Breaking News
ज्योलिकोट एवं आसपास के क्षेत्रों में जलजनित रोगों की स्थिति पर स्वास्थ्य विभाग की सतत निगरानी : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल
ज्योलिकोट एवं आसपास के क्षेत्रों में जलजनित रोगों की स्थिति पर स्वास्थ्य विभाग की सतत निगरानी : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल
नफरत फैलाने वाली भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन देवभूमि का माहौल खराब न करें- गणेश गोदियाल
नफरत फैलाने वाली भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन देवभूमि का माहौल खराब न करें- गणेश गोदियाल
भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर किया याद
भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर किया याद
पौड़ी में रोजगार मेले में 18 अभ्यर्थियों का चयन, 90 द्वितीय चरण के साक्षात्कार के लिए चयनित
पौड़ी में रोजगार मेले में 18 अभ्यर्थियों का चयन, 90 द्वितीय चरण के साक्षात्कार के लिए चयनित
पौड़ी में गूंजा गोविंद वल्लभ पंत के त्याग, संघर्ष और राष्ट्रसेवा का संदेश

पाटलिपुत्र जंक्शन पर नकली नोटों की गड्डी से ठगी की तैयारी, RPF ने युवक को दबोचा

आजम खां समेत पांच पर विजिलेंस का केस, हज समिति की जमीन बिक्री में 2.08 करोड़ के नुकसान का आरोप
आजम खां समेत पांच पर विजिलेंस का केस, हज समिति की जमीन बिक्री में 2.08 करोड़ के नुकसान का आरोप
मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने नववर्ष पर राज्यपाल गुरमीत सिंह से की मुलाकात

देहरादून। कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने नववर्ष 2024 के प्रथम दिन राज्यपाल ले.ज. गुरमीत सिंह (से.वि.) से मुलाकात की। इस दौरान प्रदेश में गतिमान जन कल्याणकारी योजनाओं पर भी वार्ता हुई। सोमवार को राजभवन में हुई मुलाकात के दौरान डॉ अग्रवाल ने बताया कि राज्य में बिल लाओ, इनाम पाओ योजना के प्रति ग्राहकों में उत्साह देखा गया है। बताया कि योजना का उद्देश्य ग्राहकों को सामान खरीद पर जीएसटी बिल लेने के प्रति जागरूक करना है। डॉ अग्रवाल ने बताया कि योजना के सकारात्मक परिणाम को देखते हुए इसे मार्च 2024 तक बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। इसके परिणाम स्वरुप पिछले वित्तीय वर्ष के मुकाबले इस वित्तीय वर्ष के दिसम्बर माह में 573 से 681 का राजस्व प्राप्त हुआ है।

डॉ अग्रवाल ने बताया कि राज्य में भूमि विक्रय में फर्जीवाड़ा रोकने को गठित एसआईटी के अधिकारों में वृद्धि की गई है। जिससे फर्जीवाड़ा करने वालों पर नकेल कसी जाएगी। डॉ अग्रवाल ने बताया कि प्राधिकरणों में नक्शा पास कराने में आ रही दिक्कतों को देखते हुए इसका सरलीकरण किया गया है, जिसका लाभ जनता को मिल रहा है। बताया कि पीएम आवास योजना के तहत राज्य में प्रथम चरण में 6463 आवास आवंटन किये जा चुके हैं। डॉ अग्रवाल ने बताया कि राज्य में सभी निकायों में शीत ऋतु को देखते हुए सभी सार्वजनिक स्थलों पर अलाव की व्यवस्था की गई है। साथ ही रैन बसेरों की भी समुचित व्यवस्था की गई है।

डॉ अग्रवाल ने बताया कि बजट 24-25 के निर्माण के लिए जनता के सुझाव लिए जा रहे हैं। साथ ही विभिन्न हित धारकों के साथ बजट पूर्व संवाद जल्द किया जाएगा। इस मौके पर राज्यपाल  गुरमीत सिंह ने राज्य सरकार के विकास कार्यों व जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रशंसा की और वर्ष 2024 की शुभकामनाएं भी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top