Breaking News
18 सितंबर को 140 विद्यार्थियों से सीधा संवाद करेंगे सीएम धामी, युवाओं के विजन पर होगा मंथन
18 सितंबर को 140 विद्यार्थियों से सीधा संवाद करेंगे सीएम धामी, युवाओं के विजन पर होगा मंथन
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त करने हेतु चलाया जाएगा अभियान
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त करने हेतु चलाया जाएगा अभियान
नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन
परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन
सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द वन’ का ट्रेलर हुआ रिलीज
सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द वन’ का ट्रेलर हुआ रिलीज
बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव
बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव
बाल संरक्षण एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी लाएं अधिकारी- जिलाधिकारी
बाल संरक्षण एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी लाएं अधिकारी- जिलाधिकारी
भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का अंतिम मुकाबला आज
भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का अंतिम मुकाबला आज
पीएम मोदी के जन्मदिन पर देशभर में कार्यक्रम, मंदिरों में पूजा से लेकर ‘आशीर्वाद का दीया’ तक आयोजन
पीएम मोदी के जन्मदिन पर देशभर में कार्यक्रम, मंदिरों में पूजा से लेकर ‘आशीर्वाद का दीया’ तक आयोजन
दिल्ली में डेढ़ करोड़ की लूट का खुलासा, पांच आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े

चांदनी चौक से सफदरजंग एन्क्लेव जा रहे लोगों को बनाया था निशाना, करीब एक करोड़ रुपये की नकदी बरामद

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में करीब डेढ़ करोड़ रुपये की नकदी लूटने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब एक करोड़ रुपये की रकम बरामद करने का दावा किया है।

पुलिस के मुताबिक, वारदात 7 सितंबर की शाम गीता कॉलोनी फ्लाईओवर के पास आउटर रिंग रोड पर हुई थी। शिकायतकर्ता अपने एक साथी के साथ ऑटो-रिक्शा से चांदनी चौक से सफदरजंग एन्क्लेव की ओर जा रहा था। उसके पास एक बैग में करीब 1.5 करोड़ रुपये की नकदी थी।

रास्ते में बाइक सवार बदमाशों ने ऑटो को रोक लिया। आरोप है कि बदमाशों ने हथियार दिखाकर दोनों को डराया और नकदी से भरा बैग लेकर मौके से फरार हो गए। वारदात के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की।

जांच के दौरान पुलिस ने संदिग्धों की पहचान कर पांच लोगों को गिरफ्तार किया। पूछताछ और आगे की कार्रवाई के बाद करीब एक करोड़ रुपये बरामद किए गए। पुलिस अब लूट की पूरी रकम बरामद करने के साथ वारदात में शामिल अन्य लोगों और लूट की साजिश से जुड़े पहलुओं की भी जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top