Breaking News
देहरादून में अवैध गैस रिफिलिंग पर बड़ी कार्रवाई, 94 सिलेंडर जब्त; दो गिरफ्तार
देहरादून में अवैध गैस रिफिलिंग पर बड़ी कार्रवाई, 94 सिलेंडर जब्त; दो गिरफ्तार
एमडीडीए का अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर बड़ा एक्शन, 7 स्थानों पर कार्रवाई
एमडीडीए का अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर बड़ा एक्शन, 7 स्थानों पर कार्रवाई
मुख्यमंत्री ने खटीमा में सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के निर्देश
मुख्यमंत्री ने खटीमा में सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के निर्देश
मुख्यमंत्री ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश
मुख्यमंत्री ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश
शिक्षा के मंदिर में छात्राओं से अशोभनीय व्यवहार अत्यंत निंदनीय व अक्षम्य: कुसुम कंडवाल
शिक्षा के मंदिर में छात्राओं से अशोभनीय व्यवहार अत्यंत निंदनीय व अक्षम्य: कुसुम कंडवाल
जिलाधिकारी के निर्देशन में विशेष अभियान के तहत घर-घर पहुंच रही टीमें, पेंशन से वंचित पात्र व्यक्तियों को किया जा रहा चिन्हित
जिलाधिकारी के निर्देशन में विशेष अभियान के तहत घर-घर पहुंच रही टीमें, पेंशन से वंचित पात्र व्यक्तियों को किया जा रहा चिन्हित
सड़कों के निर्माण की नई पहल, स्टेज-2 के कार्यों को मिलेगी प्राथमिकता: महाराज
सड़कों के निर्माण की नई पहल, स्टेज-2 के कार्यों को मिलेगी प्राथमिकता: महाराज
देहरादून पुलिस ने हिमाचल प्रदेश से दबोचा 15 हजार का इनामी गैंगस्टर, चोरी-नकबजनी गिरोह से जुड़ा है आरोपी
देहरादून पुलिस ने हिमाचल प्रदेश से दबोचा 15 हजार का इनामी गैंगस्टर, चोरी-नकबजनी गिरोह से जुड़ा है आरोपी
मुंबई इंडियंस की कमान अब कीरोन पोलार्ड के हाथ में, मुख्य कोच बनकर संभालेंगे टीम की जिम्मेदारी
मुंबई इंडियंस की कमान अब कीरोन पोलार्ड के हाथ में, मुख्य कोच बनकर संभालेंगे टीम की जिम्मेदारी
अमृतसर में बड़ा ड्रग्स नेटवर्क ध्वस्त: 7 किलो हेरोइन के साथ 5 आरोपी गिरफ्तार

अमृतसर (पंजाब)- पंजाब के अमृतसर में पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से 7.050 किलोग्राम हेरोइन बरामद की, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करोड़ों रुपये बताई जा रही है।

प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी पाकिस्तान में बैठे एक ड्रग तस्कर के संपर्क में थे और उसके निर्देशों पर पंजाब में नशे की खेप की सप्लाई कर रहे थे। यह नेटवर्क सीमा पार से संचालित हो रहा था और स्थानीय स्तर पर इसकी मजबूत सप्लाई चेन तैयार की गई थी।

पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर के अनुसार, इस मामले में थाना छेहरटा और कैंटोनमेंट में एनडीपीएस एक्ट के तहत अलग-अलग केस दर्ज किए गए हैं। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई, जिसके बाद पुलिस ने सुनियोजित तरीके से ऑपरेशन को अंजाम दिया।

फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है और इस तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की पहचान के लिए आगे और पीछे के लिंक खंगाल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top