Breaking News
जौनपुर क्षेत्र में कोल्ड स्टोरेज निर्माण की घोषणा, प्राकृतिक खेती अपनाने का आह्वान
जौनपुर क्षेत्र में कोल्ड स्टोरेज निर्माण की घोषणा, प्राकृतिक खेती अपनाने का आह्वान
मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान का घर-घर चरण शुरू, बीएलओ ने गणना प्रपत्रों का वितरण किया प्रारंभ
मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान का घर-घर चरण शुरू, बीएलओ ने गणना प्रपत्रों का वितरण किया प्रारंभ
प्रेम संबंध के विवाद में 18 वर्षीय युवक की पीट-पीटकर हत्या, दोस्त गंभीर घायल
प्रेम संबंध के विवाद में 18 वर्षीय युवक की पीट-पीटकर हत्या, दोस्त गंभीर घायल
चारधाम यात्रा मार्गों पर एमआरपी से अधिक वसूली बर्दाश्त नहीं, होगी सख्त कार्रवाई : आयुक्त
चारधाम यात्रा मार्गों पर एमआरपी से अधिक वसूली बर्दाश्त नहीं, होगी सख्त कार्रवाई : आयुक्त
जौनसार की संस्कृति, परंपराएँ और प्रकृति के प्रति सम्मान, राज्य की समृद्ध विरासत है- मुख्यमंत्री
जौनसार की संस्कृति, परंपराएँ और प्रकृति के प्रति सम्मान, राज्य की समृद्ध विरासत है- मुख्यमंत्री
AI से तस्वीरें मॉर्फ कर युवतियों को ब्लैकमेल करने वाला साइबर ठग गिरफ्तार
AI से तस्वीरें मॉर्फ कर युवतियों को ब्लैकमेल करने वाला साइबर ठग गिरफ्तार
अवैध संबंध के शक में पत्नी के सामने फल विक्रेता पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, आरोपी रायपुर से गिरफ्तार
अवैध संबंध के शक में पत्नी के सामने फल विक्रेता पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, आरोपी रायपुर से गिरफ्तार
​देवभूमि की शांति भंग करने वाले अपराधियों को किसी भी सूरत में नहीं बख्शेगी सरकार- कुसुम कण्डवाल
​देवभूमि की शांति भंग करने वाले अपराधियों को किसी भी सूरत में नहीं बख्शेगी सरकार- कुसुम कण्डवाल
जनता की शिकायतों का समयबद्ध और संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित करें- जिलाधिकारी
जनता की शिकायतों का समयबद्ध और संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित करें- जिलाधिकारी
तरंग शक्ति अभ्यास से भारत को रक्षा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प प्रदर्शित हुआ – राजनाथ सिंह

नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बहुराष्ट्रीय अभ्यास ‘तरंग शक्ति’ को साझेदार देशों के साथ सहयोग और विश्वास को मजबूत करने का महत्वपूर्ण प्रयास बताया है। जोधपुर में इस अभ्यास के दूसरे चरण के दौरान विशिष्ट आगंतुक दिवस समारोह में रक्षा मंत्री ने कहा कि इस अभ्यास के जरिए भारत ने अपने रक्षा संबंधों को और मजबूत किया है, और यह विश्वास दिलाया है कि जरूरत पड़ने पर सभी देश एकजुट होकर खड़े होंगे। सिंह ने भारत के सह-अस्तित्व और सहयोग के दृष्टिकोण पर जोर देते हुए कहा कि इतने बड़े पैमाने पर होने वाले अभ्यास में विभिन्न कार्य संस्कृतियों और युद्ध के अनुभवों वाले सैनिक एक-दूसरे से बहुत कुछ सीखते हैं।

उन्होंने कहा कि यह ऐतिहासिक कार्यक्रम भारतीय वायुसेना की शानदार उपलब्धियों का उत्सव है। भारत न केवल एक तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है, बल्कि उसकी सशस्त्र सेनाएं भी दुनिया की सबसे शक्तिशाली सेनाओं में से एक मानी जा रही हैं। रक्षा मंत्री ने स्वतंत्रता के समय भारतीय वायुसेना की सीमित क्षमताओं को याद करते हुए बताया कि आज भारतीय वायुसेना बेहतरीन और आधुनिक विमानों से लैस होकर आत्मनिर्भर हो चुकी है। फ्रांसीसी कंपनी सफ्रान के साथ हाल ही में हुए सहयोग का उल्लेख करते हुए रक्षा मंत्री ने कहा कि भारत अब 90 से अधिक देशों को हथियार निर्यात कर रहा है और स्वदेशीकरण की दिशा में मजबूत कदम उठा रहा है। हल्के लड़ाकू विमान, सेंसर, रडार और इलेक्ट्रॉनिक युद्ध के क्षेत्र में भारत आत्मनिर्भरता हासिल कर चुका है।

इस समारोह में केन्द्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान, वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी, सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी और नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी सहित मित्र देशों के सैन्य नेता शामिल हुए। समारोह में अग्निवीर वायु महिला एयर वॉरियर ड्रिल टीम और तेजस, प्रचंड, सारंग और एसकेएटी टीमों द्वारा प्रदर्शन किया गया। बाद में रक्षा मंत्री ने अंतर्राष्ट्रीय रक्षा और एयरोस्पेस एक्सपो (आईडीएएक्स-24) का उद्घाटन किया, जिसमें 68 कंपनियों ने अत्याधुनिक रक्षा तकनीकें पेश कीं।

आईडीएएक्स-24 ने सात देशों और 21 पर्यवेक्षक देशों की भागीदारी के साथ भारत की रक्षा और एयरोस्पेस में बढ़ती वैश्विक स्थिति को मजबूती दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top