Breaking News
बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो प्लेटफार्म सील
बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो प्लेटफार्म सील
राखी लेकर एसएसपी दून से मिलने पहुंचीं नन्हीं बालिकाएं, बांधी राखी और लिया सुरक्षा का भरोसा
राखी लेकर एसएसपी दून से मिलने पहुंचीं नन्हीं बालिकाएं, बांधी राखी और लिया सुरक्षा का भरोसा
राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी
राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में रक्षाबंधन व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में रक्षाबंधन व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान
गुरुग्राम में 33 वर्षीय युवक की नुकीली चीज से हत्या, दोस्तों पर आरोप; जांच तेज
गुरुग्राम में 33 वर्षीय युवक की नुकीली चीज से हत्या, दोस्तों पर आरोप; जांच तेज
हरदोई में शाम से लापता सात वर्षीय बालक का तालाब में मिला शव, डूबने से मौत
हरदोई में शाम से लापता सात वर्षीय बालक का तालाब में मिला शव, डूबने से मौत
आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और बाजार मूल्यों की नियमित निगरानी करें अधिकारी- मुख्यमंत्री
आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और बाजार मूल्यों की नियमित निगरानी करें अधिकारी- मुख्यमंत्री
मानसून समाप्त होते ही प्रदेशभर में सड़क मरम्मत और सुधार कार्य युद्धस्तर पर शुरू किए जाएं- मुख्यमंत्री
मानसून समाप्त होते ही प्रदेशभर में सड़क मरम्मत और सुधार कार्य युद्धस्तर पर शुरू किए जाएं- मुख्यमंत्री
ऊखीमठ पुलिस ने अवैध शराब के साथ दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, 31 बोतल बरामद
ऊखीमठ पुलिस ने अवैध शराब के साथ दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, 31 बोतल बरामद
कोटद्वार में 36 लाख की स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पौड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई

SSP पौड़ी के सख्त निर्देशन में नशा मुक्त अभियान के साथ पौड़ी पुलिस नशा तस्करों और उनके नेटवर्क पर लगातार कस रही है शिकंजा

नौसिखिए थे नशा तस्करी में, मगर मंसूबे थे बड़े; पुलिस ने वक्त रहते उनके इरादे कर दिए ध्वस्त।

36 लाख रु0 कीमत की 120 ग्राम स्मैक लेकर कोटद्वार पहुंचे 02 नशा तस्कर गिरफ्तार।

पौड़ी- ऑपरेशन प्रहार” के तहत पौड़ी पुलिस नशा तस्करों की कमर तोड़ने के अभियान में जुटी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार के सख्त निर्देशों पर जनपदभर में नशे के कारोबार से जुड़े प्रत्येक नेटवर्क को चिन्हित कर उसके विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। नशे की सप्लाई चेन को ध्वस्त करने के उद्देश्य से पुलिस टीमों द्वारा दिन-रात सघन चेकिंग एवं निगरानी अभियान चलाए जा रहे हैं।

इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार मनोज कुमार ठाकुर एवं क्षेत्राधिकारी कोटद्वार अस्मिता मंमगाई के पर्यवेक्षण व प्रभारी निरीक्षक कोटद्वार श्री प्रदीप नेगी के नेतृत्व में कोटद्वार व सीआईयू टीम द्वारा चैकिग अभियान चलाया जा रहा था। चेकिंग के दौरान पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों पर सतर्क दृष्टि रखते हुए कौडिया रेलवे फाटक से आज कौडिया कैम्प की तरफ मजार के गेट के पास से दो युवकों संदिग्ध अवस्था में घूमते हुए पाया गया जिनकी चेकिंग करने पर दोनों युवकों के कब्जे से पुलिस टीम को कुल 120 ग्राम स्मैक (सोहेल उम्र- 21 वर्ष , निवासी-पथरी हरिद्वार के कब्जे से 60 ग्राम स्मैक व साहिब उम्र- 20 वर्ष, निवासी- धनपुरा हरिद्वार के कब्जे से 60 ग्राम स्मैक) बरामद हुई । युवकों से स्मैक बरामदगी के आधार पर उसके विरुद्ध कोतवाली कोटद्वार में मु0अ0सं0-152/2026, धारा- 8/21 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। गिरफ्तारशुदा दोनों अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस टीम द्वारा नशा तस्करों की सप्लाई चेन को पूर्णतः ध्वस्त करने तथा नशे की बिक्री, आपूर्ति, परिवहन एवं वितरण से जुड़ी प्रत्येक कड़ी के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।

पंजीकृत अभियोग
मु0अ0सं0- 152/2026 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट।

नाम पता अभियुक्त
01-सोहेल (उम्र- 21 वर्ष) पुत्र मांगा हसन, निवासी- धनपुरा, पथरी, जनपद- हरिद्वार ।
02-साहिब (उम्र- 20 वर्ष) पुत्र कय्यूम, निवासी- धनपुरा, पथरी, जनपद- हरिद्वार ।

बरामदगी
अभियुक्तगणो के कब्जे से कुल 120 ग्राम स्मैक बरामद (कीमत लगभाग 36 लाख रू0/-)
(सोहिल के कब्जे से 60 ग्राम स्मैक व साहिब के कब्जे से 60 ग्राम स्मैक बरामद)

पुलिस टीम
1- उ0 नि0 रणजीत तोमर- प्रभारी सीआईयू कोटद्वार
2- उ0नि0अभिनव शर्मा
3- हे0 कानि0 सुनील कुमार
4- कानि0 32 कैलाश रावत
5- कानि0 सितान्शु- सीआईयू कोटद्वार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top