Breaking News
करावल नगर में छेड़छाड़ के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या
करावल नगर में छेड़छाड़ के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या
करावल नगर में छेड़छाड़ के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या
करावल नगर में छेड़छाड़ के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या
सेवा संकल्प अभियान मोदी के विकसित भारत-2047 का संकल्प- महाराज
सेवा संकल्प अभियान मोदी के विकसित भारत-2047 का संकल्प- महाराज
भारत को बड़ा झटका- एशियाई गेम्स से बाहर हुए वेटलिफ्टर ऋषिकांत सिंह
भारत को बड़ा झटका- एशियाई गेम्स से बाहर हुए वेटलिफ्टर ऋषिकांत सिंह
बांग्लादेश के अखबार के न्यूजरूम में वरिष्ठ हिंदू पत्रकार का शव मिला, जांच की मांग
बांग्लादेश के अखबार के न्यूजरूम में वरिष्ठ हिंदू पत्रकार का शव मिला, जांच की मांग
प्रेमिका ने 5 लाख रुपये में दी बैंककर्मी की हत्या की सुपारी, दून पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़ा
प्रेमिका ने 5 लाख रुपये में दी बैंककर्मी की हत्या की सुपारी, दून पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़ा
पुलिस का निशान लगी पल्सर से करते थे लूट, तीन बदमाश गिरफ्तार; सोने की चेन, कैश और हथियार बरामद
पुलिस का निशान लगी पल्सर से करते थे लूट, तीन बदमाश गिरफ्तार; सोने की चेन, कैश और हथियार बरामद
तरनतारन में पुलिस और वांछित आरोपित के बीच मुठभेड़, पैर में लगी दो गोलियां
तरनतारन में पुलिस और वांछित आरोपित के बीच मुठभेड़, पैर में लगी दो गोलियां
डोडा में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, ऑपरेशन अशदर में ढेर आतंकी का शव बरामद
डोडा में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, ऑपरेशन अशदर में ढेर आतंकी का शव बरामद
साड़ी खरीदने के बहाने दुकान में घुसीं चार महिलाएं, दुकानदार को बातों में उलझाकर 20 साड़ियां चुराईं

हरपुर बुदहट । हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र में थाने के गेट के सामने स्थित कपड़ा दुकान में चार महिलाएं साड़ी खरीदने के बहाने पहुंचीं और दुकानदार को बातों में उलझाकर 20 साड़ियां चोरी कर फरार हो गईं। पूरी घटना दुकान में लगे सीसी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस फुटेज के आधार पर महिलाओं की पहचान और तलाश में जुटी है।

अनंतपुर हरपुर निवासी अवध किशोर गुप्ता की थाना गेट के सामने अमन वस्त्रालय के नाम से कपड़े की दुकान है। गुरुवार को साप्ताहिक बाजार के दौरान दोपहर करीब ढाई बजे चार महिलाएं कपड़ा खरीदने के बहाने दुकान में पहुंचीं। उन्होंने दुकानदार से साड़ियां दिखाने को कहा और उन्हें देखने लगीं।

इसी दौरान महिलाओं ने दुकानदार को बातों में उलझाकर 20 साड़ियां चोरी कर लीं और दुकान से निकल गईं। उनके जाने के बाद दुकानदार की नजर खाली पड़ी पालिथीन पर गई, जिसके बाद उन्हें सामान गायब होने की जानकारी हुई।

दुकानदार ने दुकान में लगे सीसी कैमरे की फुटेज देखी, जिसमें महिलाएं साड़ियों को छिपाकर ले जाती दिखाई दे रही हैं। दुकानदार के अनुसार चोरी गई साड़ियों की कीमत करीब 18 हजार रुपये है।

थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार पाठक ने बताया कि तहरीर मिली है। सीसी कैमरे की फुटेज के आधार पर महिलाओं की पहचान कर उनका पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top