Breaking News
कांवड़ यात्रा के दौरान SDRF की त्वरित कार्रवाई, कांगड़ा घाट पर गंगा में डूब रहे कांवड़िये को सकुशल बचाया
कांवड़ यात्रा के दौरान SDRF की त्वरित कार्रवाई, कांगड़ा घाट पर गंगा में डूब रहे कांवड़िये को सकुशल बचाया
सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध जनभागीदारी से चलाना होगा प्रभावी अभियान- मुख्यमंत्री
सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध जनभागीदारी से चलाना होगा प्रभावी अभियान- मुख्यमंत्री
सेलाकुई में चोरी और वाहन चोरी का खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार
सेलाकुई में चोरी और वाहन चोरी का खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार
मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने अधिकारियों को दिए हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश
मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने अधिकारियों को दिए हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश
देहरादून में 2 से 4 अगस्त तक कांग्रेस की ‘परिवर्तन संकल्प यात्रा’, 
देहरादून में 2 से 4 अगस्त तक कांग्रेस की ‘परिवर्तन संकल्प यात्रा’, 
सिर्फ हेल्दी खाना नहीं, सही समय पर खाना भी है जरूरी, जानिए पूरे दिन का परफेक्ट डाइट शेड्यूल
सिर्फ हेल्दी खाना नहीं, सही समय पर खाना भी है जरूरी, जानिए पूरे दिन का परफेक्ट डाइट शेड्यूल
प्रेमनगर में 2 लाख की स्मैक के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार, छात्रों को बेचने की थी तैयारी
प्रेमनगर में 2 लाख की स्मैक के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार, छात्रों को बेचने की थी तैयारी
आपदा राहत कार्यों में तेजी लाएं, अवरुद्ध मार्गों को प्राथमिकता से खोलें- आयुक्त आनंद स्वरूप
आपदा राहत कार्यों में तेजी लाएं, अवरुद्ध मार्गों को प्राथमिकता से खोलें- आयुक्त आनंद स्वरूप
‘जुमानजी: ओपन वर्ल्ड’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, गेम के किरदार पहुंचे अब असली दुनिया में
‘जुमानजी: ओपन वर्ल्ड’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, गेम के किरदार पहुंचे अब असली दुनिया में
लोकसभा निर्वाचन-सुरक्षा को लेकर बार्डर मीटिंग में दिए कड़े निर्देश

देहरादून।  लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 को निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्ण रूप से सम्पन्न कराने के दृष्टिगत उत्तराखण्ड राज्य के सीमावर्ती राज्यों के पुलिस अधिकारियों के साथ बार्डर मीटिंग आयोजित की गयी । सरदार पटेल भवन सभागार में आयोजित बैठक में पुलिस महानिरीक्षक करन सिंह नगन्याल ने कहा कि सीमावर्ती राज्यों/जनपदों के बॉर्डर चेक पोस्टव आवागमन के मार्गों में निरन्तर सघन चेकिंग/पेट्रोलिंग की जाय।

बैठक में यह निर्देश जारी किए गए

साथ ही सीमावर्ती राज्यों के साथ समय-समय पर सामंजस्य स्थापित करते हुए अन्तर्राज्यीय सीमा में अनावश्यक रुप से प्रवेश करने वाले वाहनों/व्यक्तियों को रोकने हेतु संयुक्त रूप से चैकिंग अभियान चलाने जाने हेतु दिशा-निर्देश दिये गये।

▪️ गढ़वाल रेंज से सटे सीमावर्ती जनपद मुजफ्फरनगर, बिजनौर, सहारनपुर, सिरमौर, व शिमला को अपराधियों (मफरूरों,वारन्टियों, वांछित,पुरूस्कार घोषित इत्यादि) की सूची का आदान प्रदान किया गया तथा उनकी गिरफ्तारी हेतु सहयोग की अपेक्षा करते हुए रेंज के सीमावर्ती जनपदों को टीम गठित कर आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देश दिये गये।

▪️ चुनाव के दौरान अराजक तत्वों द्वारा चुनाव को प्रभावित करने की सम्भावना के दृष्टिगत अवैध शराब/मादक पदार्थों की तस्करी व अवैध अस्लाहों की तस्करी पर प्रभावी रुप से अंकुश लगाने व सीमावर्ती क्षेत्र में सक्रिय ऐसे व्यक्ति जो निर्वाचन में व्यवधान उत्तपन्न कर सकते हैं को चिन्हित कर उनके विरूद्ध संयुक्त रुप से प्रभावी कार्यवाही करने सम्बन्धी दिशा-निर्देश निर्गत किये गये ।

▪️ गढ़वाल रेंज के राज्यों पर स्थित बॉर्डर चैक पोस्टों/बैरियर पर निगरानी हेतु CCTV स्थापित करने हेतु जनपद देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी व उत्तरकाशी को निर्देशित किया गया।

▪️आगामी लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2024 को निर्बाध रुप से सम्पन्न कराने हेतु सीमावर्ती राज्यों से सटे गांवों, आवागामन के मार्गों, तस्करी के सम्भावित छद्म मार्गों व अवांछनीय तत्वों की सूची भी बॉर्डर मीटिंग में उपस्थित सीमावर्ती राज्यों के पुलिस अधिकारियों से साझा कर समन्वय स्थापित करते हुए आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top