Breaking News
Mashakbeen Stars ने सेमीफाइनल में मचाया धमाल, 155 रनों की ऐतिहासिक जीत के साथ फाइनल में बनाई जगह
Mashakbeen Stars ने सेमीफाइनल में मचाया धमाल, 155 रनों की ऐतिहासिक जीत के साथ फाइनल में बनाई जगह
कैंट और रोडवेज पर सैलानियों को निशाना बनाने वाला शातिर चोर 15 मोबाइल संग गिरफ्तार
कैंट और रोडवेज पर सैलानियों को निशाना बनाने वाला शातिर चोर 15 मोबाइल संग गिरफ्तार
हरेला महाअभियान की तैयारियों में जुटा प्रशासन
हरेला महाअभियान की तैयारियों में जुटा प्रशासन
उत्तराखंड STF की बड़ी कार्रवाई: जून में साइबर ठगी के पीड़ितों के 2.63 करोड़ रुपये बचाए
उत्तराखंड STF की बड़ी कार्रवाई: जून में साइबर ठगी के पीड़ितों के 2.63 करोड़ रुपये बचाए
“अन कलेक्टेबल” श्रेणी में दर्ज मतदाताओ की बीएलए के संग पुनः जांच करें बीएलओ- सीईओ
“अन कलेक्टेबल” श्रेणी में दर्ज मतदाताओ की बीएलए के संग पुनः जांच करें बीएलओ- सीईओ
नाबालिग छात्रा का दूसरी बार दिनदहाड़े अपहरण, पुलिस पर उठे सवाल
नाबालिग छात्रा का दूसरी बार दिनदहाड़े अपहरण, पुलिस पर उठे सवाल
फर्जी मदरसे के नाम पर सरकारी धन हड़पने वाला आरोपी जितेंद्र सिंह चौहान गिरफ्तार
फर्जी मदरसे के नाम पर सरकारी धन हड़पने वाला आरोपी जितेंद्र सिंह चौहान गिरफ्तार
भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज
भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज
भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज
भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने चयनित लोगों को सौंपे नियुक्ति पत्र

देहरादून। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने आज आईआरडीटी ऑडिटोरियम, सर्वे चौक, देहरादून में सैनिक कल्याण विभाग एवं आईटीडीए के माध्यम से प्रायोजित पूर्व सैनिक आश्रितों के लिए आयोजित रोजगार मेले में प्रतिभाग किया। यह रोजगार मेला कम्प्यूटर एवं तकनीकी प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके पूर्व सैनिक आश्रितों के लिए आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने चयनित लोगों को नियुक्ति पत्र भी वितरित किए और निजी कंपनियों के प्रतिनिधियों को भी सम्मानित किया। रोज़गार मेले में 21 निजी कंपनियों द्वारा प्रतिभाग किया गया है।

इस अवसर पर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि सैनिक कल्याण विभाग एवं आईटीडीए विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित यह रोजगार मेला केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक सशक्त पहल है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड केवल देवभूमि ही नहीं, बल्कि वीरभूमि भी है, जहाँ प्रत्येक परिवार देशभक्ति, अनुशासन और त्याग की भावना से जुड़ा हुआ है। मंत्री जोशी ने कहा कि पूर्व सैनिकों और वीर नारियों ने राष्ट्र की सुरक्षा के लिए अपना अमूल्य योगदान दिया है और अब सरकार की जिम्मेदारी है कि उनके परिवारों एवं आश्रितों को शिक्षा, कौशल और रोजगार के माध्यम से सशक्त बनाया जाए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों के कल्याण के लिए अनेक योजनाएँ संचालित की जा रही हैं, जिनके अंतर्गत शिक्षा अनुदान, छात्रवृत्ति, चिकित्सा सहायता, कौशल विकास प्रशिक्षण एवं पुनर्वास योजनाओं के माध्यम से निरंतर सहयोग प्रदान किया जा रहा है।

मंत्री जोशी ने कहा कि पिछले दो वर्षों में सैनिक कल्याण विभाग एवं आईटीडीए विभाग के संयुक्त प्रयासों से 628 पूर्व सैनिक आश्रितों को कम्प्यूटर एवं तकनीकी प्रशिक्षण प्रदान किया गया है, जबकि वर्तमान में 227 प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि जनवरी 2024 में आयोजित रोजगार मेले में 22 पूर्व सैनिक आश्रितों को रोजगार उपलब्ध कराया गया था।सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने विश्वास जताया कि यह रोजगार मेला केवल नौकरी प्राप्त करने का अवसर नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री मोदी के “स्किल इंडिया” और “आत्मनिर्भर भारत” के संकल्प तथा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के युवा-सशक्त एवं आत्मनिर्भर उत्तराखंड के विज़न को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध होगा। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि राष्ट्र के निर्माण में हमें अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए। उन्होंने पश्चिम एशिया संकट और उससे उत्पन्न वैश्विक ऊर्जा संकट को देखते हुए ईंधन पेट्रोल-डीजल की बचत और ऊर्जा संरक्षण की अपील की।

इस अवसर पर सैनिक कल्याण निदेशक श्याम सिंह, उप निदेशक कर्नल वीपी भट्ट, विंग कमांडर निधि बधानी, अपर निदेशक आईटीडीए तीरथ पाल आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top