Breaking News
मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹1.11 लाख करोड़ का बजट
मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹1.11 लाख करोड़ का बजट
कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी
कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी
गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प
गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प
पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता- एस जयशंकर
पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता- एस जयशंकर
दृष्टि आई इंस्टीट्यूट द्वारा ग्लूकोमा जागरूकता वॉकाथॉन का आयोजन
दृष्टि आई इंस्टीट्यूट द्वारा ग्लूकोमा जागरूकता वॉकाथॉन का आयोजन
टी20 विश्व कप 2026- भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम
टी20 विश्व कप 2026- भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम
विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले सीएम धामी, किया आत्मीय संवाद
विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले सीएम धामी, किया आत्मीय संवाद
गिलगिट-बाल्टिस्तान के स्कार्दू में विरोध-प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा, गोलीबारी में 38 लोगों की मौत
गिलगिट-बाल्टिस्तान के स्कार्दू में विरोध-प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा, गोलीबारी में 38 लोगों की मौत
चारधाम यात्रा 2026- हेली शटल सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जल्द शुरू होंगी सुविधाएँ
चारधाम यात्रा 2026- हेली शटल सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जल्द शुरू होंगी सुविधाएँ
बद्रीनाथ आगमन पर सीएम धामी को स्थानीय समस्याओं से कराया रूबरू

महापंचायत ने कहा, विभागों में तालमेल की कमी

बद्रीनाथ। उत्तराखण्ड चार धाम तीर्थ पुरोहित महापंचायत बद्रीनाथ आगमन पर सीएम धामी को स्थानीय समस्याओं से रूबरू कराया।महापंचायत के महासचिव डॉ बृजेश सती ने मुख्यमंत्री को बताया कि बदरीनाथ स्थित गांधी घाट से लेकर ब्रह्म कपाल तक नदी के किनारे सुरक्षा के इंतजाम नहीं हैं ,जिससे कभी भी कोई अप्रिय घटना घट सकती है। इसके अलावा उन्होंने बदरीनाथ मंदिर में वरिष्ठ नागरिको और अशक्त लोगों को दर्शन की विशेष व्यवस्था किए जाने की मांग की।

बदरीनाथ धाम में टोकन व्यवस्था में सुधार के साथ ही सम्बन्धित विभागों में समन्वय की कमी की बात भी कही। उन्होंने नमामि गंगे के तहत किए जा रहे कार्यों पर भी मुख्यमंत्री का ध्यान आकर्षित कराया। इससे पूर्व, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के बदरीनाथ आगमन पर तीर्थ पुरोहितों, ज्योर्तिमठ के आचार्यों ,मंदिर समिति के पदाधिकारी के अलावा ने उनकी अगवानी एवं स्वागत किया। ज्योतिर्मठ जगत गुरुकुलम के छात्रों ने वैदिक मंत्रों चार के बीच मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भगवान बदरीविशाल के दर्शन किए । मध्याह्न के महाभोग के बाद की आरती के मंगलमय दर्शन करने के बाद लक्ष्मी देवी जी की पूजा आरती की । भगवान बदरीविशाल के मुख्य पुजारी ईश्वरप्रसाद नम्बूदरी से मिलकर उनका कुशलक्षेम जाना ।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरु शङ्कराचार्य स्वामिश्रीः अविमुक्तेश्वरानन्दः सरस्वती महाराज के शिष्य मुकुन्दानन्द ब्रह्मचारी से आत्मीय संवाद किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top