Breaking News
सिर्फ माउथ फ्रेशनर नहीं है सौंफ, पाचन से लेकर वजन तक में हो सकती है मददगार
सिर्फ माउथ फ्रेशनर नहीं है सौंफ, पाचन से लेकर वजन तक में हो सकती है मददगार
व्यापारी और उद्योग प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़, सरकार उनके हितों के प्रति संवेदनशील- मुख्यमंत्री
व्यापारी और उद्योग प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़, सरकार उनके हितों के प्रति संवेदनशील- मुख्यमंत्री
चिकित्सा मंत्री सुबोध उनियाल ने किया दून मेडिकल कॉलेज में 12 बेड के कार्डियोलॉजी विंग एवं नवीन इमरजेंसी मेडिसिन वार्ड का लोकार्पण
चिकित्सा मंत्री सुबोध उनियाल ने किया दून मेडिकल कॉलेज में 12 बेड के कार्डियोलॉजी विंग एवं नवीन इमरजेंसी मेडिसिन वार्ड का लोकार्पण
अपराध गोष्ठी में एसएसपी के सख्त निर्देश, लापरवाही पर थाना प्रभारी और पर्यवेक्षण अधिकारी भी होंगे जिम्मेदार
अपराध गोष्ठी में एसएसपी के सख्त निर्देश, लापरवाही पर थाना प्रभारी और पर्यवेक्षण अधिकारी भी होंगे जिम्मेदार
छात्र-छात्राओं को बाल अधिकारों और चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की दी जानकारी
छात्र-छात्राओं को बाल अधिकारों और चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की दी जानकारी
बेटियां उठायेंगी नशे के विरुद्ध मशाल- डाॅ. धन सिंह रावत
बेटियां उठायेंगी नशे के विरुद्ध मशाल- डाॅ. धन सिंह रावत
हल्द्वानी में खेल विश्वविद्यालय का शिलान्यास, पहले शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ
हल्द्वानी में खेल विश्वविद्यालय का शिलान्यास, पहले शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ
चतरा में बंद घर का ताला तोड़कर 20 लाख के जेवर और नकदी चोरी, जमीन के कागजात भी ले गए चोर
चतरा में बंद घर का ताला तोड़कर 20 लाख के जेवर और नकदी चोरी, जमीन के कागजात भी ले गए चोर
स्वरोजगार से आत्मनिर्भर बन रहीं पहाड़ की महिलाएं, खुद रोजगार से जुड़कर दूसरों को भी दे रहीं काम
स्वरोजगार से आत्मनिर्भर बन रहीं पहाड़ की महिलाएं, खुद रोजगार से जुड़कर दूसरों को भी दे रहीं काम
दहेज में कार न मिलने पर विवाहिता को पीटा और घर से निकाला, पति व सास-ससुर समेत 8 पर केस दर्ज

अम्बेडकरनगर (आलापुर)। जनपद के आलापुर थाना क्षेत्र के हिसामुद्दीनपुर पिपरा (भदया) गांव में दहेज में कार की मांग पूरी न होने पर एक विवाहिता को बेरहमी से मारपीट कर घर से निकालने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस अधीक्षक (SP) के निर्देश के बाद आलापुर थाना पुलिस ने पति, सास, ससुर और जेठानी समेत आठ ससुराल वालों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शादी में दिया था पर्याप्त दहेज, फिर भी बढ़ी मांग

बसखारी थाना क्षेत्र के रामडीह सरायगढ़ा फत्तेपुर की रहने वाली मंगलावती की शादी 29 मई 2019 को आलापुर निवासी वीरेंद्र कुमार के साथ हुई थी। पीड़िता के परिवार का आरोप है कि उन्होंने शादी में अपनी क्षमता के अनुसार ढाई लाख रुपये नकद, सोने की चेन, अंगूठी, फ्रिज, वाशिंग मशीन और बाइक समेत तमाम घरेलू सामान दिया था। लेकिन शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल पक्ष के लोग संतुष्ट नहीं हुए और उन्होंने महिला को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।

कमरे में बंद करने और जान से मारने की धमकी का आरोप

पीड़िता के अनुसार, पति वीरेंद्र, ससुर मदन मोहन, चंद्रप्रकाश, नरेंद्र, सास सुंदरी देवी, जेठानी शालू देवी, देवर सुधीर और मित्रसेन लगातार उस पर मायके से चार पहिया वाहन (कार) लाने का दबाव बना रहे थे। मांग पूरी करने से मना करने पर विवाहिता को बेरहमी से पीटा गया और एक कमरे में बंद कर दिया गया। उस समय महिला के भाई ने पुलिस की मदद से किसी तरह मामला शांत कराया था।

एसपी के हस्तक्षेप के बाद दर्ज हुआ मुकदमा

आरोप है कि बीते अप्रैल महीने में ससुराल वालों ने दोबारा मारपीट कर विवाहिता को घर से बाहर निकाल दिया और धमकी दी कि अगर वह कार लेकर नहीं आई तो उसे जान से मार दिया जाएगा। पीड़िता ने मामले की शिकायत पहले स्थानीय थाने में की, लेकिन कार्रवाई न होने पर उसने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई। आलापुर थानाध्यक्ष रितेश पांडेय ने बताया कि एसपी के निर्देश पर सभी आठ आरोपियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है।c

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top