Breaking News
मेरठ में जमानत पर जेल से बाहर आए बदमाश ने युवक पर की फायरिंग, पड़ोसी के घर में छिपकर बचाई जान
मेरठ में जमानत पर जेल से बाहर आए बदमाश ने युवक पर की फायरिंग, पड़ोसी के घर में छिपकर बचाई जान
विकासनगर में मोबाइल टावर से 80 हजार का सामान चोरी करने वाली महिला गिरफ्तार, 24 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा
विकासनगर में मोबाइल टावर से 80 हजार का सामान चोरी करने वाली महिला गिरफ्तार, 24 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा
विधानसभा निर्वाचन-2027ः देहरादून के 12,500 दिव्यांग मतदाताओं की होगी मतदाता सूची में मैपिंग
विधानसभा निर्वाचन-2027ः देहरादून के 12,500 दिव्यांग मतदाताओं की होगी मतदाता सूची में मैपिंग
देहरादून में मोबाइल से सट्टा खिलाने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने नकदी और डायरी की बरामद
देहरादून में मोबाइल से सट्टा खिलाने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने नकदी और डायरी की बरामद
नेपाल में दो हेलीकॉप्टरों की टक्कर, भारतीय नागरिक की मौत, एक घायल
नेपाल में दो हेलीकॉप्टरों की टक्कर, भारतीय नागरिक की मौत, एक घायल
डंकी रूट से विदेश भेजने के नाम पर युवक को फंसाने वाले आरोपी को पांच साल की जेल, 32 हजार रुपये का जुर्माना
डंकी रूट से विदेश भेजने के नाम पर युवक को फंसाने वाले आरोपी को पांच साल की जेल, 32 हजार रुपये का जुर्माना
ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को कहा अलविदा
ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को कहा अलविदा
त्रिपुरा में BSF जवानों पर हमला, तस्करों के समूह ने की मारपीट और वाहन में तोड़फोड़; 8 आरोपी गिरफ्तार
त्रिपुरा में BSF जवानों पर हमला, तस्करों के समूह ने की मारपीट और वाहन में तोड़फोड़; 8 आरोपी गिरफ्तार
राइज एंड फॉल 2 को मिला पहला फाइनलिस्ट, शहजाद पूनावाला ने मारी बाजी
राइज एंड फॉल 2 को मिला पहला फाइनलिस्ट, शहजाद पूनावाला ने मारी बाजी
जंडियाला गुरु में दिल दहला देने वाली वारदात, बेटे ने मां का गला घोंटकर उतारा मौत के घाट

अमृतसर- पंजाब के अमृतसर जिले के जंडियाला गुरु क्षेत्र के गांव तनेल में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक नाबालिग बेटे ने अपनी ही मां की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी ने पहले चुन्नी से गला घोंटा और फिर किसी भारी वस्तु से सिर पर कई वार किए, जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही जंडियाला गुरु थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शुरुआती जांच में हत्या के पीछे पैसों को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद सामने आया है।

बताया जा रहा है कि मृतका के पति भारतीय सेना में थे, जिनकी करीब पांच साल पहले मौत हो गई थी। इसके बाद परिवार को मुआवजे के तौर पर बड़ी रकम मिली थी। इसी धनराशि को लेकर घर में लंबे समय से तनाव बना हुआ था।

मृतका के परिजनों का आरोप है कि आरोपी को उसका एक रिश्तेदार भड़काता था, जिसके चलते वह पहले भी अपनी मां के साथ मारपीट कर चुका था। कुछ समय पहले उसने अपनी मां को घर से निकाल दिया था, जिसके बाद वह करीब दो महीने तक रिश्तेदारों के यहां रही। हाल ही में उसे वापस घर लाया गया था।

बताया गया कि घटना के समय घर के दरवाजे बंद थे। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया और कुछ रिश्तेदारों के पास पहुंचकर मामले को दबाने की कोशिश की, लेकिन परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है और मामले की गहन जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top