल महाराज ने चारधाम यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं का गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी अपनी संस्था मानव उत्थान सेवा समिति के माध्यम से 10 करोड़ की धनराशि का बीमा करवाकर सेवाकर सहित बीमा प्रीमियम की धनराशि 3 लाख 67 हजार 995 का चैक शनिवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सौंपा। इस अवसर पर उनके साथ श्री बद्रीनाथ श्री केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी एवं भाजपा युवा नेता सुयश रावत भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि चारों धामों में आने वाले दर्शनार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मानव उत्थान सेवा समिति ने पिछले साल की तरह इस बार भी बीमा सुविधा दी है। यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड ने श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के माध्यम से दस करोड़ रुपए का दुर्घटना बीमा दिया गया है। इसके तहत प्रत्येक धाम का दुर्घटना बीमा 2.50 करोड निर्धारित किया गया है।

पर्यटन मंत्री महाराज ने बताया कि बीमा पॉलिसी के अनुसार मंदिर परिसर में भगदड़, ईश्वरीय जोखिम और आतंकवाद जोखिम पर प्रभावित प्रत्येक श्रृद्धालु को एक लाख की राशि दी जाएगी। उन्होंने बताया कि दर्शनार्थियों की सुरक्षा बीमा के तहत मानव उत्थान सेवा समिति की ओर से उनके द्वारा बीमा प्रीमियम की धनराशि सेवाकर सहित 367995 का चेक प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सौंपा दिया गया है।

उन्होंने चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं से अपील करते हुए कहा कि श्रृद्धालु यात्रा में आने से पहले डॉक्टर की सलाह अवश्य लें। अपनी स्वास्थ्य स्थिति के अनुसार तैयारी करें। कहा कि ऊंचाई पर ऑक्सीजन की कमी के कारण स्वास्थ्य समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। इसलिए आवश्यक दवाएं और उपकरण साथ रखें। यात्रा के लिए आवश्यक दस्तावेज के रूप में पहचान पत्र और यात्रा अनुमति साथ रखें। यात्रा के दौरान सरकार की गाईड लाईन और दिशा निर्देशों का पालन अवश्य करें। स्थानीय प्रशासन का सहयोग करते हुए आपनी यात्रा को सुरक्षित और सफल बनायें।

इस अवसर पर श्री बद्रीनाथ श्री केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी और भाजपा युवा नेता सुरेश रावत भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top