Breaking News
बीकेटीसी बोर्ड बैठक में अहम फैसले, द्वितीय चरण की चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज
बीकेटीसी बोर्ड बैठक में अहम फैसले, द्वितीय चरण की चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज
जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन से शोक की लहर,मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुःख
जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन से शोक की लहर,मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुःख
गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले पर सियासत तेज, हाईकोर्ट के आदेश को लेकर आमने-सामने आए मंत्री और याचिकाकर्ता
गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले पर सियासत तेज, हाईकोर्ट के आदेश को लेकर आमने-सामने आए मंत्री और याचिकाकर्ता
केदारनाथ यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा, रुद्रप्रयाग से गौरीकुंड तक किया निरीक्षण
केदारनाथ यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा, रुद्रप्रयाग से गौरीकुंड तक किया निरीक्षण
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत
डोईवाला में शराब तस्करों पर पुलिस का शिकंजा, दो गिरफ्तार
डोईवाला में शराब तस्करों पर पुलिस का शिकंजा, दो गिरफ्तार
चारधाम यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियां तेज, सीसीटीवी और भीड़ प्रबंधन पर बीकेटीसी का फोकस
चारधाम यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियां तेज, सीसीटीवी और भीड़ प्रबंधन पर बीकेटीसी का फोकस
मुजफ्फरपुर में करीब 1100 लीटर विदेशी शराब जब्त, एक उपचालक गिरफ्तार
मुजफ्फरपुर में करीब 1100 लीटर विदेशी शराब जब्त, एक उपचालक गिरफ्तार
ग्वीनखाल इंटर कॉलेज में किशोर-किशोरियों को पॉक्सो एक्ट और नशे से बचाव की दी जानकारी
ग्वीनखाल इंटर कॉलेज में किशोर-किशोरियों को पॉक्सो एक्ट और नशे से बचाव की दी जानकारी
नेपाल में भूस्खलन से नदी में बह गई दो यात्री बसें, 50 लोगों की तलाश शुरू

7 भारतीय भी शामिल

बचाव कार्य में लगे 500 सुरक्षाकर्मी

काठमांडू। नेपाल में भूस्खलन से दो यात्री बसों के बहने के बाद से नेपाल के सुरक्षा बलों खोताखोर बचावकार्य में लग गए हैं। शनिवार को 50 से अधिक लोगों की तलाश शुरू की गई है। इनमें 7 भारतीय भी शामिल हैं। चितवन जिले में नारायण घाट- मुगलिंग मार्ग पर सिमलताल क्षेत्र में भूस्खलन के कारण त्रिशूली नदीं में दो बस बह गईं थीं। 50 लोगों के लिए बचाव कार्य में लगभग 500 सुरक्षाकर्मी लगे हैं।

भारी बारिश के कारण नेपाल में भूस्खलन हुआ। भूस्खलन के कारण दो बसें नदी में बह गईं। बीरगंज से काठमांडू की ओर जा रही एक बस में सात भारतीय नागरिकों सहित 24 लोग सवार थे और काठमांडू से गौर जा रही एक अन्य बस में 30 स्थानीय लोग सवार थे। नेपाल पुलिस ने बताया कि बस में सवार तीन लोग तैरकर सुरक्षित बाहर निकल आए। नेपाल पुलिस के अनुसार अभी भी लगभग 51 लोग लापता हैं। उनकी अब तक कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। नेपाल के सुरक्षा बलों के गोताखोरों की मदद से बचावकर्मियों ने तलाश अभियान शुरू कर दिया है। नेपाल पुलिस के अनुसार, तलाशी अभियान को फिर से शुरू करने के लिए नेपाली सेना, नेपाल पुलिस और सशस्त्र पुलिस कर्मियों के साथ-साथ गोताखोरों को भी लगाया जा रहा है।

पुलिस अधिकारी के अनुसार तलाशी अभियान में 500 से अधिक सुरक्षाकर्मी शामिल हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार शाम को तलाशी अभियान रोक दिया गया था। उन्होंने बताया कि रात में पानी का बहाव तेज था साथ ही वहां बहुत कीचड़ था, ऐसे में बचाव कार्य संभव नहीं हो पा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे तलाशी अभियान फिर से शुरू हुआ। पुलिस अधिकारी ने कहा, “सभी संभावित स्थानों की तलाशी होगी, हम तलाशी और बचाव की हरसंभव कोशिश करेंगे।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top