Breaking News
पौधे नहीं, भविष्य की हरियाली तैयार कर रहा एमडीडीए
पौधे नहीं, भविष्य की हरियाली तैयार कर रहा एमडीडीए
नशा तस्करी के खिलाफ दून पुलिस की कार्रवाई, एनडीपीएस एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार
नशा तस्करी के खिलाफ दून पुलिस की कार्रवाई, एनडीपीएस एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार
नेपाल जा रही नाबालिग समेत दो लड़कियां बरामद, दो युवक गिरफ्तार
नेपाल जा रही नाबालिग समेत दो लड़कियां बरामद, दो युवक गिरफ्तार
घरेलू विवाद में पति ने दूसरी पत्नी की पीटकर हत्या की, आरोपी हिरासत में
घरेलू विवाद में पति ने दूसरी पत्नी की पीटकर हत्या की, आरोपी हिरासत में
दिनदहाड़े सूने मकान में चोरी, 50 हजार नकदी समेत साढ़े छह लाख के जेवर ले गए चोर
दिनदहाड़े सूने मकान में चोरी, 50 हजार नकदी समेत साढ़े छह लाख के जेवर ले गए चोर
निखार सबलोक हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता, कुख्यात अपराधी अभिमन्यु सिंह गिरफ्तार
निखार सबलोक हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता, कुख्यात अपराधी अभिमन्यु सिंह गिरफ्तार
शिक्षक केवल विद्यार्थी का नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र के भविष्य का निर्माण करता है- मुख्यमंत्री
शिक्षक केवल विद्यार्थी का नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र के भविष्य का निर्माण करता है- मुख्यमंत्री
विदेश भेजने के नाम पर 90 लोगों से 78 लाख की ठगी का आरोप, चार सऊदी में फंसे
विदेश भेजने के नाम पर 90 लोगों से 78 लाख की ठगी का आरोप, चार सऊदी में फंसे
दिव्यांगजनों की प्रतिभा और उपलब्धियों को मिलेगा सम्मान
दिव्यांगजनों की प्रतिभा और उपलब्धियों को मिलेगा सम्मान
अबकी बार पिथौरागढ़ में ट्रिपल इंजन की सरकार- रेखा आर्या

कैबिनेट मिनिस्टर ने प्रचार में उतरकर बढ़ा दिया भाजपा कार्यकर्ताओं का जोश

मंत्री ने घर-घर जाकर मतदाताओं से की समर्थन की अपील

पिथौरागढ़। प्रदेश में पहले ही भाजपा की डबल इंजन की सरकार काम कर रही है और अब पिथौरागढ़ में भाजपा की ट्रिपल इंजन की सरकार बनने जा रही है।यह कहना था भाजपा मेयर प्रत्याशी कल्पना देवलाल के प्रचार में पहुंची कैबिनेट मिनिस्टर रेखा आर्या का।

शहर की पुनेडी वार्ड में आयोजित जनसभा में महिला सशक्तिकरण एवं बाल कल्याण व खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार ने पिथौरागढ़ को नगर पालिका से नगर निगम का दर्जा देकर यहां के लोगों की एक पुरानी मांग को पूरा किया है। उसके बाद फिर मेयर पद के लिए सशक्त महिला प्रत्याशी कल्पना देवलाल को मैदान में उतारकर महिला सशक्तिकरण को गति देने की कोशिश की है। मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि भाजपा सरकार प्रदेश में महिलाओं के हाथ मजबूत करने के लिए आए दिन नए कदम उठा रही है। उन्होंने 23 जनवरी के चुनाव में बढ़-चढ़कर भाजपा का समर्थन करने की अपील की। इस अवसर पर पार्टी जिला अध्यक्ष गिरीश जोशी, जिला प्रभारी बलवंत सिंह भौर्याल, दर्जाधारी राज्य मंत्री दीपिका बोरा, पूर्व विधायक चंद्रा पंत, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष हरीश रावत आदि मौजूद रहे।

दीदी, एक सेल्फी मेरे साथ भी

मंत्री रेखा आर्या ने जनसभा के बाद डोर टू डोर कैंपेन भी किया। इस दौरान ग्रहणियों ने उनके साथ जमकर सेल्फी ली। मंत्री ने महिलाओं से कहा कि आपकी तरह ही मैं भी एक गृहणी हूं और अगर आप बीजेपी को कामयाब बनाते हैं तो आपके हाथ मजबूत करने में पार्टी कोई कसर बाकी नहीं रखेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top