Breaking News
24 नवंबर से हल्द्वानी में राष्ट्रीय सरस मेला, सीडीओ ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध तैयारियों के निर्देश
24 नवंबर से हल्द्वानी में राष्ट्रीय सरस मेला, सीडीओ ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध तैयारियों के निर्देश
कैंचीधाम में वीकेंड पर यातायात व्यवस्था होगी चाक-चौबंद, ओवररेटिंग पर भी लगेगी रोक
कैंचीधाम में वीकेंड पर यातायात व्यवस्था होगी चाक-चौबंद, ओवररेटिंग पर भी लगेगी रोक
नैनीताल में मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन, 6.97 लाख से अधिक मतदाता पंजीकृत
नैनीताल में मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन, 6.97 लाख से अधिक मतदाता पंजीकृत
मुख्य सचिव ने शासन स्तर पर लंबित प्रकरणों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश
मुख्य सचिव ने शासन स्तर पर लंबित प्रकरणों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश
रायपुर में बुजुर्ग दंपत्ति समेत तीन लोगों की हत्या का खुलासा, प्लंबर गिरफ्तार
रायपुर में बुजुर्ग दंपत्ति समेत तीन लोगों की हत्या का खुलासा, प्लंबर गिरफ्तार
होर्मुज जलडमरूमध्य में वाणिज्यिक जहाज पर हमला, 11 भारतीय नाविक घायल
होर्मुज जलडमरूमध्य में वाणिज्यिक जहाज पर हमला, 11 भारतीय नाविक घायल
राई में सड़क किनारे सो रहा था परिवार, चोर ने कार से लाखों का सामान उड़ाया; साथी बाइक लेकर थे तैयार
राई में सड़क किनारे सो रहा था परिवार, चोर ने कार से लाखों का सामान उड़ाया; साथी बाइक लेकर थे तैयार
शादी से इनकार पर बेटी ने प्रेमी संग रची मां की हत्या की साजिश, करंट लगने का रचा झूठा नाटक
शादी से इनकार पर बेटी ने प्रेमी संग रची मां की हत्या की साजिश, करंट लगने का रचा झूठा नाटक
कुरुक्षेत्र में पांच दिन से लापता तीन बेटियों के पिता का नहर में मिला शव, परिजनों ने कपड़ों से की पहचान
कुरुक्षेत्र में पांच दिन से लापता तीन बेटियों के पिता का नहर में मिला शव, परिजनों ने कपड़ों से की पहचान
छेड़छाड़ की शिकायत पर घर में घुसकर नाबालिग पर सैनिटाइजर डालकर लगाई आग,80% झुलसी; PGI में भर्ती

मोहाली। मोहाली में एक नाबालिग लड़की को घर में घुसकर जिंदा जलाने की कोशिश का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि एक युवक अपने दो साथियों के साथ घर में घुसा और नाबालिग पर सैनिटाइजर छिड़ककर आग लगा दी। घटना में लड़की करीब 80 फीसदी झुलस गई है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। उसे इलाज के लिए पीजीआई रेफर किया गया है।

बताया जा रहा है कि आरोपी युवक नाबालिग पर बातचीत करने का दबाव बनाता था। वह कथित तौर पर कई बार उसका रास्ता रोककर छेड़छाड़ भी कर चुका था। इस संबंध में करीब एक महीने पहले लड़की के पिता ने पुलिस से शिकायत की थी। शिकायत के बाद युवक ने माफी मांगने की बात कही थी।

परिजनों के मुताबिक शुक्रवार दोपहर नाबालिग घर में अकेली थी। इसी दौरान आरोपी युवक अपने दो साथियों के साथ कथित तौर पर घर में दाखिल हुआ। आरोप है कि तीनों ने नाबालिग पर सैनिटाइजर डालकर आग लगा दी और उसे कमरे में बंद कर मौके से फरार हो गए।

लड़की की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। कमरे का दरवाजा बाहर से बंद था, जिसके बाद पड़ोसियों ने परिजनों को सूचना दी। ताला तोड़कर नाबालिग को बाहर निकाला गया। तब तक उसका शरीर करीब 80 प्रतिशत झुलस चुका था।

घायल नाबालिग को तत्काल फेज-6 स्थित सरकारी अस्पताल ले जाया गया। गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे पीजीआई रेफर कर दिया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। घटना के पीछे की पूरी वजह और आरोपियों की भूमिका की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top