Breaking News
सिर्फ माउथ फ्रेशनर नहीं है सौंफ, पाचन से लेकर वजन तक में हो सकती है मददगार
सिर्फ माउथ फ्रेशनर नहीं है सौंफ, पाचन से लेकर वजन तक में हो सकती है मददगार
व्यापारी और उद्योग प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़, सरकार उनके हितों के प्रति संवेदनशील- मुख्यमंत्री
व्यापारी और उद्योग प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़, सरकार उनके हितों के प्रति संवेदनशील- मुख्यमंत्री
चिकित्सा मंत्री सुबोध उनियाल ने किया दून मेडिकल कॉलेज में 12 बेड के कार्डियोलॉजी विंग एवं नवीन इमरजेंसी मेडिसिन वार्ड का लोकार्पण
चिकित्सा मंत्री सुबोध उनियाल ने किया दून मेडिकल कॉलेज में 12 बेड के कार्डियोलॉजी विंग एवं नवीन इमरजेंसी मेडिसिन वार्ड का लोकार्पण
अपराध गोष्ठी में एसएसपी के सख्त निर्देश, लापरवाही पर थाना प्रभारी और पर्यवेक्षण अधिकारी भी होंगे जिम्मेदार
अपराध गोष्ठी में एसएसपी के सख्त निर्देश, लापरवाही पर थाना प्रभारी और पर्यवेक्षण अधिकारी भी होंगे जिम्मेदार
छात्र-छात्राओं को बाल अधिकारों और चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की दी जानकारी
छात्र-छात्राओं को बाल अधिकारों और चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की दी जानकारी
बेटियां उठायेंगी नशे के विरुद्ध मशाल- डाॅ. धन सिंह रावत
बेटियां उठायेंगी नशे के विरुद्ध मशाल- डाॅ. धन सिंह रावत
हल्द्वानी में खेल विश्वविद्यालय का शिलान्यास, पहले शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ
हल्द्वानी में खेल विश्वविद्यालय का शिलान्यास, पहले शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ
चतरा में बंद घर का ताला तोड़कर 20 लाख के जेवर और नकदी चोरी, जमीन के कागजात भी ले गए चोर
चतरा में बंद घर का ताला तोड़कर 20 लाख के जेवर और नकदी चोरी, जमीन के कागजात भी ले गए चोर
स्वरोजगार से आत्मनिर्भर बन रहीं पहाड़ की महिलाएं, खुद रोजगार से जुड़कर दूसरों को भी दे रहीं काम
स्वरोजगार से आत्मनिर्भर बन रहीं पहाड़ की महिलाएं, खुद रोजगार से जुड़कर दूसरों को भी दे रहीं काम
12 साल की मासूम से दुष्कर्म और हत्या के मामले में पड़ोसी गिरफ्तार, पूरे इलाके में मातम

बडगाम। जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले के गलवनपोरा गांव में ईद के पावन त्योहार के बीच एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ एक 12 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी निर्मम हत्या कर दी गई। इस वीभत्स घटना से पूरे इलाके में गहरा आक्रोश और मातम पसरा हुआ है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई की है और मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

धार्मिक शिक्षा के लिए निकली थी मासूम

मिली जानकारी के अनुसार, गलवनपोरा की रहने वाली मासूम बच्ची कुछ दिन पहले अपने घर से दरसगाह (धार्मिक शिक्षा) के लिए निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। परिजनों और ग्रामीणों ने रातभर उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। घटना के दो दिन बाद बच्ची का शव उसके घर से कुछ ही दूरी पर बरामद हुआ। चिकित्सकीय जांच और पोस्टमार्टम में बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है।

पड़ोसी ही निकला दरिंदा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए पीड़िता के पड़ोसी मुदस्सिर अहमद मीर को गिरफ्तार कर लिया है, जो पेशे से ऑटो चालक है। आरोपी ने कबूल किया है कि उसी ने इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस फिलहाल मामले के अन्य पहलुओं की भी गहनता से जांच कर रही है।

आरोपी के माता-पिता ने की फांसी की मांग

इस शर्मनाक कृत्य से आरोपी के खुद के माता-पिता भी गहरे सदमे और दुख में हैं। आरोपी की मां ने रोते हुए कहा कि उनके बेटे ने उनकी कोख और ममता को कलंकित किया है। उन्होंने मांग की कि आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा (संगसार) दी जाए या फांसी पर लटका दिया जाए। वहीं, आरोपी के पिता गुलाम नबी मीर ने कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा, “मेरा बेटा इंसान कहलाने के लायक नहीं है, उसने हमारा सिर शर्म से झुका दिया है। उसे तुरंत फांसी की सजा देकर पीड़ित परिवार के दरवाजे पर टांग दिया जाना चाहिए।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top