Breaking News
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, उत्तराखण्ड का संकल्प– पोलियो मुक्त उत्तराखण्ड, हर बच्चे को सुरक्षा का कवच
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, उत्तराखण्ड का संकल्प– पोलियो मुक्त उत्तराखण्ड, हर बच्चे को सुरक्षा का कवच
एसपी ग्रामीण जया बलोनी ने किया रानीपोखरी थाने का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
एसपी ग्रामीण जया बलोनी ने किया रानीपोखरी थाने का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
विकासनगर में संगठित अपराध करने वाले गिरोह पर गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज
विकासनगर में संगठित अपराध करने वाले गिरोह पर गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज
मुख्यमंत्री धामी ने सांसद अनिल बलूनी के आवास पहुंचकर दी इगास पर्व की शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री धामी ने सांसद अनिल बलूनी के आवास पहुंचकर दी इगास पर्व की शुभकामनाएं
बाल विवाह मुक्त उत्तराखंड बनाने के लिए मिशन मोड पर काम करें अधिकारी- रेखा आर्या
बाल विवाह मुक्त उत्तराखंड बनाने के लिए मिशन मोड पर काम करें अधिकारी- रेखा आर्या
पीआरडी जवानों की मांगों पर गंभीर सरकार, तकनीकी एवं विधिक परीक्षण के बाद निकाला जाएगा समाधान- रेखा आर्या 
पीआरडी जवानों की मांगों पर गंभीर सरकार, तकनीकी एवं विधिक परीक्षण के बाद निकाला जाएगा समाधान- रेखा आर्या 
बैंकों को सीडी रेशियो बढ़ाने और लंबित ऋण आवेदनों के शीघ्र निस्तारण के दिए निर्देश
बैंकों को सीडी रेशियो बढ़ाने और लंबित ऋण आवेदनों के शीघ्र निस्तारण के दिए निर्देश
पैठाणी के पौराणिक राहु मंदिर को मिल रहा भव्य स्वरूप, जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण
पैठाणी के पौराणिक राहु मंदिर को मिल रहा भव्य स्वरूप, जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण
सहारनपुर में एक करोड़ से अधिक की स्मैक बरामद, महिला समेत चार तस्कर गिरफ्तार; 655 ग्राम नशीला पदार्थ जब्त
सहारनपुर में एक करोड़ से अधिक की स्मैक बरामद, महिला समेत चार तस्कर गिरफ्तार; 655 ग्राम नशीला पदार्थ जब्त
गोरखपुर में महिला का शव घर में फंदे से लटका मिला, पुलिस जांच में जुटी

बांसगांव (गोरखपुर): गोरखपुर के बांसगांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत भुसवल बुजुर्ग गांव में एक विवाहिता का शव घर के अंदर फंदे से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना के वक्त पूरा परिवार गांव में ही एक शादी समारोह में शामिल होने गया था। देर रात जब पति घर लौटा, तब इस दुखद घटना का खुलासा हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार, भुसवल बुजुर्ग निवासी विपिन सिंह की पत्नी बबीता सिंह बुधवार रात को घर पर अकेली थीं। उनके पति विपिन ने बताया कि परिवार के बाकी सदस्य गांव में ही पारस सिंह के घर आयोजित एक शादी समारोह में गए हुए थे। रात करीब 11:30 बजे जब विपिन घर लौटे और दरवाजा खटखटाया, तो काफी देर तक अंदर से कोई हलचल या जवाब नहीं मिला।

इसके बाद विपिन छत के रास्ते से घर के भीतर दाखिल हुए। जैसे ही वह कमरे में पहुंचे, बबीता का शव फंदे से लटका देख उनके होश उड़ गए। विपिन के शोर मचाने पर शादी समारोह से परिजन और आसपास के ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए। घटना की सूचना मिलते ही बांसगांव थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

बांसगांव के क्षेत्राधिकारी (CO) अनुज कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिक पूछताछ में सामने आया है कि मृतका की शादी 10 वर्ष पहले हुई थी। उनके परिवार में पति के अलावा एक 10 वर्ष का बेटा आदित्य सिंह है। पुलिस के मुताबिक, अब तक की जांच में प्रथम दृष्टया यह खुदकुशी का मामला लग रहा है। हालांकि, मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा, जिसके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top