Breaking News
नेपाल में दो हेलीकॉप्टरों की टक्कर, भारतीय नागरिक की मौत, एक घायल
नेपाल में दो हेलीकॉप्टरों की टक्कर, भारतीय नागरिक की मौत, एक घायल
डंकी रूट से विदेश भेजने के नाम पर युवक को फंसाने वाले आरोपी को पांच साल की जेल, 32 हजार रुपये का जुर्माना
डंकी रूट से विदेश भेजने के नाम पर युवक को फंसाने वाले आरोपी को पांच साल की जेल, 32 हजार रुपये का जुर्माना
ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को कहा अलविदा
ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को कहा अलविदा
त्रिपुरा में BSF जवानों पर हमला, तस्करों के समूह ने की मारपीट और वाहन में तोड़फोड़; 8 आरोपी गिरफ्तार
त्रिपुरा में BSF जवानों पर हमला, तस्करों के समूह ने की मारपीट और वाहन में तोड़फोड़; 8 आरोपी गिरफ्तार
राइज एंड फॉल 2 को मिला पहला फाइनलिस्ट, शहजाद पूनावाला ने मारी बाजी
राइज एंड फॉल 2 को मिला पहला फाइनलिस्ट, शहजाद पूनावाला ने मारी बाजी
अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का बुलडोजर, दो प्रतिष्ठान सील
अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का बुलडोजर, दो प्रतिष्ठान सील
बद्रीनाथ हाईवे पर नरकोटा में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, चालक घायल
बद्रीनाथ हाईवे पर नरकोटा में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, चालक घायल
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम, हुनर और मेहनत से घर बैठे बना रहीं आत्मनिर्भर पहचान
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम, हुनर और मेहनत से घर बैठे बना रहीं आत्मनिर्भर पहचान
दहेज में पांच लाख रुपये और कार की मांग का आरोप, पति समेत नौ लोगों पर मुकदमा दर्ज
दहेज में पांच लाख रुपये और कार की मांग का आरोप, पति समेत नौ लोगों पर मुकदमा दर्ज
संगठन की गरिमा का प्रत्येक सदस्य रखे ख्याल- निशीथ सकलानी 

नव वर्ष व लोहडी पर्व के आगाज के साथ उत्तराखंड पत्रकार महासंघ का मिलन कार्यक्रम सम्पन्न

देहरादून। नव वर्ष व लोहडी पर्व के आगाज के साथ उत्तराखंड पत्रकार महासंघ का मिलन कार्यक्रम होटल गौरव में आज खुशनुमा माहौल के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में केन्द्रीय अध्यक्ष निशीथ सकलानी ने सभी सदस्यों को नव वर्ष की बधाई देते हुए संगठन को सक्रियता के साथ परस्पर समन्वय स्थापित करते हुए उतराखण्ड पत्रकार महासंघ को बेहतर मंच देने की बात कही। उन्होंने कहा कि किसी भी संगठन की गरिमा को बनाए रखना प्रत्येक सदस्य की जिम्मेदारी बनती है। आज के समय में संगठनों से जुड़े लोगों का परस्पर संवाद होना बहुत आवश्यक है।

कार्यक्रम में सकलानी ने आगामी नई कार्यकारणी पर अपनी राय स्पष्ट करते हुए कहा कि संगठन में तीन वर्षो से सक्रिय सदस्य ही नई कार्यकारिणी के लिए अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकेगा। उन्होंने कहा कि जिम्मेदार उम्मीदवार को ही इस बार मौका मिलना चाहिए।
महासंघ के केन्द्रीय अध्यक्ष सकलनी ने कहा की नई कार्यकारणी की प्रक्रिया अगली बैठक में तय की जाएगी । उन्होने कहा कि किसी भी सूरत में गैर जिम्मेदार पदाधिकारी बर्दाश्त नहीं किये जाएंगे।

कार्यक्रम में सम्मिलत हुए नए पुराने सभी सदस्यों ने कार्यकम में अपने सुझाव प्रस्तुत किये। कार्यक्रम में महासंघ के जिला अध्यक्ष राजीव मैथ्यु व जिला महामंत्री राकेश शर्मा ने सभी सदस्यों का मंच से आह्वान कर उनका स्वागत किया। इस मौके पर महासंघ की प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती बीना उपाध्याय, संगठन के मार्ग दर्शक नरेश रोहिला, प्रदेश संगठन प्रभारी सुशील चमोली, प्रदेश सचिव सुभाष कुमार व प्रदेश कोषाध्यक्ष दीपक गुसाई ने सदस्यों से संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में जिला संगठन मंत्री कृपाल सिंह बिष्ट, जिला कोषध्यक्ष टीना वैश्य ने अपने बात को बड़े सुंदर ढंग से प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में संगठन के सक्रिय सदस्य अवधेश नौटियाल व यशराज आनंद के सुझाव को सभी ने सराहा और उनकी प्रशंसा की। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष राकेश भट्ट, श्रीमती इंदेश्वरी मामगाईं, प्रदेश सचिव राजीव शर्मा व संगठन के वरिष्ठ सदस्य घनश्याम सिंह जोशी, महासंघ के वरिष्ठ सदस्य जितेन्द्र नरूला, अनुराधा शर्मा, पूनम सिंह, अमित अमोली, विपिन सिंह, मनीष नैथानी, मुकेश कुकरेती, अरुण पांडे, हेमंत शर्मा, धन सिंह बिष्ट, कैलाश सेमवाल, महासंघ की ऋषिकेश इकाई के अध्यक्ष महावीर सिंह, दिलीप चंद शर्मा, सुशान्त कुमार, भूपेंद्र प्रसाद भट्ट, पवन, मयंक जुगरान, पवन शर्मा, दुर्गेश मिश्रा आदि पदाधिकारी व सदस्य मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top