Breaking News
उत्तराखंड पुलिस के निलंबित सिपाही शेर सिंह के तथाकथित “इस्तीफे” को लेकर उठे सवाल
उत्तराखंड पुलिस के निलंबित सिपाही शेर सिंह के तथाकथित “इस्तीफे” को लेकर उठे सवाल
राज्यसभा में डॉ. नरेश बंसल ने उठाया नेशनल हाई-स्पीड कॉरिडोर का मुद्दा, गडकरी ने दी परियोजनाओं की प्रगति रिपोर्ट
राज्यसभा में डॉ. नरेश बंसल ने उठाया नेशनल हाई-स्पीड कॉरिडोर का मुद्दा, गडकरी ने दी परियोजनाओं की प्रगति रिपोर्ट
मुख्यमंत्री ने ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’ मैराथॉन को दिखायी हरी झंडी
मुख्यमंत्री ने ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’ मैराथॉन को दिखायी हरी झंडी
शीशमबाड़ा प्लांट की समस्याओं पर नगर आयुक्त सख्त, कूड़ा निस्तारण और प्लांट स्थानांतरण में तेजी के निर्देश
शीशमबाड़ा प्लांट की समस्याओं पर नगर आयुक्त सख्त, कूड़ा निस्तारण और प्लांट स्थानांतरण में तेजी के निर्देश
चार दिन बाद सरयू नदी से मिला 8 वर्षीय बालक का शव, एसडीआरएफ ने किया बरामद
चार दिन बाद सरयू नदी से मिला 8 वर्षीय बालक का शव, एसडीआरएफ ने किया बरामद
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत का कलक्ट्रेट नैनीताल का वार्षिक निरीक्षण, दो माह में लंबित वाद निपटाने के निर्देश
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत का कलक्ट्रेट नैनीताल का वार्षिक निरीक्षण, दो माह में लंबित वाद निपटाने के निर्देश
फिल्म अभिनेता अमन वर्मा ने की फिल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी से भेंट
फिल्म अभिनेता अमन वर्मा ने की फिल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी से भेंट
टिहरी मेडिकल कॉलेज के निर्माण से स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई दिशा : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल
टिहरी मेडिकल कॉलेज के निर्माण से स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई दिशा : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल
देहरादून में मंदिर से घंटियां चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
देहरादून में मंदिर से घंटियां चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
मणिकर्ण में पंजाब का गैंगस्टर साथियों समेत गिरफ्तार, दो महिलाएं भी पकड़ी गईं

कुल्लू। हिमाचल प्रदेश की पार्वती घाटी स्थित मणिकर्ण में पंजाब पुलिस की क्राइम इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (CIA) और कुल्लू पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए पंजाब के एक गैंगस्टर समेत आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में दो महिलाएं भी शामिल हैं। मुख्य आरोपी की पहचान हरप्रीत सिंह के रूप में हुई है, जिस पर गंभीर आपराधिक मामले दर्ज बताए जा रहे हैं।

पुलिस के अनुसार आरोपी हाल ही में मणिकर्ण घूमने पहुंचे थे और एक निजी होटल में ठहरे हुए थे। गुप्त सूचना के आधार पर पंजाब पुलिस ने उनकी लोकेशन ट्रेस की, जिसके बाद शिल्ला क्षेत्र में घेराबंदी कर सभी को दबोच लिया गया। गिरफ्तार अन्य आरोपियों में राम सिंह, गुरप्रीत सिंह, सतनाम उर्फ सागर, सिकंदर, राजबिंद्र के साथ दो महिला साथी शामिल हैं।

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि मुख्य आरोपी पर फिरौती के लिए फायरिंग कर दहशत फैलाने के आरोप में पंजाब में केस दर्ज है। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर संभावित आपराधिक नेटवर्क और अन्य कड़ियों को खंगाल रही है। इस कार्रवाई को अंतरराज्यीय अपराध पर बड़ी सफलता माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top