Breaking News
लापरवाह अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, सीईओ ने SIR की समीक्षा में दिए सख्त निर्देश
लापरवाह अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, सीईओ ने SIR की समीक्षा में दिए सख्त निर्देश
धामी सरकार का विकास पर फोकस, मास्टर प्लान से अवैध निर्माण तक आवास विभाग की समीक्षा
धामी सरकार का विकास पर फोकस, मास्टर प्लान से अवैध निर्माण तक आवास विभाग की समीक्षा
नवीन आढ़त बाजार का निर्माण पूरा, सितंबर तक प्लॉट आवंटन के निर्देश
नवीन आढ़त बाजार का निर्माण पूरा, सितंबर तक प्लॉट आवंटन के निर्देश
त्योहारी सीजन से पहले मिठाई-डेयरी दुकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, कई खाद्य पदार्थों के लिए सैंपल
त्योहारी सीजन से पहले मिठाई-डेयरी दुकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, कई खाद्य पदार्थों के लिए सैंपल
जनता मिलन कार्यक्रम में 26 शिकायतें प्राप्त, डीएम ने समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश
जनता मिलन कार्यक्रम में 26 शिकायतें प्राप्त, डीएम ने समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश
छात्रा से मारपीट के मामले में अतिथि शिक्षिका का अनुबंध समाप्त, डीएम ने दिए सख्त निर्देश
छात्रा से मारपीट के मामले में अतिथि शिक्षिका का अनुबंध समाप्त, डीएम ने दिए सख्त निर्देश
समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं 140 फरियादियों की शिकायतें, कई मामलों का मौके पर किया निस्तारण
समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं 140 फरियादियों की शिकायतें, कई मामलों का मौके पर किया निस्तारण
जमीन बेचने से मां ने किया इनकार तो बेटे ने कर दी हत्या, पत्थर और रॉड से हमला
जमीन बेचने से मां ने किया इनकार तो बेटे ने कर दी हत्या, पत्थर और रॉड से हमला
अगले वर्ष से रक्षाबंधन के 15 दिन पूर्व शुरू होगा ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव’- मुख्यमंत्री
अगले वर्ष से रक्षाबंधन के 15 दिन पूर्व शुरू होगा ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव’- मुख्यमंत्री
बठिंडा में संदिग्ध जासूसी नेटवर्क का खुलासा, सेना की गतिविधियों पर नजर रखने के आरोप में दो गिरफ्तार

बठिंडा: पंजाब के बठिंडा में पुलिस और काउंटर इंटेलिजेंस की संयुक्त टीम ने राष्ट्रीय सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले एक बड़े संदिग्ध जासूसी नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। आरोप है कि देश विरोधी तत्वों ने सैन्य और पुलिस बलों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए बठिंडा-मलोट रोड पर बिना अनुमति के सोलर पावर आधारित एक हाईटेक खुफिया कैमरा लगाया था। इस कैमरे की लाइव फुटेज पाकिस्तान और कनाडा में बैठे देश विरोधी एजेंटों तक पहुंचाई जा रही थी। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो अन्य की सरगर्मी से तलाश जारी है।

सरकारी बिजली के खंभे पर लगा था ‘सिम कार्ड’ वाला कैमरा
सुरक्षा एजेंसियों की जांच में सामने आया कि मुख्य हाईवे (बठिंडा-मलोट रोड) पर अंबुजा फैक्ट्री के सामने सरकारी बिजली के खंभों पर मार्च महीने के दौरान यह सोलर कैमरा स्थापित किया गया था। इस खुफिया कैमरे में एक सक्रिय सिम कार्ड लगा हुआ था, जिसके जरिए संदिग्ध दूर बैठकर भी लाइव निगरानी कर रहे थे। जांच एजेंसियों को आशंका है कि इस कैमरे का मुख्य उद्देश्य राजस्थान, फाजिल्का और फिरोजपुर सीमा (बॉर्डर) की ओर जाने वाली भारतीय सेना की मूवमेंट और सुरक्षा बलों की तैनाती पर नजर रखना था।

9 जून को दर्ज हुआ था केस, टेक्निकल इनपुट से हुई गिरफ्तारी
इस बेहद संवेदनशील मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी बठिंडा डॉ. ज्योति यादव बैंस के निर्देश पर विशेष टीमें गठित की गईं। थाना थर्मल बठिंडा में 9 जून को आधिकारिक गोपनीयता कानून (Official Secrets Act) और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

काउंटर इंटेलिजेंस और पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और ह्यूमन इंटेलिजेंस की मदद से 10 जून को अमृतसर के अजनाला निवासी 40 वर्षीय अशोक सिंह को गिरफ्तार किया। अशोक से पुलिस रिमांड के दौरान हुई पूछताछ के आधार पर 14 जून को उसके ही गांव के 22 वर्षीय आकाशदीप सिंह को भी दबोच लिया गया।

अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क से जुड़े हो सकते हैं तार
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पकड़े गए दोनों आरोपियों ने बेहद सुनियोजित तरीके से इस स्थान को चुना था ताकि राष्ट्रीय राजमार्ग से गुजरने वाले सैन्य वाहनों की आवाजाही को आसानी से ट्रैक किया जा सके। पूछताछ में दो और स्थानीय मददगारों के नाम सामने आए हैं जिन्हें मामले में नामजद कर लिया गया है। पुलिस का मानना है कि यह केवल स्थानीय स्तर की साजिश नहीं है, बल्कि इसके तार अंतरराष्ट्रीय हैंडलर्स से जुड़े हैं। गिरफ्तार आरोपियों से गहन पूछताछ जारी है, जिससे आने वाले दिनों में कई बड़े खुलासे होने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top