Breaking News
प्रयागराज में कबाड़ कारोबारी से लूट का खुलासा, मुठभेड़ में बदमाश को लगी गोली; चार गिरफ्तार
प्रयागराज में कबाड़ कारोबारी से लूट का खुलासा, मुठभेड़ में बदमाश को लगी गोली; चार गिरफ्तार
वन-क्लिक से 9.91 लाख लाभार्थियों के खातों में पहुंची पेंशन, मुख्यमंत्री धामी ने की जारी
वन-क्लिक से 9.91 लाख लाभार्थियों के खातों में पहुंची पेंशन, मुख्यमंत्री धामी ने की जारी
नवी मुंबई में स्कूल बस में 3 साल की बच्ची से कथित यौन उत्पीड़न, ड्राइवर गिरफ्तार
नवी मुंबई में स्कूल बस में 3 साल की बच्ची से कथित यौन उत्पीड़न, ड्राइवर गिरफ्तार
बहराइच में 25 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में घायल, महिला से मंगलसूत्र लूटकर था फरार
बहराइच में 25 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में घायल, महिला से मंगलसूत्र लूटकर था फरार
महिला एशिया कप 2026- भारत ने हॉन्गकॉन्ग को 137 रनों से हराया
महिला एशिया कप 2026- भारत ने हॉन्गकॉन्ग को 137 रनों से हराया
‘द ट्रेटर्स 2’ का खिताब क्रिस्टल और रिदा के नाम, दोनों ने जीते 66 लाख रुपये
‘द ट्रेटर्स 2’ का खिताब क्रिस्टल और रिदा के नाम, दोनों ने जीते 66 लाख रुपये
आगरा में किन्नर से प्रेम के नाम पर धोखा, शादी के लिए लिंग परिवर्तन कराया; फिर मुकरा प्रेमी
आगरा में किन्नर से प्रेम के नाम पर धोखा, शादी के लिए लिंग परिवर्तन कराया; फिर मुकरा प्रेमी
सीतामढ़ी में बेटे ने बांस के टुकड़े से मां को पीटकर मार डाला, कुछ घंटे में गिरफ्तार
सीतामढ़ी में बेटे ने बांस के टुकड़े से मां को पीटकर मार डाला, कुछ घंटे में गिरफ्तार
सीतामढ़ी में बेटे ने बांस के टुकड़े से मां को पीटकर मार डाला, कुछ घंटे में गिरफ्तार
सीतामढ़ी में बेटे ने बांस के टुकड़े से मां को पीटकर मार डाला, कुछ घंटे में गिरफ्तार
प्रयागराज में कबाड़ कारोबारी से लूट का खुलासा, मुठभेड़ में बदमाश को लगी गोली; चार गिरफ्तार

प्रयागराज। थरवई थाना क्षेत्र में कबाड़ कारोबारी के यहां हुई लूट का पुलिस ने खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बेरुई गांव के सामने नेशनल हाईवे की सर्विस रोड पर गुरुवार देर रात पुलिस और बाइक सवार बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। दोनों ओर से हुई फायरिंग में प्रतापगढ़ निवासी साहिल खान के पैर में गोली लगी। वहीं, उसके तीन साथियों अब्दुल सत्तार, राजू पटेल और गोविंद यादव को पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया।

पुलिस के मुताबिक, तीन सितंबर की देर रात टीम बेरुई गांव के सामने हाईवे की सर्विस रोड पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान बाइक सवार कुछ संदिग्ध आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में साहिल खान के पैर में गोली लगी। उसके कब्जे से पिस्टल और चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई।

पुलिस ने साहिल के साथी अब्दुल सत्तार निवासी मऊआइमा को भी गिरफ्तार किया। उसके पास से लूट का मोबाइल फोन और तमंचा बरामद हुआ। वहीं, सोरांव निवासी राजू पटेल और गोविंद यादव के कब्जे से लूट में इस्तेमाल की गई वैगनआर कार, नकदी और आभूषण बरामद किए गए।

पुलिस के अनुसार, एक सितंबर की रात थरवई थाना क्षेत्र के हार्टमनगंज के पास कबाड़ कारोबारी की दुकान में बदमाशों ने धावा बोला था। आरोपियों ने तमंचा दिखाकर कारोबारी से मारपीट की और गल्ले में रखी नकदी, सोने-चांदी के आभूषण, मोबाइल फोन तथा वैगनआर कार लूटकर फरार हो गए थे।

घटना के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की थी। जांच के दौरान मिले सुरागों के आधार पर पुलिस बदमाशों तक पहुंची। मुठभेड़ के बाद चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। घायल साहिल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर लूट की वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top