Breaking News
लैंडिंग के बाद बेकाबू हुआ अमेजन का कार्गो विमान, कई गाड़ियों को मारी टक्कर, 5 लोगों की मौत
लैंडिंग के बाद बेकाबू हुआ अमेजन का कार्गो विमान, कई गाड़ियों को मारी टक्कर, 5 लोगों की मौत
चांदन नदी रेलवे पुल के पास मिला युवक का शव, शरीर पर चोट के निशान; हत्या की आशंका
चांदन नदी रेलवे पुल के पास मिला युवक का शव, शरीर पर चोट के निशान; हत्या की आशंका
‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, 120 करोड़ के पार पहुंची कमाई
‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, 120 करोड़ के पार पहुंची कमाई
Vi के शेयर में अचानक आई तेजी, 3% से ज्यादा चढ़ा स्टॉक
Vi के शेयर में अचानक आई तेजी, 3% से ज्यादा चढ़ा स्टॉक
श्रेया हत्याकांड का मुख्य आरोपी विवेक चौबे मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
श्रेया हत्याकांड का मुख्य आरोपी विवेक चौबे मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
मां की गोद में खेल रहे 3 साल के मासूम की हत्या, लोहे की कुंडी से गर्दन पर किया वार
मां की गोद में खेल रहे 3 साल के मासूम की हत्या, लोहे की कुंडी से गर्दन पर किया वार
‘सेवा ही संगठन’ के संकल्प के साथ भाजपा ने तैयार किया जनसेवा का रोडमैप

मोहनलाल की नई फिल्म के टाइटल का हुआ एलान, पोस्टर भी किया जारी
मोहनलाल की नई फिल्म के टाइटल का हुआ एलान, पोस्टर भी किया जारी
श्रेया हत्याकांड का मुख्य आरोपी विवेक चौबे मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

वाराणसी। श्रेया उपाध्याय हत्याकांड के मुख्य आरोपी विवेक चौबे को राजातालाब पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी जगदेवपुर से फरार होने की कोशिश में था। घेराबंदी के दौरान उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसके दाहिने पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे घायल अवस्था में अस्पताल भेजा गया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 315 बोर का कट्टा और कारतूस बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तारी से बचने के लिए विवेक चौबे ने अपना हुलिया भी बदल लिया था। उसने बाल और मूंछें कटवा ली थीं और वेश बदलकर रह रहा था।

श्रेया उपाध्याय राजातालाब थाना क्षेत्र के मरुई गांव की रहने वाली थीं और जगतपुर पीजी कॉलेज में रसायन विज्ञान से एमएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा थीं। 18 अगस्त को वह कॉलेज जाने के लिए घर से निकली थीं, लेकिन वापस नहीं लौटीं। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने उनकी तलाश शुरू की।

जांच के दौरान सामने आया कि विवेक चौबे श्रेया को बाइक से बच्छांव पश्चिमपुरा स्थित किराए के कमरे में लेकर गया था। पुलिस के अनुसार, वहां उसके साथी पुनीत मिश्रा के साथ मिलकर श्रेया की हत्या की गई। पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार पुनीत मिश्रा ने कथित तौर पर हत्या में अपनी भूमिका स्वीकार की थी। उसके बयान के आधार पर विवेक चौबे की तलाश तेज की गई।

बाद में पुलिस को सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस के जरिए महत्वपूर्ण सुराग मिले। फुटेज में विवेक को श्रेया के साथ बाइक से कमरे की ओर जाते हुए देखा गया था। हत्या के बाद से ही वह फरार था और गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहा था।

पुलिस के मुताबिक, मुखबिर से मिली सूचना और सर्विलांस की मदद से विवेक चौबे की लोकेशन जगदेवपुर में मिली। पुलिस टीम ने उसे घेरने का प्रयास किया तो उसने फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में उसके पैर में गोली लगी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अब उससे पूछताछ कर हत्या की पूरी साजिश, घटना में शामिल अन्य लोगों और कथित आर्थिक लेनदेन से जुड़े पहलुओं की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top