Breaking News
देहरादून में अवैध गैस रिफिलिंग पर बड़ी कार्रवाई, 94 सिलेंडर जब्त; दो गिरफ्तार
देहरादून में अवैध गैस रिफिलिंग पर बड़ी कार्रवाई, 94 सिलेंडर जब्त; दो गिरफ्तार
एमडीडीए का अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर बड़ा एक्शन, 7 स्थानों पर कार्रवाई
एमडीडीए का अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर बड़ा एक्शन, 7 स्थानों पर कार्रवाई
मुख्यमंत्री ने खटीमा में सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के निर्देश
मुख्यमंत्री ने खटीमा में सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के निर्देश
मुख्यमंत्री ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश
मुख्यमंत्री ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश
शिक्षा के मंदिर में छात्राओं से अशोभनीय व्यवहार अत्यंत निंदनीय व अक्षम्य: कुसुम कंडवाल
शिक्षा के मंदिर में छात्राओं से अशोभनीय व्यवहार अत्यंत निंदनीय व अक्षम्य: कुसुम कंडवाल
जिलाधिकारी के निर्देशन में विशेष अभियान के तहत घर-घर पहुंच रही टीमें, पेंशन से वंचित पात्र व्यक्तियों को किया जा रहा चिन्हित
जिलाधिकारी के निर्देशन में विशेष अभियान के तहत घर-घर पहुंच रही टीमें, पेंशन से वंचित पात्र व्यक्तियों को किया जा रहा चिन्हित
सड़कों के निर्माण की नई पहल, स्टेज-2 के कार्यों को मिलेगी प्राथमिकता: महाराज
सड़कों के निर्माण की नई पहल, स्टेज-2 के कार्यों को मिलेगी प्राथमिकता: महाराज
देहरादून पुलिस ने हिमाचल प्रदेश से दबोचा 15 हजार का इनामी गैंगस्टर, चोरी-नकबजनी गिरोह से जुड़ा है आरोपी
देहरादून पुलिस ने हिमाचल प्रदेश से दबोचा 15 हजार का इनामी गैंगस्टर, चोरी-नकबजनी गिरोह से जुड़ा है आरोपी
मुंबई इंडियंस की कमान अब कीरोन पोलार्ड के हाथ में, मुख्य कोच बनकर संभालेंगे टीम की जिम्मेदारी
मुंबई इंडियंस की कमान अब कीरोन पोलार्ड के हाथ में, मुख्य कोच बनकर संभालेंगे टीम की जिम्मेदारी
गुरुग्राम नगर निगम कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही मचा हड़कंप

गुरुग्राम – नगर निगम कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। धमकी भरा ईमेल प्राप्त होते ही नगर निगम अधिकारियों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हो गईं।

एहतियात के तौर पर नगर निगम परिसर को तुरंत खाली करा लिया गया और कार्यालय का कामकाज अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया। सुरक्षा कारणों से आम नागरिकों और कर्मचारियों की एंट्री रोक दी गई, जिससे कई जरूरी कार्य प्रभावित हुए। कार्यालय पहुंचे लोगों को वापस लौटना पड़ा।

सूचना मिलते ही बम निरोधक दस्ता, खोजी कुत्ता दल और पुलिस की विशेष टीमें मौके पर पहुंच गईं। टीमों ने पूरे परिसर की गहन जांच शुरू कर दी। धमकी भरे ईमेल में कथित तौर पर मेयर कार्यालय को निशाना बनाए जाने का उल्लेख था, जिसके चलते सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई।

जांच के दौरान अत्याधुनिक उपकरणों और प्रशिक्षित डॉग स्क्वॉड की मदद से भवन के हर हिस्से की बारीकी से तलाशी ली जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि किसी भी तरह का जोखिम नहीं लिया जाएगा और जांच पूरी होने के बाद ही कार्यालय को दोबारा खोला जाएगा।

इस घटना के बाद नगर निगम के दोनों कार्यालयों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। वहीं, पुलिस धमकी भरे ईमेल की उत्पत्ति और भेजने वाले की पहचान करने में जुटी हुई है। अधिकारियों ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और प्रशासन का सहयोग करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top