Breaking News
एशियन गेम्स 2026- नीरू ढांडा ने रचा इतिहास, महिलाओं की शॉटगन ट्रैप व्यक्तिगत स्पर्धा में जीता स्वर्ण पदक
एशियन गेम्स 2026- नीरू ढांडा ने रचा इतिहास, महिलाओं की शॉटगन ट्रैप व्यक्तिगत स्पर्धा में जीता स्वर्ण पदक
मुड़िला में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना,10 लाख के जेवर और 2 लाख नकदी चोरी
मुड़िला में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना,10 लाख के जेवर और 2 लाख नकदी चोरी
कालिंदी खाल से सभी 19 ट्रेकर्स का सकुशल रेस्क्यू, अभियान पूर्ण
कालिंदी खाल से सभी 19 ट्रेकर्स का सकुशल रेस्क्यू, अभियान पूर्ण
गुरुग्राम में दूध विक्रेता पर चाकू से हमला, 12 हजार रुपये लूटे; आरोपित गिरफ्तार
गुरुग्राम में दूध विक्रेता पर चाकू से हमला, 12 हजार रुपये लूटे; आरोपित गिरफ्तार
ओडिशा में बाढ़ का कहर, चार दिन में 1.40 लाख लोगों को सुरक्षित निकाला गया
ओडिशा में बाढ़ का कहर, चार दिन में 1.40 लाख लोगों को सुरक्षित निकाला गया
20 साल पुरानी रंजिश में ग्रामीण की बांका से हत्या, वारदात के बाद आरोपित फरार
20 साल पुरानी रंजिश में ग्रामीण की बांका से हत्या, वारदात के बाद आरोपित फरार
अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो भवन सील
अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो भवन सील
मंडलायुक्त दीपक रावत ने तहसील कार्यालय रामनगर का किया निरीक्षण
मंडलायुक्त दीपक रावत ने तहसील कार्यालय रामनगर का किया निरीक्षण
बिंदुखत्ता को राजस्व गांव बनाने की मांग को अजय भट्ट का समर्थन, बोले—जनभावनाओं के साथ खड़ी है सरकार
बिंदुखत्ता को राजस्व गांव बनाने की मांग को अजय भट्ट का समर्थन, बोले—जनभावनाओं के साथ खड़ी है सरकार
गुरुग्राम में दूध विक्रेता पर चाकू से हमला, 12 हजार रुपये लूटे; आरोपित गिरफ्तार

गुरुग्राम। सेक्टर-7 मार्केट के पास सोमवार रात दूध सप्लाई करने वाले एक व्यक्ति पर चाकू से हमला कर 12 हजार रुपये लूटने का मामला सामने आया है। हमले में घायल व्यक्ति को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने उसका बयान दर्ज करने के बाद रात में ही एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।

न्यू कॉलोनी निवासी नरेंद्र भड़ाना दूध सप्लाई का काम करते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि सोमवार रात करीब नौ बजे वह रोजाना की तरह सेक्टर-7 मार्केट में दूध की डिलीवरी और कलेक्शन के लिए गए थे। काम पूरा करने के बाद उनके पास कलेक्शन के 12 हजार रुपये नकद थे।

वापस लौटते समय सुनसान स्थान पर एक युवक ने उन्हें रोक लिया और चाकू से हमला कर दिया। आरोपित ने नरेंद्र के पेट और सीने पर वार किए। उन्होंने बचाव करते हुए हमलावर को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह 12 हजार रुपये से भरा बैग लेकर मौके से फरार हो गया।

हमले में नरेंद्र गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। आसपास मौजूद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद उन्हें नजदीकी सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया।

न्यू कॉलोनी थाना पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर घायल का बयान दर्ज किया और आरोपित की पहचान के बाद उसे रात में ही पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपित की पहचान कृष्णा कॉलोनी निवासी हरप्रीत सिंह उर्फ बॉबी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में वारदात के पीछे आपसी रंजिश की बात सामने आ रही है। मामले की जांच जारी है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top