Breaking News
देहरादून में अवैध गैस रिफिलिंग पर बड़ी कार्रवाई, 94 सिलेंडर जब्त; दो गिरफ्तार
देहरादून में अवैध गैस रिफिलिंग पर बड़ी कार्रवाई, 94 सिलेंडर जब्त; दो गिरफ्तार
एमडीडीए का अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर बड़ा एक्शन, 7 स्थानों पर कार्रवाई
एमडीडीए का अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर बड़ा एक्शन, 7 स्थानों पर कार्रवाई
मुख्यमंत्री ने खटीमा में सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के निर्देश
मुख्यमंत्री ने खटीमा में सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के निर्देश
मुख्यमंत्री ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश
मुख्यमंत्री ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश
शिक्षा के मंदिर में छात्राओं से अशोभनीय व्यवहार अत्यंत निंदनीय व अक्षम्य: कुसुम कंडवाल
शिक्षा के मंदिर में छात्राओं से अशोभनीय व्यवहार अत्यंत निंदनीय व अक्षम्य: कुसुम कंडवाल
जिलाधिकारी के निर्देशन में विशेष अभियान के तहत घर-घर पहुंच रही टीमें, पेंशन से वंचित पात्र व्यक्तियों को किया जा रहा चिन्हित
जिलाधिकारी के निर्देशन में विशेष अभियान के तहत घर-घर पहुंच रही टीमें, पेंशन से वंचित पात्र व्यक्तियों को किया जा रहा चिन्हित
सड़कों के निर्माण की नई पहल, स्टेज-2 के कार्यों को मिलेगी प्राथमिकता: महाराज
सड़कों के निर्माण की नई पहल, स्टेज-2 के कार्यों को मिलेगी प्राथमिकता: महाराज
देहरादून पुलिस ने हिमाचल प्रदेश से दबोचा 15 हजार का इनामी गैंगस्टर, चोरी-नकबजनी गिरोह से जुड़ा है आरोपी
देहरादून पुलिस ने हिमाचल प्रदेश से दबोचा 15 हजार का इनामी गैंगस्टर, चोरी-नकबजनी गिरोह से जुड़ा है आरोपी
मुंबई इंडियंस की कमान अब कीरोन पोलार्ड के हाथ में, मुख्य कोच बनकर संभालेंगे टीम की जिम्मेदारी
मुंबई इंडियंस की कमान अब कीरोन पोलार्ड के हाथ में, मुख्य कोच बनकर संभालेंगे टीम की जिम्मेदारी
अमृतसर में मामूली विवाद बना जानलेवा: पड़ोसी ने दुकानदार को मारी गोली, आरोपी गिरफ्तार

अमृतसर (पंजाब)- पंजाब के अमृतसर में मामूली विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया, जब एक पड़ोसी ने अधेड़ व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। यह सनसनीखेज घटना गेट हाकिमा इलाके में सोमवार देर रात हुई, जिससे पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई।

मृतक की पहचान नारायण दास के रूप में हुई है, जो अपने घर के पास ही एक जनरल स्टोर चलाते थे। बताया जा रहा है कि उनका अपने पड़ोसी रजनीश कुमार के साथ दुकान को लेकर पहले से विवाद चल रहा था।

घटना की रात नारायण दास अपने कुत्ते को घुमाने निकले थे, तभी रास्ते में उनकी रजनीश से कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी घर गया और अपनी लाइसेंसी 12 बोर बंदूक लेकर वापस आया और गोली चला दी।

गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद नारायण दास ने खुद अपने परिवार को फोन कर घटना की जानकारी दी। परिजन उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही हत्या में इस्तेमाल हथियार भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और सभी पहलुओं से मामले की पड़ताल की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top