Breaking News
सिंगल यूज प्लास्टिक पर डीएम सख्त, सप्लाई नेटवर्क तोड़ने के निर्देश
सिंगल यूज प्लास्टिक पर डीएम सख्त, सप्लाई नेटवर्क तोड़ने के निर्देश
देहरादून के जौनसार-बावर में दिल दहला देने वाली वारदात, पत्नी की हत्या के बाद पति फरार
देहरादून के जौनसार-बावर में दिल दहला देने वाली वारदात, पत्नी की हत्या के बाद पति फरार
मसूरी में अवैध होटल निर्माण पर एमडीडीए का शिकंजा, होटल के 12 कमरे और बेसमेंट सील
मसूरी में अवैध होटल निर्माण पर एमडीडीए का शिकंजा, होटल के 12 कमरे और बेसमेंट सील
महाराष्ट्र के NDPS मामले में वांछित आरोपी हरिद्वार से गिरफ्तार, उत्तराखंड STF और महाराष्ट्र पुलिस की संयुक्त कार्रवाई
महाराष्ट्र के NDPS मामले में वांछित आरोपी हरिद्वार से गिरफ्तार, उत्तराखंड STF और महाराष्ट्र पुलिस की संयुक्त कार्रवाई
उत्तराखंड में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए 461.87 करोड़ की जरूरत: सतपाल महाराज
उत्तराखंड में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए 461.87 करोड़ की जरूरत: सतपाल महाराज
पर्यटन और तीर्थ स्थलों से जुड़ेंगे आदर्श संस्कृत ग्राम, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश
पर्यटन और तीर्थ स्थलों से जुड़ेंगे आदर्श संस्कृत ग्राम, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश
जिलाधिकारी द्वारा पांच करोड़ से अधिक लागत वाली योजनाओं, नवाचारी प्रोजेक्ट, जिला योजना एवं 20 सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा
जिलाधिकारी द्वारा पांच करोड़ से अधिक लागत वाली योजनाओं, नवाचारी प्रोजेक्ट, जिला योजना एवं 20 सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा
देहरादून में सड़क पर हुड़दंग करना पड़ा भारी, पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया
देहरादून में सड़क पर हुड़दंग करना पड़ा भारी, पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया
तेंदुए के लिए लगाए पिंजरे में बंधी बकरी ही ले उड़े चोर, टूटा मिला ताला
तेंदुए के लिए लगाए पिंजरे में बंधी बकरी ही ले उड़े चोर, टूटा मिला ताला
पूर्व सैनिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सरकार की प्राथमिकता- गणेश जोशी

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने निभाया वादा, रानीपोखरी सीएसडी कैंटीन के जीर्णोद्धार एवं विस्तारीकरण कार्यों का किया उद्घाटन

देहरादून। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने रानीपोखरी स्थित सीएसडी कैंटीन के जीर्णोद्धार एवं विस्तारीकरण कार्यों का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने सैनिक मिलन कार्यक्रम के दौरान पूर्व सैनिकों एवं उनके परिजनों से संवाद कर उनकी समस्याओं और सुझावों को भी सुना।

गौरतलब है कि विगत वर्ष सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी रानीपोखरी स्थित सीएसडी कैंटीन के निरीक्षण के दौरान पहुंचे थे, जहां पूर्व सैनिकों ने कैंटीन के सीमित स्थान और विस्तार की आवश्यकता से उन्हें अवगत कराया था। मंत्री गणेश जोशी ने उस समय कैंटीन के जीर्णोद्धार एवं विस्तारीकरण का आश्वासन दिया था। अपने उसी वादे को पूरा करते हुए आज उन्होंने कैंटीन के जीर्णोद्धार एवं विस्तारीकरण कार्यों का शुभारंभ किया।

इस दौरान पूर्व सैनिकों एवं उनके परिवारजनों ने रानीपोखरी क्षेत्र में सीएसडी कैंटीन की स्थापना तथा उसके विस्तार की दिशा में किए गए प्रयासों के लिए सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कैंटीन के विस्तारीकरण से बड़ी संख्या में पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

इस अवसर पर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि सैनिक और पूर्व सैनिक देश की शान हैं। उनके सम्मान, सुविधा और कल्याण के लिए राज्य सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सैनिकों एवं पूर्व सैनिकों के हितों की रक्षा तथा उनकी सुविधाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए सरकार निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि पूर्व सैनिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सरकार की प्राथमिकता है और सैनिक कल्याण विभाग इस दिशा में लगातार कार्य कर रहा है। इस दौरान पूर्व सैनिकों ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से सीएसडी कैंटीन के समीप बरसाती नदी से होने वाले संभावित खतरे से कैंटीन की सुरक्षा के लिए आवश्यक सुरक्षात्मक कार्य कराने सहित अन्य समस्याओं के समाधान का आग्रह किया। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने पूर्व सैनिकों को सभी मांगों पर आवश्यक कार्यवाही करने का भरोसा भी दिलाया।

इस अवसर पर केंद्रीय अध्यक्ष एस.एस.मथारू, डीजीएम राजेश नेगी, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी सेवानिवृत्त कर्नल फर्स्वाण, पूर्व सैनिक आनंद सिंह राणा, राजेंद्र रावत, ग्राम प्रधान सुधीर रतूड़ी सहित बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top