Breaking News
बैंकों को सीडी रेशियो बढ़ाने और लंबित ऋण आवेदनों के शीघ्र निस्तारण के दिए निर्देश
बैंकों को सीडी रेशियो बढ़ाने और लंबित ऋण आवेदनों के शीघ्र निस्तारण के दिए निर्देश
पैठाणी के पौराणिक राहु मंदिर को मिल रहा भव्य स्वरूप, जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण
पैठाणी के पौराणिक राहु मंदिर को मिल रहा भव्य स्वरूप, जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण
सहारनपुर में एक करोड़ से अधिक की स्मैक बरामद, महिला समेत चार तस्कर गिरफ्तार; 655 ग्राम नशीला पदार्थ जब्त
सहारनपुर में एक करोड़ से अधिक की स्मैक बरामद, महिला समेत चार तस्कर गिरफ्तार; 655 ग्राम नशीला पदार्थ जब्त
गोरखपुर के किया शोरूम में ग्राहकों से 12.23 लाख रुपये की ठगी का आरोप, सेल्स एग्जीक्यूटिव समेत दो पर केस
गोरखपुर के किया शोरूम में ग्राहकों से 12.23 लाख रुपये की ठगी का आरोप, सेल्स एग्जीक्यूटिव समेत दो पर केस
दरभंगा में दिनदहाड़े दुकानदार को मारी गोली, बचाव में आए बेटे पर भी हमला; दो संदिग्ध हिरासत में
दरभंगा में दिनदहाड़े दुकानदार को मारी गोली, बचाव में आए बेटे पर भी हमला; दो संदिग्ध हिरासत में
बगहा में पुलिस ने दो रिवॉल्वर और चार कारतूस के साथ युवक को पकड़ा, गोरखपुर में बेचने की थी तैयारी
बगहा में पुलिस ने दो रिवॉल्वर और चार कारतूस के साथ युवक को पकड़ा, गोरखपुर में बेचने की थी तैयारी
सर्दियों में गुड़ खाना कितना फायदेमंद? जानें इसके फायदे और नुकसान, क्या डायबिटीज के मरीज कर सकते हैं सेवन?
सर्दियों में गुड़ खाना कितना फायदेमंद? जानें इसके फायदे और नुकसान, क्या डायबिटीज के मरीज कर सकते हैं सेवन?
मुख्यमंत्री ने कैंट विधानसभा क्षेत्र को दी 48.44 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की सौगात
मुख्यमंत्री ने कैंट विधानसभा क्षेत्र को दी 48.44 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की सौगात
पंतनगर से काठमाण्डू की सीधी उड़ान हमारा सपना: महाराज
पंतनगर से काठमाण्डू की सीधी उड़ान हमारा सपना: महाराज
नौकरी का झांसा देकर होटल बुलाया, युवती ने दुष्कर्म के प्रयास का लगाया आरोप

निवाड़ी: नौकरी की तलाश कर रही युवतियों को झांसे में लेकर अपराध को अंजाम देने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। निवाड़ी थाना क्षेत्र के अंतर्गत दिल्ली-मेरठ मार्ग पर स्थित एक होटल में इंटरव्यू के बहाने एक युवती को बुलाकर दुष्कर्म की कोशिश की गई। जब पीड़िता ने इसका कड़ा विरोध किया, तो आरोपी ने उसके साथ बर्बरता से मारपीट की। किसी तरह आरोपी के चंगुल से छूटकर पीड़िता थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश तेज कर दी है।

MNC में नौकरी लगवाने का दिया था झांसा मिली जानकारी के अनुसार, मोदीनगर की एक कॉलोनी की रहने वाली पीड़िता पिछले कुछ समय से रोजगार की तलाश में थी। इसी दौरान मुरादनगर का रहने वाला अजय नाम का एक युवक उसके संपर्क में आया। अजय ने युवती को एक मल्टीनेशनल कंपनी (MNC) में अच्छी नौकरी लगवाने का भरोसा दिया और उसके शैक्षणिक दस्तावेज मंगवा लिए। इसके बाद उसने कहा कि नौकरी पक्की करने के लिए एक फाइनल राउंड का इंटरव्यू होना है, जिसके लिए उसने युवती को दिल्ली-मेरठ हाईवे पर स्थित एक होटल में बुलाया।

युवती जब तय समय पर होटल पहुंची, तो आरोपी ने उसे पीने के लिए पानी दिया, जिसमें कथित तौर पर कोई नशीला पदार्थ मिला हुआ था। पानी पीते ही युवती बेसुध होने लगी। इसका फायदा उठाकर आरोपी उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा। जब पीड़िता ने इंटरव्यू और अधिकारियों के बारे में पूछा, तो आरोपी ने झांसा दिया कि अधिकारी रास्ते में हैं और कुछ ही देर में आ रहे हैं। इसके बाद आरोपी ने युवती के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। पीड़िता ने जब हिम्मत दिखाकर विरोध किया, तो आरोपी गाली-गलौज करते हुए उसे बेरहमी से पीटने लगा।

 आरोपी के चंगुल से किसी तरह खुद को छुड़ाकर युवती शोर मचाती हुई होटल से बाहर भागी और सीधे निवाड़ी थाने पहुंच गई। थाना पहुंचकर जब वह पुलिस को आपबीती बता रही थी, इसी बीच आरोपी ने उसके फोन पर कॉल किया। आरोपी ने पुलिस में शिकायत करने पर पीड़िता को जान से मारने और मामले को रफा-दफा करने का दबाव बनाया।

 पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए मामला दर्ज कर लिया है। एसीपी (ACP) मोदीनगर भास्कर वर्मा ने बताया कि मुरादनगर के रहने वाले आरोपी अजय के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। पुलिस की टीमें आरोपी के संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं, उसे जल्द ही गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top